अप्रैल 5, 2024 12:38 अपराह्न

printer

अरूणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा

अरूणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। पूर्वी अरूणाचल सीट से छह उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी और मौजूदा सांसद तापिर गाओ का मुकाबला मुख्‍य रूप से राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्‍मीदवार बोसिराम सिराम से है। बोसिराम सिराम कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अरूणाचल डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं। तीन निर्दलीय उम्‍मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल तीन लाख 75 हजार तीन सौ दस मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में नौ सौ बीस मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं।