जनवरी 5, 2026 5:43 अपराह्न

printer

उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करने के निर्णय का स्‍वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करने के निर्णय का स्‍वागत किया। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि 2020 के दिल्‍ली दंगों के साजिशकर्ताओं और उनके राजनीतिक समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए।

      वहीं, दिल्ली सरकार में कानून औऱ न्याय मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इस निर्णय का स्‍वागत करते हुए कहा कि दिल्ली दंगा एक सोची समझी साजिश थी। श्री मिश्रा ने कहा कि दंगों के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित रणनीति के तहत जानबूझकर की गई थी।                

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला