THE HEADLINES :
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरो यात्रा को लाभदायक बताया। श्री मोदी ने कहा – विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत की मित्रता को मजबूत करेंगी।
- Prime Minister to hold talks with President of Brazil Luiz Inácio Lula da Silva in Brasília today to boost economic ties between two countries.
- बिहार सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए मौजूदा 35 प्रतिशत आरक्षण कोटा के लिए अधिवास नीति लागू करने का निर्णय लिया और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ‘युवा आयोग’ को भी मंजूरी दी।
- IMD forecasts heavy to very heavy rainfall Northwest and West Coast parts of country during next 4 days.
- टेक्सास में बाढ़ से मरने वालों की संख्या सौ से ऊपर, दर्जनों लोग अब भी लापता। खोज और बचाव अभियान जारी।
- Archery World Cup Stage 4 kicks off in Spain today; Deepika Kumari and Jyothi Surekha to lead India’s campaign.
<><><>
And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about :-Ek Ped Maa Ke Naam.
India, a land where trees have always been considered sacred and mothers revered as life-givers, now brings both sentiments together in one powerful movement – the “Ek Ped Maa Ke Naam” Campaign. Launched in 2024 with the emotional appeal of planting a tree in honor of one’s mother, this initiative blends climate consciousness, personal sentiment, and grassroots participation. It is not just a tree plantation drive – it’s a cultural revival wrapped in an environmental mission.
और अनुजा, इस अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ों की संख्या में वृद्धि करना नहीं है -बल्कि यह पर्यावरण संबंधी हमारी जिम्मेदारी को लेकर हमें और आसपास के लोगों को जागरूक करना है।
इस अभियान का उद्देश्य है:
नागरिकों को पर्यावरण से भावनात्मक रूप से जोड़ना
स्कूली बच्चों, युवाओं, परिवारों और समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना
अपने आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाना और शहरी और ग्रामीण जैव विविधता में सुधार करना
पेड़ों की पूजा और पारिस्थितिक सम्मान की परंपरा को पुनर्जीवित करना
“Ek Ped Maa Ke Naam” translates to “One Tree in the Name of Mother.” It is a nationwide movement aimed at encouraging citizens to plant trees as a tribute to their mothers – living or departed. With climate change becoming an urgent concern and green cover depletion affecting cities and villages alike, this initiative offers a personal and emotional anchor to promote sustainability.
This simple idea resonates deeply across demographics. Everyone has a mother. And everyone wants to do something meaningful for them. Now, that something includes contributing to India’s green future – one tree at a time.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने वाले इंटरचेंज निर्माण पर आयोजित एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत की। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि परिवहन विभाग, पारिस्थितिकी और पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदारी वहन करता है, क्योंकि देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण सीधे तौर पर परिवहन क्षेत्र के कारण है। एक पेड़ मां के नाम के दूसरे चरण के तहत, फरीदाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉरिडोर पर पौधरोपण अभियान के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम धरती माता के प्रति एक कर्तव्यपरायण पहल है और यह नागरिकों की सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। श्री गडकरी ने बांस के उपयोग पर भी जोर दिया और इसे बहुउद्देशीय घास बताया जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के उत्पादों के विनिर्माण में किया जा सकता है। भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग बन गया है। इस उद्योग ने लगभग साढ़े चार करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और यह निर्यात में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
<><><>
क्षेत्रीय संवाददाता
Today is 6th day of Shri Amarnath Ji Yatra. The annual 38 day Shri Amarnath Ji Yatra that commenced on 3rd of this month, is going on smoothly and seamlessly, from twin routes of Nunwan Pahalgam Base Camp in South Kashmir’s Anantnag district and Baltal Base Camp in Central Kashmir’s Ganderbal district. The Holy cave is known for the ice stalagmite that forms within, resembling a Shivlinga. The Cave is situated at an altitude of 12, 756 feet nestled in the Himalayas in Kashmir region.
We have our correspondent Tariq Rather with us.
Ques: Tariq, What is the latest update you can give to our listeners about the yatra.
<><><>
गर्मियों की छुट्टी के बाद लगभग सभी स्कूलों में अब छात्र छात्राओं की चहचहाट सुनने को मिल रही है. स्कूल में बच्चे अक्सर अपनी मातृभाषा में या फिर स्कूल में जो भी मीडियम होगा, उसी भाषा में बातचित करते है. लेकिन महाराष्ट्र के बीड जिले की एक स्कूल के बच्चे जापानी भाषा में एकदूसरे से बात करते हुए दिख सकते है.
बीड जिले में सुरुडी गांव के स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र छात्राएं अब अपनी मातृभाषा मराठी के साथ साथ जापानी भाषा भी सीखने जा रहे है. इसके लिये विद्यालय ने कॉस्मो इंडिया कंपनी के साथ एक अनुबंध किया है, जिसके तहत कंपनी ने इस विद्यालय में एक क्लासरुम बनवाई, जिसके माध्यम से जापान में बैठे हुए अध्यापक सीधे यहां बैठे छात्रों को पढा सकेंगे. कॉस्मो कंपनी के निदेशक ज्योदो रयतो ने इस बारे में जानकारी दी…
I really hope this is a great embodiment for young children, kids, and students, so they will study Japanese and hopefully they will get Japanese language in general, also as engineering skills. And they get all the good opportunities for jobs may be coming to Japan.
स्कूल के प्रधानाध्यापक शहादेव गर्जे ने बताया कि, इस निर्णय से स्कूल के बच्चों कों जापान में भी काम करने का अवसर मिलेगा…
मै शहादेव गर्जे. स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर सुरडी. प्रधान अध्यापक. हमारे स्कुल में इंजा फाऊंडेशन पुणे की तरफ से जपानी भाषा का प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। स्कुल मे डिजीटल इंटरॅक्टीव्ह क्लासरूम बनाया है। इस माध्यम से हमारे स्कुल के बच्चे जपानी लॅंग्वेज सिखेंगे। और आनेवाले समय में जपान जाने की अपॉर्च्युनिटी मिलेगी। फेमस कंपनी मे जॉब करने की अपॉर्च्युनिटी मिलेगी। हमारे स्कुल मे जो प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ है, इससे मुझे बहोत खुशी है। मै हमारे संस्था के अध्यक्ष, सभी डायरेक्टर्स और स्पेशली इंजा फाऊंडेशन पुणे का बहोत बहोत आभारी हूं।
यहां के छात्र तथा छात्राएं जापानी सीखने के लिये काफी उत्साहित है. सिद्धी गर्जे नामक छात्रा ने अपनी भावनाएं इन शब्दों में व्यक्त की…
मैं सिद्धी संपत गर्जे. स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर सुरडी. दसवी कक्षा की छात्रा हूं। हमारी पाठशाला में जपानी भाषा प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इससे सभी छात्रों को बहोत खुशी है क्यूं की हम इस स्कुल मे जनानी लॅंग्वेज सिखेंगे। और फ्युचर मे जपान मे जॉब करने की अपॉर्च्युनिटी मिलेगी। इंडिया में भी बहोत जनानीज् कंपनीज है। वहां भी हम जॉब कर सकते है। हमे जो दो रै दो जी, मिस्टर भरत गिते जी, मिस्टर रावसाहेब घुगेजी इन्होंने इस लॅंग्वेज का महत्व समझाया की ये लॅंग्वेज सिखने के बहोत से फायदे है। हमें नया नया ज्ञान मिल सकता है। सो वी आर व्हेरी लकी अँड अल्सो हॅपी।
कॉस्मो कंपनी और विवेकानंद विद्यालय की यह पहल सिर्फ भाषा के अध्यापन को और रोजगार के अवसरों को ही बढावा नहीं देगी, बल्कि मराठी और जापानी साहित्यकारों की रचनाओं के आदान प्रदान को भी इससे बढावा मिलेगा इसमें कोई दोराय नहीं.. परिक्रमा के लिये रवि उबाले और सचिन अंबेकर के साथ हर्षवर्धन दीक्षित, छत्रपति संभाजीनगर.
<><><>
In the final leg of his five nation visit, Prime Minister Narendra Modi will visit Namibia on 9th July. In the ever expanding bilateral relationship between India and Namibia, capacity building of Namibian youths has been one of the major areas of cooperation. Our correspondent covering the visit has filed a report:
The relationship between India and Namibia entered a new phase of transformation with the establishment of the India-Namibia Centre of Excellence in Information Technology in 2019. Set up at the Namibia University of Science and Technology in Windhoek, the centre showcases India’s strength in Information Communication Technology and also the strong commitment for the capacity building in Namibia. Driven by the Government of India, this initiative aimed to extend the reach of ICT education beyond national borders, fostering digital empowerment among Namibian youths. At the heart of this Centre lies PARAM !Arub, a state-of-the-art supercomputer gifted by India to Namibia. This high-performance computing platform powers advanced research in big data, AI, and scientific simulations.
For the last six years, the center has been imparting advanced computing training to Namibian youths.
INCEIT isn’t just about establishing IT infrastructure – it’s about capacity building and human empowerment in Namibia where Indian experts and Namibian master trainers work together to upskill students and professionals in advance computer technology. For Parikrama, this is Aparna Khunt Akashvani News Windhoek.
<><><>
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और अनछुए पर्यटक स्थलों को छूने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचे और रोजगार के अनेकों साधन सृजित हो इसके लिए सरकार नई-नई योजनाओं को भी शुरू कर रही है। इसी कड़ी में जनजातीय लाहौल-स्पीति के काजा में स्टार गेजिंग सुविधा शुरू की गई है।
पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अहम स्थान रखता है। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को राज्य की सुंदरता निहारने के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिले इसके लिए राज्य सरकार सदैव प्रयासरत है। जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लाहौल स्पीति जिला के काजा में स्टार गेजिंग सुविधा की शुरूआत की गई है और ये पहल राज्य को एस्ट्रो-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगी। क्षेत्र में आने वाले पर्यटक अब दूरबीनों के माध्यम से स्टार गेजिंग कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की इस अभिनव पहल से स्पीति एस्ट्रो-टूरिज्म गतंव्य के रूप में स्थापित होगा और इस प्रयास से विज्ञान को संस्कृति के साथ एकीकृत किया गया है। इस परियोजना का लाभ उठाने के लिए स्थानीय होम-स्टे और होटल मालिकों को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा काजा सहित लांगजा व रंगरिक क्षेत्रों के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। इन लोगों को दूरबीन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्पीति का स्वच्छ वातावरण, न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण और ऊंचाई की स्पष्टता का उपयोग खगोल पर्यटन व स्टार गेजिंग गतिविधियों के लिए सर्वाेत्तम है। पर्यटन के क्षेत्र में इस नए अध्याय की शुरूआत से जहां स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी वहीं पर्यटकों के लिए भी ये पहल आकर्षण का केन्द्र बनेगी। निश्चित तौर पर राज्य सरकार की यह रणनीतिक पहल विशेष रूप से स्पीति जैसे दूरदराज क्षेत्रों में स्थानीय भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी और इससे स्थानीय लोगों को भी स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर भी उपलब्ध होंगे। परिक्रमा के लिए आकाशवाणी शिमला से मैं रितेश कपूर।
<><><>
खेल :
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच कल मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत, पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। ओवल में खेले गए पिछले मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पांच रन हराकर उसकी कुछ कमजोरियों को उजागर किया। शेफाली ने 25 गेंदों पर 47 रन, जबकि हरमनप्रीत ने 17 गेंदों पर 23 रन की पारियां खेली। हालांकि, दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में विफल रहीं, जिससे भारत की रन गति धीमी हो गई।
<><><>
विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाडी दीपिका कुमारी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम आज से स्पेन के मैड्रिड में शुरू होने वाले तीरंदाजी विश्वकप चरण-4 में भारत की अगुआई करेंगी। टूर्नामेंट में 16 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा ले रहा है।
<><><>
विश्व के नंबर एक खिलाडी जैनिक सिनर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के चोट के कारण मैच से बाहर होने के बाद सिनर को प्रतियोगिता में आगे बढने का अवसर मिल गया। इससे पहले, ग्रिगोर दिमित्रोव ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर उन्हें सीने की मांसपेशियों में चोट के कारण मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा।
<><><>
BUSINESS:
Benchmark domestic equity indices today ended with modest gains, supported by sharp recovery during the last half an hour of trade. Both the indices remained range-bound for most of the session, as investors awaited clarity on the US-India trade deal. The 30-share index at the Bombay Stock Exchange, Sensex, rose 270 points, over 0.3 per cent to close at 83 thousand 713. The National Stock Exchange Nifty-50 added 61 points, over 0.2 per cent to settle at 25 thousand 523. In the global crude oil market, Brent Crude was trading 0.3 per cent down at 69 dollars and 37 cents per barrel, and WTI Crude was also trading half per cent down at 67 dollars and 59 cents per barrel, when reports last came in. In the Indian bullion market, 24-karat gold was trading down at 97,150 rupees per 10 grams, while silver 999 fine was also trading down at 1,08,290 rupees per kilogram, when reports last came in.
<><><>
अब हम याद करेंगे महान स्वतंत्रता सेनानियों को और बात करेंगे उन महान व्यक्तियों की जिनकी आज है-पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।
<><><>
Death Ann……
Syed Ishtiaq Ahmed Jaffrey (19 March 1939 – 8 July 2020)
The Indian film actor and comedien best known for his potrayal as Soorma Bhopali in 1975 action drama SHOLAY has his death anniversary today.
Jagdeep started his film career as a child artist extra in B. R. Chopra’s Afsana, then went on to do films as a child artist in many other films.
He was launched as a leading man by AVM in a few films and went on to do a few more films as a leading man. He established himself as a comedian since the movie Brahmachari. Though we are more aware of the comedy dialogues by him in many of his movies but One of the hit songs picturised on him is from the movie Punarmilan…
<><><>
सुभाष मुखोपाध्याय
आज ही पुण्यतिथि है सुप्रसिद्ध बांग्ला कवि और साहित्यकार सुभाष मुखोपाध्याय की। सन 1991 में सुभाष मुखोपाध्याय को ‘साहित्य के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। साल 2003 में उन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया।
<><><>
Giriraj Kishore (8 July 1937 – 9 February 2020)
The Indian writer who was awarded the Padma Shri in 2007. He lived in Kanpur and served as the registrar of IIT Kanpur. He was given the Sahitya Akademi Award in 1992, the Vyas Samman in 2000, and an honorary Ph.D. by Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University in 2002.
<><><>
Neetu Singh (Born July 8, 1958)
Starting her career as a child artiste (Baby Neetu/Sonia) in Bollywood movies and went on to become a full-fledged actress in the Indian film industry.
She rose to prominence with roles in the crime drama film Deewaar (1975), the thriller film Khel Khel Mein (1975), the musical film Kabhi Kabhie (1976), the masala film Amar Akbar Anthony (1977) and the fantasy film Dharam Veer (1977). Her performances in the crime drama film Parvarish (1977), the social drama Kaala Patthar (1979) and the musical film Yaarana (1981) were praised, and for Kaala Patthar, she was nominated for the Filmfare Award for Best Supporting Actress.
One of the most acclaimed films of that time and continues to be remembered today for its soundtrack by Khayyam and Sahir Ludhianvi.
<><><>
सौरव गांगुली
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान और भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक सौरभ गांगुली आज अपना जन्मदिन मना रहे है।
गांगुली ने 1992 (बानबे) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्दी ही अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 11, 363 (तिरसठ) रन वनडे क्रिकेट में बनाए, जो दुनिया में नौवें सबसे अधिक हैं। वे तीसरे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए। विश्व कप 1999 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 183 (तिरासी) रन की पारी आज भी यादगार है।
Sourav Chandidas Ganguly (born 8 July 1972), One of the most successful captains of the Indian cricket team Saurabh Ganguly lovingly called DADA has his birthday today. Nobody can argue about him being one of the greatest one-day batsmen of all time…….a batsman who combined grace with surgical precision in his strokeplay.
When he took over the captaincy after the match-fixing exposes in 2000, he quickly proved to be a tough, intuitive and uncompromising leader. Under his stewardship India started winning Test matches away, and put together a splendid streak that took them all the way to the World Cup final in 2003, the 2000 ICC Champions Trophy and the 2004 Asia Cup.
Ganguly was awarded Padma Shri in 2004. He was elected as president of the Board of Control for Cricket in India in 2019.
Wishing Dada a very Happy Birthday from the Akashvani fraternity.
<><><>