आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में आज वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती रैली में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया।
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड के अध्यक्ष, ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार छब्बा ने कहा कि यह रैली युवाओं को वायु सेना में भर्ती होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
हैदराबाद वायु सेना के भर्ती अधिकारी, विंग कमांडर शेख याकूब अली ने कहा कि योग्य उम्मीदवार, ऑनलाइन पंजीकरण के बिना भी सीधे रैली में भाग ले सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में आज आंध्र प्रदेश से लगभग सात हजार पुरुष उम्मीदवारों ने भाग लिया, जबकि दोनों राज्यों से लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।