मार्च 1, 2026 11:21 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज सुबह आंध्रप्रदेश में तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक सम्मान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर प्रशासन की ओर से न्यायमूर्ति सूर्यकांत को तीर्थ प्रसादम और भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा भेंट की गई। प्रधान न्यायाधीश ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भी पूजा की।