मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 9:59 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड में 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

इस वर्ष 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन उत्तराखंड से फिर से शुरू किया जाएगा। यात्रा का आयोजन उत्तराखण्ड सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कोविड-19 के कारण 2020 से यह यात्रा स्थगित थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा और राज्य सरकार की पहल से इस वर्ष यात्रा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में आयोजित बैठक में कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 के सुरक्षित संचालन पर विचार किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यात्रा का संचालन कुमाऊँ मण्डल विकास निगम करेगा। यात्रा दिल्ली से शुरू होकर पिथौरागढ़ के लिपुलेख पास मार्ग से चीन में प्रवेश करेगी। यात्रा में 50-50 यात्रियों के पांच दल शामिल होंगे, कुल 250 यात्री 22 दिन की यात्रा पूरी करेंगे। पहला दल 10 जुलाई को चीन में प्रवेश करेगा और अंतिम दल 22 अगस्त को वापसी करेगा। यात्रा के दौरान टनकपुर, धारचूला, गुंजी और नाभीढांग में रात्रि विश्राम के बाद यात्रियों का चीन में प्रवेश होगा। वापसी में बूंदी, चौकोड़ी और अल्मोड़ा होते हुए यात्री दिल्ली लौटेंगे। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण पहले दिल्ली में और फिर पिथौरागढ़ के गुंजी में आईटीबीपी की मदद से किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:28 अपराह्न