फ़रवरी 21, 2026 9:36 अपराह्न

printer

इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन सम्‍पन्‍न; 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने नई दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो आज संपन्न हो गया। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि, नवप्रवर्तक, उद्योगपति और नीति निर्माता शामिल हुए। इस आयोजन में वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रमुखों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।