नमस्कार, सुप्रभात, गुडमॉर्निंग! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी शगुन चोपड़ा। नमस्कार शगुन, ।
Namaskar MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 10th of September.
<><><>
मुख्य समाचार–
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर अपने निर्वाचन को राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत बताया है। श्री राधाकृष्णन ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया है। जीत के बाद श्री राधाकृष्णन ने मीडिया को बताया कि विपक्षी गठबंधन ने कहा था कि यह चुनाव वैचारिक लड़ाई है, लेकिन मतदान के पैटर्न से हम समझते हैं कि राष्ट्रवादी विचारधारा विजयी हुई है।
वहीं, विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी ने चुनाव में हार के बाद कहा कि वे विनम्रतापूर्वक परिणाम स्वीकार करते हैं। उन्होनें श्री राधाकृष्णन को नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी।
सी पी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने आई.एन.डी.आई. गठबंधन के प्रत्याशी और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। मतगणना के बाद राज्यसभा के महासचिव और रिटर्निंग ऑफिसर पी सी मोदी ने यह जानकारी दी।
श्री राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन होने वाले तमिलनाडु के तीसरे नेता होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को उप-राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि श्री राधाकृष्णन का दशकों का सार्वजनिक जीवन में समृद्ध अनुभव देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।
<><><>
ISRO Chairman V. Narayanan has said that India has secured nine major world records in space exploration and is on track to add 8 to 10 more in the coming years. Addressing an event in New Delhi, Mr Narayanan highlighted India’s achievements from Chandrayaan missions to Mars Orbiter Mission and advancements in cryogenic technology. He said, Mars Orbiter Mission in 2014 made India the first nation to reach Mars on its maiden attempt. In 2017, the PSLV-C37 created history by launching 104 satellites in a single mission. Mr Narayanan said, Chandrayaan-2 in 2019 placed the world’s best orbiter camera around the Moon, while Chandrayaan-3, in 2023, made India the first country to land a spacecraft near the lunar South Pole. Looking ahead, Mr Narayanan said, ISRO plans to achieve 8-10 additional world records in space technology. He added that by 2040, India aims to land a human on the Moon, marking another milestone in the country’s journey toward becoming a developed nation.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है। उन्होंने नेपाल में युवाओं की मृत्यु पर पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने नेपाल के लोगों से शांति के प्रयास को समर्थन देने की भी अपील की।
<><><>
US President Donald Trump has said that United States and India will continue negotiations to address trade barriers between the two countries. In a post on his social media platform, Truth Social, Trump said he is looking forward to speaking with my very good friend, Prime Minister Modi, in the upcoming weeks. President Trump expressed optimism that there will be no difficulty in coming to a successful conclusion for both of our Great Countries.
The announcement comes weeks after the US imposed a 50 per cent tariff on Indian goods, including an additional 25 per cent penalty on purchases of Russian oil.
<><><>
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में 14 वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि 21 विभागों और मंत्रालयों से संबंधित पारिवारिक पेंशन मामलों से संबंधित कुल 894 शिकायतों का निवारण इस पेंशन अदालत में प्रस्तावित है। मंत्रालय ने कहा है कि वह शिकायतों के ज्यादा तेजी से समाधान और पारिवारिक पेंशनभोगियों की गरिमा तथा उनकी वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
<><><>
Israeli military has confirmed carrying out an assassination attempt targeting top Hamas leaders in Qatar’s capital, Doha, where multiple explosions were reported yesterday. Both the Israel Defense Forces (IDF) and Israel’s internal security agency, Shin Bet acknowledged responsibility for the operation, marking the first known Israeli military action on Qatari soil. According to a statement from Hamas, the Israeli strike killed five of its members, but failed to assassinate its negotiating delegation currently based in Doha.
Meanwhile, India has expressed concern and called for restraint and diplomacy following the Israeli strikes in Doha.
<><><>
अबू धाबी में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आरंभिक मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हरा दिया है। कल रात टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने सेदिकुल्लाह अटल के 73 रन और अज़मतुल्लाह उमरज़ई के 20 गेंदों में अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। उमरज़ई की पारी किसी अफ़ग़ान खिलाड़ी का सबसे तेज़ ट्वेन्टी-ट्वेन्टी अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है।
हांगकांग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी। उसकी ओर से बाबर हयात ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
यह ग्रुप बी का पहला मैच था। इस ग्रुप में श्रीलंका और बांग्लादेश भी हैं। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सुपर 4 चरण में आगे बढ़ेंगी। आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट 28 सितंबर तक चलेगा।
ग्रुप ए में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत का सामना मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से होगा। पाकिस्तान और ओमान भी ग्रुप ए में शामिल हैं।
<><><>
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचार-
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कल शक्ति नगर स्थित एक स्कूल कार्यक्रम में पीएम पोषण योजना के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए विभिन्न एजेंन्सियों, जिलों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना का उद्देश्य बच्चों में पौष्टिक भोजन की आदत डालने, स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करने और समाज में समरसता का वातावरण बनाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दिल्ली के दो हजार 793 स्कूलों के 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन मिल रहा है। श्री सूद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटे अनाज को बढावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से बच्चों के भोजन में विविधता और पोषण दोनों बढेंगे।
<><><>
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बडे अन्तर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने बताया है कि इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लगभग 17 करोड मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों के पूरे नेटवर्क की कडियों को जोडकर मामलें की जांच कर रही है।
<><><>
IIT Madras is expanding its AI for All program to include school teachers from Kindergarten to Class 12 across India. Offered through SWAYAM Plus in partnership with IIT Madras Pravartak Technologies Foundation, the online courses are free and cover topics like AI in physics, chemistry, accounting, cricket analytics, and Python-based AI/ML. A new course specially designed for K-12 teachers is also being introduced. Courses last 25 to 45 hours, and certification is available for a small fee through proctored exams.
<><><>
The invasive Giant African Snail, known to damage crops and spread parasites that can cause brain and abdominal infections in humans, has been found in parts of Chennai. A research team discovered snail populations in St. Thomas Mount, Tirusulam, and Perungalathur Hills during surveys between September and November last year. Experts warn the snails spread quickly during floods and pose health and environmental risks.
<><><>
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त जारी की है। इस चरण में, इस वर्ष अप्रैल से जुलाई की अवधि के लिए 91 लाख 65 हज़ार से अधिक किसानों को कुल एक हजार 892 करोड़ से अधिक रूपए सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किए गए हैं। स्वतः ही नमो शेतकारी योजना के पात्र होने के कारण इस योजना का लाभ केंद्रीय पीएम-किसान योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों को मिलता है। कई क्षेत्रों के अत्यधिक वर्षा से प्रभावित होने के कारण यह वित्तीय सहायता विशेष रूप से समय पर दी जा रही है। अब तक, राज्य सरकार ने सात किस्तों का वितरण किया है, जिससे पूरे महाराष्ट्र में 93 लाख से अधिक किसानों को 11 हजार 130 करोड़ रूपए प्रदान किए गए हैं। यह कार्यक्रम कल मुंबई के मंत्रालय में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
<><><>
The Indian Institute of Horticultural Research (IIHR), near Bengaluru, celebrated its 59th Foundation Day yesterday. During the celebrations, ten progressive farmers who successfully adopted IIHR technologies were honoured. Awards were also given for achievements in academics, administration, teaching, and sports. Dr. Sanjay Kumar, Chairman of the Agricultural Scientists Recruitment Board, spoke at the event. He highlighted the importance of branding and marketing agricultural products, developing strong value chains, and conducting in-depth research to solve key challenges in horticulture. The institute works on 54 horticultural crops, including fruits, vegetables, flowers, medicinal plants, and mushrooms. So far, its scientists have developed 36 high-yielding, pest-resistant crop varieties for use across India.
<><><>
केंद्रीय संचार ब्यूरो, कोलकाता ने क्षेत्रीय कार्यालय चिनसुरा के सहयोग से कल उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में मिशन लाइफ पर तीन दिन की फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति श्री डॉ. सुब्रतो कुमार दे और विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ. निमाई चंद्र साहा ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
<><><>
In Telangana, nursing students will soon be getting opportunities to learn foreign languages from reputed institutes. The state health department has signed a memorandum of understanding (MoU) with the English and Foreign Languages University (EFLU) to provide German and Japanese language training to students studying in government nursing colleges across the state. The MoU was formalised in the presence of state health minister Damodar Rajanarsimha in Hyderabad, yesterday. The state health department has partnered with EFLU to provide structured training in German and Japanese languages to bridge the gap. The EFLU will offer virtual and in-person language courses, culminating in certification that will aid students in applying for jobs in foreign countries in two years.
<><><>
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम का हाल –
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मुम्बई में आज सामान्य रूप से बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
और अब, चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम का हाल जानते हैं शगुन चोपड़ा से.
Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 28 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.
Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is also expected to have a generally cloudy sky with Light rain. The temperature will hover between a minimum of 23 degrees and a maximum of 34 degrees Celsius.
<><><>
इतिहास
Today is World Suicide Prevention Day (WSPD) a global initiative observed every year on 10th September to raise awareness, reduce stigma, and inspire collective action to prevent suicides. launched in 2003 by the International Association for Suicide Prevention (IASP) in collaboration with the World Health Organization (WHO), this day serves as a powerful reminder that suicide is preventable.
By opening up conversations, offering support, and promoting mental health resources, we can all play a part in saving lives.
India is actively addressing this issue through its National Suicide Prevention Strategy (2022), aiming to reduce suicide deaths by 10 percent by 2030. Key initiatives like Tele-MANAS, Ayushman Arogya Mandirs, Rashtriya Kishor Swasthya Karyakram provide mental health support through helplines, schools, and community outreach.
The public can access the Tele MANAS helpline by dialing toll-free helpline number 1800-89-14416 or short code 14416. Let’s stand together to create hope through action. You are not alone. Help is available.
<><><>
1846 – Elias Howe takes out a US patent for a lockstitch sewing machine.
1858 – American astronomer George Mary Searle discovered the asteroid 55 Pandora from the Dudley Observatory in New York.
1976 – इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1996 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1935 – Doon School was established by Satish Sanjan Das, which is one of the well-known private/independent schools in India.
1998 – दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत हुए।
1969 – US performed a nuclear test at Grand Valley, Colorado
2003 – विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2009 – जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
<><><>
पुण्यतिथि, जन्म दिन या जन्म दिवस –
आज पुण्यतिथि है ब्रज बासी लाल की। उनका जन्म- 2 मई, 1921;को उत्तर प्रदेश में हुआ था। (मृत्यु- 10 सितंबर, 2022) वे भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे। उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व महानिदेशक रहे बी. बी. लाल को सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या की बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे की नींव में मंदिर मौजूद होने की खोज के लिए मिली थी। बी.बी. लाल की किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। ब्रज बासी लाल को साल 2000 में भारत सरकार ने विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से और 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
<><><>
Park Frederick “Pepper” Adams (October 8, 1930 – September 10, 1986) jazz baritone saxophonist and composer. He composed 42 pieces, was the leader on eighteen albums spanning 28 years, and participated in 600 sessions as a sideman. He worked with an array of musicians, and had especially fruitful collaborations with trumpeter Donald Byrd and as a member of the Thad Jones/Mel Lewis Big Band.
<><><>
आज पुण्यतिथि है जतीन्द्रनाथ मुखर्जी अथवा बाघा जतीन की। उनका जन्म- 7 दिसम्बर, 1879 को नदिया-कुष्टिया, बंगाल में हुआ था। (मृत्यु- 10 सितम्बर, 1915) वे ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ एक बंगाली क्रांतिकारी थे। इनकी अल्पायु में ही इनके पिता का देहांत हो गया था। इनकी माता ने घर की समस्त ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और उसे बड़ी सावधानीपूर्वक निभाया। जतीन्द्रनाथ मुखर्जी के बचपन का नाम ‘जतीन्द्रनाथ मुखोपाध्याय’ था। अपनी बहादुरी से एक बाघ को मार देने के कारण ये ‘बाघा जतीन’ के नाम से भी प्रसिद्ध हो गये थे। जतीन्द्रनाथ ब्रिटिश शासन के विरुद्ध कार्यकारी दार्शनिक क्रान्तिकारी थे। वे ‘युगान्तर पार्टी’ के मुख्य नेता थे। उस समय युगान्तर पार्टी बंगाल में क्रान्तिकारियों का प्रमुख संगठन थी।
<><><>
Sukumar Ray (30 October 1887 – 10 September 1923) writer and poet He is remembered mainly for his writings for children. He was the son of children’s story writer Upendrakishore Ray Chowdhury and the father of Indian filmmaker Satyajit Ray. Satyajit Ray’s father, Sukumar Ray, was a master illustrator and a powerful satirist in Bengali literature whose works including ‘Abol Tabol’ and ‘Ha Ja Ba Ra La’ showcased India’s pioneering works in illustration, printmaking and satirical poetry. Sukumar Ray, the father of Oscar winning writer and filmmaker Satyajit Ray and son of acclaimed children’s writer, artist, musician and printing pioneer Upendra Kishore Roy Chowdhury, was a genius born way ahead of his time.His seemingly nonsensical and subtly satiric rhymes in the extremely popular collection Abol Tabol (Nonsensical Mnemonics, 1923) are so pristine that had he composed nothing apart from these 45 rhymes, he might still be considered one of best authors in Bengali literature.
<><><>
आज पुण्यतिथि है वीर अब्दुल हमीद की। उनका जन्म: 1 जुलाई, 1933, ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। (शहादत: 10 सितम्बर, 1965) वे भारतीय सेना के प्रसिद्ध सिपाही थे, जिन्होंने अपने सेवा काल में सैन्य सेवा मेडल, समर सेवा मेडल और रक्षा मेडल से सम्मान प्राप्त किया था। उन्हें 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए महावीर चक्र और परमवीर चक्र प्राप्त हुआ था।
<><><>
Mary Wollstonecraft (27 April 1759 – 10 September 1797) was an English writer and philosopher best known for her advocacy of women’s rights.Until the late 20th century, Wollstonecraft’s life, which encompassed several unconventional (at the time) personal relationships, received more attention than her writing. Wollstonecraft is regarded as one of the founding feminist philosophers, and feminists often cite both her life and her works as important influences. During her brief career she wrote novels, treatises, a travel narrative, a history of the French Revolution, a conduct book, and a children’s book.
<><><>
आज जयंती है असित कुमार हाल्दार की। उनका जन्म- 10 सितम्बर, 1890 को हुआ था। (मृत्यु- 13 फ़रवरी, 1964) वे कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार होने के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार, शिल्पकार, कला समालोचक, चिन्तक, कवि, विचारक तथा मित्र दृष्टिकोण वाले दक्ष कला शिक्षक एवं संयोजक थे। असित कुमार ने ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित 30 चित्र बनाये, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रकाशित किया था। एक अच्छे कला शिक्षक के रूप में भी उन्हें पर्याप्त सम्मान मिला।
<><><>
आज जयंती है कुमार श्री रणजीत सिंह जी की। उनका जन्म: 10 सितम्बर, 1872, को काठियावाड़, गुजरात में हुआ था। (मृत्यु: 2 अप्रॅल, 1933) उन्हें “भारतीय क्रिकेट का जादूगर” कहा जाता है। उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है। रणजीत सिंह प्रथम टेस्ट मैच खिलाड़ी थे। उन्होंने इंग्लैंड से अपने क्रिकेट खेल की शुरुआत की थी। उन्हीं के नाम पर उन्हें सम्मान देने के लिए भारत के प्रथम श्रेणी के क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम ‘रणजी ट्राफी’ रखा गया है। इस टूर्नामेंट का शुभारम्भ 1935 में पटियाला के महाराजा भूपिन्दर सिंह ने किया था। रणजीत सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे। वे एक भारतीय राजकुमार थे, जिन्हें प्रथम भारतीय खिलाड़ी होने का श्रेय भी प्राप्त है।
<><><>
Franz Viktor Werfel (10 September 1890 – 26 August 1945) was an Austrian-Bohemian novelist, playwright, and poet. He is primarily known as the author of The Forty Days of Musa Dagh (1933, English tr. 1934, 2012), a novel based on events that took place during the Armenian genocide of 1915, and The Song of Bernadette (1941), a novel about the life and visions of the French Catholic saint Bernadette Soubirous, which was made into a Hollywood film of the same name.
<><><>
Vernon Guy (March 21, 1945 – September 10, 1998) was an American R&B vocalist based in St. Louis. Early in his career he toured with bandleader Ike Turner in the Ike & Tina Turner Revue. Guy released a few solo records on Turner’s labels before forming the Sharpees with Benny Sharp in the mid 1960s. He later performed with musicians Bennie Smith and Johnnie Johnson.
<><><>
आज जन्मदिन है अनुराग कश्यप का। उनका जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता श्री प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे और वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे। उन्होंने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने आ गये। गैंग्स ऑफ वासेपुर में दिखाये जाने वाले कुछ स्थान उनके अपने पुराने घर से प्रभावित थे, जहां वे स्वयं अपने माता-पिता, बहन अनुभूति कश्यप और भाई अभिनव कश्यप के साथ रहते थे। अभिनव भी एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि अनुभूति उनकी अधिकांश फिल्मों में सहायक रहती हैं। अनुराग कश्यप फिल्म सत्या के पटकथा लेखकों में शामिल थे। उनकी मुख्य फिल्में हैं ब्लैक फ्राइडे, देव डी और गुलाल आदि।
<><><>
आज जयंती है भक्ति बर्वे की। उनका जन्म 10 सितंबर 1948 को महाराष्ट्र में हुआ था। (12 फ़रवरी 2001) वे मराठी , हिंदी और गुजराती भाषाओं में एक भारतीय फ़िल्म, रंगमंच और टेलीविज़न अभिनेत्री थीं। उन्हें मराठी नाटक “ती फुलरानी” में मुख्य भूमिका और कुंदन शाह की कॉमेडी ” जाने भी दो यारो” (1983) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जहाँ उन्होंने नसीरुद्दीन शाह , सतीश शाह और रवि बसवानी के साथ अभिनय किया था। रंगमंच, जो उनका मुख्य आधार था, में वे थिएटर यूनिट, भारतीय राष्ट्रीय रंगमंच और रंगायन जैसे प्रमुख समूहों से जुड़ी रहीं और उन्हें टी फुलारानी , नाग मंडला , आई रिटायर होते आहे और हैंड्स अप जैसे नाटकों में अभिनय के लिए याद किया जाता है। उन्हें 1990 में भारत के राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी द्वारा मराठी रंगमंच अभिनय में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था , इसके अलावा महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार और अभिनय पुरस्कार भी मिले थे। उनकी शादी अभिनेता शफी इनामदार से हुई थी , जिनका 1996 में निधन हो गया।
<><><>
आज जन्मदिन है पार्श्वगायिका चिनमयी श्रीपदा की। वे मुख्य रूप से तमिल फ़िल्मों में ही कार्य करती है। इनके अलावा चिनमयी ने कई हिंदी फ़िल्मों में भी गाने गाये हैं।
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>