राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से दो दशमलव दो डिग्री अधिक 33 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दशमलव पांच डिग्री कम 15 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों मौसम सामान्य रहने की भी संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।