दिसम्बर 21, 2025 7:30 अपराह्न

printer

इस्राइली कैबिनेट ने अधिकृत वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों के निर्माण को मंजूरी दी

इस्राइल की कैबिनेट ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों के निर्माण के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है। इस्राइल के वित्त मंत्री बेत्ज़ेल स्मोट्रिच ने कहा है कि इस योजना में दो ऐसी बस्तियां शामिल हैं जिन्हें 2005 के अलगाव कार्यक्रम के तहत खाली कराया गया था। स्मोट्रिच ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि इस फैसले के साथ पिछले दो वर्षों में स्वीकृत नई बस्तियों की कुल संख्या 69 हो गई है।

 

यहूदी बस्तियों पर निगरानी रखने वाली संस्था पीस नाउ के अनुसार, इस मंजूरी से बस्तियों की संख्या 2022 में एक सौ 41 से बढ़कर मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 210 हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इन बस्तियों को व्यापक रूप से अवैध माना जाता है।