मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2024 9:02 अपराह्न

printer

असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण कार्य आज से शुरू- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। नई दिल्ली में आज मीडिया के साथ संयंत्र के बारे में बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि यह इकाई 27 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जा रही है और इससे 15 हजार प्रत्यक्ष तथा 11 से 13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

श्री वैष्णव ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र होगा और इसमें प्रतिदिन चार करोड़ 83 लाख सेमीकंडक्टर चिप्स बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में तैयार होने वाले चिप्स का इस्‍तेमाल विद्युत चालित वाहन तथा संचार और नेटवर्क स्‍थापित करने के बुनियादी ढांचे में किया जाएगा।

 

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 29 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….