Download
Mobile App

android apple
signal

December 26, 2024 5:40 PM

printer

Parikrama

नमस्‍कार। स्‍टूडियो की घड़ी में ठीक साढे चार बजे हैं और ये समय है आपके अपने न्‍यूज़ मैगज़ीन  परिक्रमा का, जिसमें हम आपके लिए लेकर आते हैं वो सारी जानकारी जिनका आपसे है सरोकार। श्रोताओं आधे घंटे के इस कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार होंगे। चलेंगे अपने क्षेत्रीय संवाददाताओं के पास और जानेंगे कि क्‍या कुछ खास है उनके पास। इसके अलावा खेल गतिविधियों पर भी रहेगी हमारी नजर। और उन विशिष्‍ट व्‍यक्तित्‍व को भी हम करेंगे याद जिनकी आज है पुण्‍यतिथि या है जन्‍मदिवस। श्रोताओ परिक्रमा के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं मेरे सहयोगी लालिमा अनेजा डेंग। लालिमा, आपको भी मेरा नमस्‍कार।

 

Hello & good afternoon. You are tuned to Parikrama on 100.1 FM. I am Lalima Aneja Dang & with me today is my co- host Mukesh Kumar. And for you we have a selection of news, our discussion segment dateline India, reports, capsules, business, tributes & much more. All these over the next thirty minutes.

 

  We begin with the news headlines first.

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें अपने राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
  • Government launches Suposhit Gram Panchayat Abhiyan to improve nutrition and overall well-being of children.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 बच्चों को असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • IMD forecasts hailstorm and rainfall in several parts of Northwest and Central India for next two days. 
  • भारत 2004 में आज ही के दिन दक्षिण भारतीय तट पर आई त्‍सुनामी की 20वीं बरसी पर पीडि़तों को श्रद्धांजलि दे रहा है।
  • And in Cricket, Australia score 311 for 6 at stumps on opening day of fourth test of Border-Gavaskar Trophy at Melbourne.

 

<><><> 

 

And, now time for our segment DATELINE INDIA in which we take a look at the developments taking place at national or global level. Today we will talk about VEER BAAL DIWAS.

 

Prime Minister Narendra Modi has said that the vastness of Indian democracy is based on the teachings of the Gurus, the sacrifices of the Sahibzadas and the basic mantra of the unity of the country.

 

Addressing Veer Baal Diwas at Bharat Mandapam in New Delhi today, he said, the Guru tradition has taught people to look at everyone with equal respect and the Constitution also inspires us with the same thought. Mr Modi said the life of the brave Sahibzadas teaches people not to compromise with the integrity and ideas of the country.

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि संविधान लोगों को देश की संप्रभुता और एकता को सबसे ऊपर रखने के सिद्धांत की सीख देता है। प्रधानमंत्री ने कहा साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह बहुत छोटे थे मगर उनका साहस आकाश से भी ऊंचा था।

 

He said this day of Veer Bal Diwas teaches that no matter how difficult the situation may be, nothing is bigger than the country and its interests.

 

Mr Modi said, from history to present, youth energy has always played a big role in India’s progress. He said that from the freedom struggle to the mass movements of the 21st century, the youth of India have contributed to every revolution. 

 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्‍य पोषण संबंधी सेवाओं को मजबूती से लागू करना और इस कार्य में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर पोषण व्‍यवस्‍था मजबूत करना है। लगभग साढे तीन हजार बच्‍चों और प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार से पुरस्‍कृत बच्‍चों ने अन्‍य गणमान्‍य लोगों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Prime Minister Modi emphasized his vision of bringing one lakh youth into politics, whose families have never been involved in active politics. He added that this initiative was crucial for the next 25 years and encouraged the youth to be part of this campaign to bring a new generation into politics. Mr. Modi announced that the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue will be held at the beginning of next year on Swami Vivekananda’s birth anniversary. He added that millions of youth from villages, towns, and cities across the country will participate, discussing the vision and roadmap for a developed India.

 

President Droupadi Murmu conferred the ‘Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar’ on 17 children for their exceptional achievements in seven categories in New Delhi today. The children, who hail from 14 states and union territories, were recognized for their accomplishments in Art and Culture, Bravery, Innovation, Science and Technology, Social Service, Sports, and Environment. Each awardee received a medal, a certificate, and a citation booklet.

 

Addressing the gathering on the occasion, President Murmu paid homage to the bravery and sacrifice of the Sahibzadas on Veer Bal Diwas. She highlighted that this day is observed every year to honor the unparalleled sacrifice and courage of the younger sons of the tenth Guru of the Sikhs, Guru Gobind Singh. Congratulating the children who received awards, the President remarked that their work is extraordinary and astonishing.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बात पर बल दिया कि उनमें से प्रत्येक में अद्वितीय गुण हैं और उनकी उपलब्धियां देश के सभी नागरिकों को प्रेरित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करके इन उपलब्धियों को बड़े पैमाने पर साझा करने का भी आग्रह किया।

 

<><><> 

 

और अब समय है अपने क्षेत्रीय संवाददाताओं से जानने का, कि उनके पास क्या विशेष है

 

दार्जिलिंग के पद्मजा नायडु हिमालयन जुलोजिकल पार्क में एक जोडा सफेद बाघ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। एक माह पूर्व हैदराबाद चिडियाघर से इन सफेद बाघों को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में लाया गया था। एक महिने के क्वारेन्टीन के बाद कल 25 दिसम्बर 2024 से पर्यटकों के लिए इनका पिंजडा खोल दिया गया है। इन दोनो सफेद बाघों को देखने के लिए दार्जिलिंग के इस चिडियाघर में हजारों पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। ek report;

 

विगत 28 नवम्बर के दिन सामान्य आदान प्रदान योजना के तहत हैदराबाद से दो सफेद बाघ दार्जिलिंग के पद्मजा नायडु जुलोजिकल पार्क में लाए गए तथा 24 दिसम्बर तक इन्हें पर्यावरण अनुकुल बनाने हेतु क्वारेन्टीन में रखा गया। कल 25 दिसम्बर से इन्हें आम लोगों के देखने हेतु खोल दिया गया। दोनो बाध Leucistic Royal Bengal Tiger प्रजाति के हैं। दोनों बाघों में एक की आयु 4 वर्ष की है तथा दुसरे की आयु 7 वर्ष की है। दोनों का नाम क्रमशः नागौड़ी आकाश रखा गया है। इस तरह भारत के सबसे ऊँचे स्थानों के चिडिया घरों में, सब से बड़ा इस दार्जिलिंग जु में कूल बाघों की संख्या 6 हो गई है। आज 26 दिसम्बर को इस चिडिया घर में नीदरलैण्ड से 2 रेड पाण्डा भी लाए गए हैं। पद्मजा नायडु हिमालयन जुलोजिकल पार्क के निदेशक डा. बासभराज एस.होलियाची का कहना है …….हिमालय के जीवजन्तुओं के संरक्षण संवर्धन के लिए सन् 1958 में समुन्द्र तल से प्रायः7000 फूट की ऊँचाइ पर हिमालय की गोद में करीब 67.56 एकड़ की भूमि पर दार्जिलिंग शहर में दार्जिलिंग चिडियाघर की स्थापना की गई थी। सन 1975 में देश की प्रधानमंत्री स्वर्गिय श्रीमति इन्दीरा गाँधी इस चिडिया घर में आई थीँ तथा उसी समय इसका नाम बदलकर पश्चिम बंगाल की चौथी राज्यपाल पद्मजा नायडु के नाम पर पद्मजा नायडु जुलोजिकल पार्क, दार्जिलिंग रखा गया। दार्जिलिंग में यह चिडियाघर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केन्द्र है। प्रति वर्ष इस, चिडियाघर को देखने करीब 3 लाख से अधिक देश विदेश के पर्यटक दार्जिलिंग आते हैं। परिक्रमा के लिए अशोक चौरसिया, आकाशवाणी, कर्सियांग। 

 

<><><> 

 

The central and Union Territory governments have been vigorously pursuing and focusing on generation and supply of  power to the consumers in Jammu & Kashmir. This has brought  positive scenario on the ground. Apart from efforts to streamline power supply to consumers, the Power Development Department J&K has launched a consumer and eco friendly power scheme Pradhan Mantri Sooryaghar Muft Bijli Yojana, in Jammu & Kashmir. A report from our Correspondent in Kashmir:

 

“This scheme is likely to prove a game changer for ensuring uninterrupted and sustainable power supply to all the beneficiaries of this flagship scheme.  Talking to PARIKRAMA, Principal Secretary Power Development Department J&K, H Rajesh Prasad, outlined the features of this scheme:

 

Jammu & Kashmir has huge potential for generation of hydro electric power. The general people in Kashmir region and those belonging to low income group in particular, expect more tangible initiatives on the part of the UT and central governments for seamless power supply on affordable tariff. TARIQ RATHER, For PARIKRAMA, Srinagar.”  

 

<><><> 

 

राजधानी शिमला में इन दिनों विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया है। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलने वाले शिमला विंटर कार्निवाल में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के अलावा कई जानेमाने कलाकार द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जा रहे हैं वहीं सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जहां लोगों को पहाड़ी व्यंजन मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने विभिन्न सांस्कृतिक दलों को हरी झंडी दिखाकर इस विंटर कार्निवाल का शुभारंभ किया। EK REPORT;

 

राजधानी शिमला में इन दिनों विंटर कार्निवल की धूम है। कार्निवल के दौरान जहां विभिन्न सांस्कृति दल अपनी संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं वहीं जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कार्निवाल के पहले दिन कड़ाके की ठंड में शिमला के मॉलरोड पर महिलाओं द्वारा डाली गई महानाटी जहां सभी के आकर्षण का केन्द्र रही वहीं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शबाव साबरी ने कई बॉलीवुड गाने गाकर वहां मौजूद हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय फैशन वीक कार्यक्रम में चार राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस कार्निवल के शुभारंभ अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

 

शिमला विंटर कार्निवल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें लोगों को कई प्रकार के पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड और सेना के बैंड की शानदार प्रस्तुतियां और क्राफ्ट मेला और लिट फेस्ट जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। परिक्रमा के लिए शिमला से मैं राजकुमारी चंदेल।

 

<><><> 

 

Citizens can do wonders if they turn into mission mode. Standing testimony to this dictum are two joggers in Mangaluru who transformed a four acre dump yard into a lush green butterfly park. More from our Correspondent;

 

“If every citizen wants to serve society, our country could be a much better place to live in. There are several examples set by citizens across the country when voluntary pro active citizens driven by social consciousness have worked wonders for the society. One such effort is reported from Mangaluru in Karnataka. Two morning joggers Raviraj Shetty and M D Sreekumar noticed an eye-sore of a garbage dump on a four acre plot near Mangala Stadium next to Karavali Utsav ground. They volunteered to clear the area in 2017. It took them one and a half months to clear heaps of garbage dumped over the years near the basketball court. Once the space was cleared, they started planting host plants to attract butterflies. They bought plants from nurseries and forest departments. Today the entire space next to Mangala stadium is covered with over 20,000 plants. The saplings of hibiscus, jasmine, jamun, papaya, guava, mango, lemon and Jackfruit alongside a variety of peanut butter plants are attracting butterflies and birds. They installed sprinklers when water supply became scarce. Today the sour spot has become a scenic spot. Today after seven years, the walkers and athletes who visit the stadium have the company of flowers, green shrubs, birds and butterflies flocking the biodiversity spot. Sudhindra reporting for Parikrama from Bengaluru.”

 

<><><> 

 

One of the most influential figures in Malayalam literature and cinema M T Vasudevan Nair passed away in Kozhikode last night. Often referred to as MT, the 91 year old Jnanapith awardee played a pivotal role in shaping the cultural landscape of Kerala. The mortal remains of the acclaimed writer will be consigned to flames this evening.  More from our Kochi Correspondent:

 

“Malayalam literature and cinema lost a master story teller and a film maker with exceptional merit. Blending simplicity and depth, his works reflected the social realities of Kerala, besides a clear understanding of human emotions and societal issues. His themes  focussed on love, betrayal, alienation and human struggles. He had an uncanny ability to portray the lives of ordinary people, besides combining  realism with philosophical depth. As a writer, he explored various  themes touching upon tradition,  relationships straddling both literary and cinematic fields with equal ease. His screenplays transformed films into deeply emotional and intellectual experience that displayed his skill for story telling and integration of literary elements. MT’s major works include Nalukettu, Kaalam, Manju, Asuraviththu, and Randamoozham. He penned several critically acclaimed screenplays — Nirmalyam, Oru Vadakkan Veeragatha, Parinayam, Sadayam and Kadavu among others. A recepient of Jnanapith in 2005, MT was conferred with Padma Bhushan, the Kendra Sahithya Akademi and the Kerala  Sahitya Academy awards for his contributions to Malayalam literature. He was also awarded Kerala Jyothi, Odkkuzhal, Vallathol, Ezhuthachchan and  Vayalar awards, besides the JC Daniel Award for Lifetime Achievement in Malayalam cinema. The passing away of MT marks the end of an era, whose works  played an unparalleled role in shaping the cultural landscape of the state.– Raj Mohan, Akashvani News, Kochi.”

 

<><><> 

 

In business news today

 

Benchmark domestic equity indices today ended little changed from their previous close. The 30-share index at Bombay Stock Exchange, Sensex, ended flat to close at 78,472, while the National Stock Exchange, Nifty-50 rose marginally by 22 points, or 0.1 percent, to end at 23,750. 

 

<><><> 

 

अब चलते है खेल के मैदान में और जानते है वहां की हलचल

 

हॉकी इंडिया लीग कल से ओडिशा के राउरकेला में शुरू हो रही है। उद्घाटन मैच दिल्ली एस.जी.पाइपर्स और गोनासिका के बीच बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पुरुष लीग का मुकाबला दो चरणों में होगा। पहला चरण 28 दिसम्बर से 18 जनवरी तक और दूसरा चरण 19 जनवरी से शुरू होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 31 जनवरी और फाइनल पहली फरवरी को होगा।

 

<><><> 

 

India reduced Australia to 311 for 6 at stumps on the opening day of the fourth test match of the Border-Gavaskar Trophy at Melbourne today. 

 

<><><> 

 

In Weightlifting, Martina Devi clinched a silver medal in the women’s junior +87kg category at the Asian Junior Championships in Doha.

 

<><><> 

 

और अब समय है उन व्‍यक्तित्‍व को याद करने का जिनकी आज है पुण्‍यतिथि। इस क्रम में सबसे पहले हम याद करेंगे

 

यशपाल

 

यशपाल (अंग्रेज़ी: Yashpal, जन्म- 3 दिसम्बर, 1903 ई., फ़िरोजपुर छावनी; मृत्यु- 26 दिसंबर, 1976) हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक हैं। यशपाल राजनीतिक तथा साहित्यिक, दोनों क्षेत्रों में क्रान्तिकारी हैं। उनके लिए राजनीति तथा साहित्य दोनों साधन हैं और एक ही लक्ष्य की पूर्ति में सहायक हैं।

 

<><><> 

 

Ram Swarup (Hindi: राम स्वरूप; 12 October 1920 – 26 December 1998), born Ram Swarup Agarwal, was an Indian author and one of the most important thought leaders of the Hindu revivalist movement. Ram Swarup was born in 1920 to a banker father in Sonipat, now a part of the state of Haryana in the Garg gotra of the merchant Agrawal caste. He graduated with a degree in economics from Delhi University in 1941. He started the Changer’s Club in 1944, members of which included Lakshmi Chand JainRaj KrishnaGirilal Jain and Sita Ram Goel. In 1948–49, he worked for Mahatma Gandhi‘s disciple Mira Behn (Madeleine Slade).[2]

 

<><><> 

 

भूपेंद्रनाथ दत्त

 

3-भूपेंद्रनाथ दत्त (अंग्रेज़ी: Bhupendranath Datta, जन्म- 4 सितंबर, 1880, कोलकाता; मृत्यु- 26 दिसंबर, 1961) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे। ये स्वामी विवेकानंद के भाई थे। भूपेंद्रनाथ दत्त युवाकाल में ‘युगांतर आन्दोलन’ से नजदीकी से जुड़े थे। अपनी गिरफ्तारी (सन 1907) तक वे ‘युगांतर पत्रिका’ के सम्पादक थे। भूपेंद्रनाथ दो बार ‘अखिल भारतीय श्रमिक संघ’ के अध्यक्ष भी रहे।

 

<><><> 

 

Shankar Dayal Sharma (Hindi pronunciation: [ˈʃəŋkəɾ d̪əˈjaːl ˈʃəɾmaː] ; 19 August 1918 – 26 December 1999) was an Indian lawyer and politician from the state of Madhya Pradesh who served as the ninth president of India, from 1992 to 1997.

 

Born in Bhopal, Sharma studied at AgraAllahabad and Lucknow and received a doctorate in constitutional law from the University of Cambridge and was a bar-at-law from Lincoln’s Inn and a Brandeis Fellow at Harvard University. During 1948–49, Sharma was one of the leaders of the movement for the merger of Bhopal State with India, a cause for which he served eight months’ imprisonment.

 

<><><> 

 

केशवा शंकर पिल्लई

 

केशवा शंकर पिल्लई (अंग्रेज़ी: Kesava Shankara Pillai, जन्म- 31 जुलाई, 1902, केरल; मृत्यु- 26 दिसम्बर, 1989) जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे। भारत में उन्हें ‘राजनीतिक कार्टूनिंग का जनक’ माना जाता है। के शंकर पिल्लई का जन्म 31 जुलाई, 1902 को केरल में हुआ था। वे ‘अंतर्राष्ट्रीय डॉल्स म्यूजियम’ की स्थापना के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं।

 

<><><> 

 

और श्रोताओं अब समय हो चला है आप से अनुमति लेने का। तो इजाजत दीजिए मुकेश कुमार और लालिमा अनेजा डेंग को परिक्रमा कार्यक्रम यहीं पर समाप्‍त करने की। नमस्कार

 

अगर आप इस कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉगऑन करिए हमारी वेबसाइट www.newsonair.gov.in पर। साथ ही आप हमारे मोबाइल ऐप News On AIR पर भी हमारे कार्यक्रम 24 घंटे सुन सकते हैं।