दिसम्बर 15, 2025 1:38 अपराह्न

printer

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर आज रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर आज रवाना हो गए। यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी जॉर्डन नरेश अब्‍दुल्‍ला द्वितीय इब्‍न अल हुसैन के निमंत्रण पर गए हैं। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वे श्री अबदुल्‍ला और जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्‍तृत चर्चा करेंगे।

 

श्री मोदी अम्‍मान में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे, जिन्‍होंने दोनों देशों के बीच संबंधों में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। श्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। अम्‍मान से प्रधानमंत्री कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जाएंगे। वे इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबे अहमद अली के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और संसद के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे।

 

यात्रा के अंतिम चरण में श्री मोदी बुधवार को ओमान पहुंचेंगे। ये यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्‍थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर हो रही है। मस्‍कट में श्री मोदी ओमान के सुल्‍तान के साथ बैठक करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे।