आईपीएल क्रिकेट के प्लेऑफ में, आज दो मैच होंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई में होगा। यह मैच दोपहर साढे तीन बजे से होगा। दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में कल गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।