दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक ने कहा है कि आपसी सहयोग के अनेक अवसर उपलब्ध होने के कारण जापान के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। श्री किम ने आज कोरिया-जापान फोरम में भाग लेने के लिए सियोल गए जापान के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही। राष्ट्रपति ली जे म्युंग इस सप्ताह के अंत में जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता के लिए तोक्यो आने वाले हैं। श्री किम ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के कई क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण संबंध हैं और राष्ट्रपति का जापान जाने का निर्णय इसी संदर्भ में लिया गया है।
Site Admin | अगस्त 20, 2025 7:47 अपराह्न
आपसी सहयोग के अनेक अवसर उपलब्ध होने के कारण जापान के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सियोक