सितम्बर 10, 2025 9:21 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार ने शासन में उल्‍लेखनीय सुधार किए हैं

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार ने शासन में उल्‍लेखनीय सुधार किए हैं और एक पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है जहाँ भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने यह बात आज ईटानगर स्थित अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के डी.के. ऑडिटोरियम हॉल में अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2024 के 140 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नौकरशाही भारतीय लोकतंत्र का स्थायी ढाँचा है और उनकी ईमानदारी और कार्यकुशलता किसी भी राज्य के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला