मार्च 12, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

महात्‍मा गांधी सहित डांडी मार्च में शामिल हुए सभी स्‍वतंत्रता सेनानियों को उपराष्‍ट्रपति ने अर्पित की श्रृद्धांजलि

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने आज ऐतिहासिक डांडी मार्च में भागीदारी करने वाले महात्‍मा गांधी और सभी बहादुर स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि डांडी सत्‍याग्रह महात्‍मा गांधी के नेतृत्‍व में 1930 में आज ही के दिन शुरू हुआ था। यह सत्‍याग्रह भारत के स्‍वतंत्रता आंदोलन को परिभाषित करने वाला क्षण था। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि इस आंदोलन ने सत्‍य और अहिंसा के आदर्शों के जरिए राष्‍ट्रव्‍यापी आत्‍म-निर्भरता की भावना को प्रेरित किया। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि देश एक आत्‍म-निर्भर भारत निर्मित करने और विकसित भारत की परिकल्‍पना की दिशा में प्रयासरत है। ऐसे में डांडी मार्च द्वारा प्रेरित आत्‍म-निर्भरता की भावना देश की यात्रा का मार्ग दर्शन कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला