फ़रवरी 9, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू होगा। सत्र के आरंभ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सत्र 20 तारीख तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सदन के नेता योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों से विधानसभा में जनता से संबंधित मुद्दों को उठाने और रचनात्मक चर्चा के माध्यम से राज्य के विकास में तेजी लाने के लिए सरकार के साथ सहयोग की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदस्यों से सदन के सुचारू संचालन के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।