जन योजना अभियान – सबकी योजना, सबका विकास पर आधारित दो मिनट की जन सेवा जागरूकता फिल्म आज से 6 नवंबर तक पूरे देश के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। पंचायती राज मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं की व्यापकता के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
इस अभियान का उद्देश्य 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी में जन जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। यह इस संदेश को पुष्टि करता है कि जमीनी स्तर पर विकास के एजेंडे को आकार देने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह लघु फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी लेकिन जिन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है वहां इसका प्रसारण नहीं होगा। इसका प्रसारण फिल्म शुरू होने से पहले और अंतराल के अंतिम पाँच मिनट के दौरान होगा। जन योजना अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया था।