मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 4, 2025 8:41 अपराह्न

printer

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, बिहार के अलग-अलग इलाकों में कल सर्द दिन का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कल भारी बारिश या बर्फबारी का भी अनुमान है। उधर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आने वाले दो दिनों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….