मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 6:11 अपराह्न

printer

अत्यधिक हीटवेव की परिस्थितियों से श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह

केन्‍द्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अत्यधिक हीटवेव की परिस्थितियों से श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की सलाह दी है। नई दिल्ली में संवाददताओं से बात करते हुए श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश देने के लिए कहा गया है कि वे नियोक्ताओं, उद्योगों और निर्माण कंपनियों को श्रमिकों के लिए प्रभावी हीटवेव निवारक उपाय लागू करने के लिए निर्देशित करें। मंत्रालय ने कहा है कि काम के घंटों को पुनर्निर्धारित किया जाए ताकि चरम गर्मी के समय से बचा जा सके। पर्याप्त पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएं। डॉ. मांडविया ने कहा कि ईएसआईसी के अस्पतालों और औषधालयों को हीट स्ट्रोक मामलों के लिए समर्पित डेस्क स्थापित करने और हीट-से संबंधित बीमारियों का प्रबंधन करने के लिए ओआरएस, आइस पैक्स और अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी सलाह दी गई है कि कारखानों, निर्माण स्थलों, ईंट भट्ठों और खानों में काम करने वाले श्रमिकों के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….