मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 20, 2025 8:30 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहा है। आज शाम 5 बजे तक पहले दिन रिकॉर्ड एक दशमलव 75 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इस साल पंजीकरण आधार से प्रमाणित होंगे और पंजीकरण के दौरान श्रद्धालुओं को अपना आधार कार्ड विवरण देना होगा। कुल पंजीकरण में से 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफ़लाइन होंगे, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश समेत यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….