नवम्बर 2, 2025 8:22 पूर्वाह्न

printer

इंडियन ऑयल मुंबई ने जीता 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

इंडियन ऑयल मुंबई ने 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी ट्रॉफी लगातार तीसरी बार जीत ली है। कल जालंधर में फाइनल में इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्‍ली को 2-1 से हराया। विजेता टीम के दोनों गोल पेनल्‍टी कार्नर से हुए, जबकि इंडियन रेलवे ने एकमात्र फील्‍ड गोल किया।
 
 
प्रतियोगिता जीतने पर इंडियन ऑयल, मुंबई को पांच लाख 51 हजार रूपये का नकद पुरस्‍कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। इंडियन रेलवे को ढाई लाख रूपए नकद पुरस्‍कार सहित उपविजेता की ट्रॉफी दी गई।
 
 
इंडियन ऑयल के तलविंदर सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पंजाब पुलिस टीम के कप्‍तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर घोषित किया गया और उन्‍हें 51 हजार रूपए का नकद पुरस्‍कार दिया गया। 
 
 
मुख्‍य अतिथि पंजाब के वित्‍तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खिलाडि़यों की सराहना की और सुरजीत हॉकी सोसायटी के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की।