दिसम्बर 28, 2025 6:25 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्वती-अरगा पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्वती-अरगा पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्‍य पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इसकी जैव विविधता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि एक सौ 84 हेक्टेयर में फैले इस अभ्‍यारण्य में मध्य एशिया और तिब्बत से प्रवासी पक्षी आते हैं।