गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही महेश हैं. वे साक्षात परंब्रह्म हैं, उन्हें हम नमन करते हैं।
कहते हैं गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। गुरु के बिना जीवन अंधकार है। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुओं को सादर नमन। उनका दिया हुआ ज्ञान हम सभी को जीवन की राह दिखाता रहे.
And Guru Purnima, also known as Vyasa Purnima it commemorates the birth of Maharishi Ved Vyasa, revered as the compiler of the Vedas and author of the Mahabharata, whose spiritual legacy as the Adi Guru continues to shape these traditions.
For Buddhists, the day marks Lord Buddha’s first sermon at Sarnath, initiating the formation of the Sangha and spreading the Dharma. In Jainism, it celebrates Lord Mahavira’s appointment of Gautam Swami as his first disciple.
इसी के साथ आगाज करते हैं, आज की नई सुबह का….मैं आपकी दोस्त और होस्ट, जया भारती एक बार फिर हाजिर हूँ आकाशवाणी एफएम गोल्ड पर और आप सुन रहे हैं आपका अपना कार्यक्रम आज सवेरे…..और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी नीना मैथ्यू। सुनने वाले आप सभी लोगों को हमारा नमस्कार….
Hello jaya and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 10th of JULY 2025.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री की नामीबिया यात्रा कई मायने में बहुत महत्वपूर्ण रही।
विदेश मंत्रालय में पूर्वी क्षेत्र के सचिव दम्मू रवि ने कहा कि भारत और नामीबिया के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।
<><><>
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman has underscored the need for Non-Banking Financial Companies (NBFCs) to integrate Governance, Risk Management, and Customer Protection as part of their core beliefs and ethics.
Addressing the NBFC Symposium 2025 in New Delhi, the Finance Minister said, as the NBFC model matures, the focus on risk management should increase. Ms Sitharaman highlighted that the fundamentals of the NBFC sector are underpinned by strong capital buffers, robust interest margins and earnings, and low levels of impairment.
<><><>
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
<><><>
In a major recruitment push, Indian Railways has issued over 9,000 appointments in the first quarter of the financial year 2025-26. Railways said it will offer more than 50,000 jobs by the end of the current fiscal.
Since November 2024, the Railway Recruitment Boards (RRBs) have conducted computer-based tests (CBTs) for over 1.86 crore candidates across seven different notifications covering a total of 55,197 vacancies.
The large-scale examinations are part of a broader recruitment calendar that has so far announced 1.08 lakh vacancies since 2024. Railways also plans to extend its recruitment efforts into the next financial year, with another 50,000 appointments expected to be made in Financial Year 2026-27. Conducting computer-based tests at such scale is a complex logistical operation. In a move to ease the process for candidates, the Railways has taken the initiative to assign exam centres closer to candidates’ places of residence. Special preference has been given to female candidates and persons with benchmark disabilities (PwBDs).
To uphold transparency and fairness, the Railways has introduced Aadhaar-based e-KYC authentication for candidate verification – a first for such large-scale government exams. Railway Ministry reported a success rate of over 95% in the implementation of this digital identity verification system. Additionally, 100% deployment of electronic jammers has been ensured at all exam centres to prevent cheating through electronic devices.
<><><>
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेज़बान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला में तीन-एक से अजेय बढ़त बना ली है।
उधर, पुरुषों के क्रिकेट में आज लॉर्ड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में भारत और मेज़बान इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट में भारत की 336 रनों की शानदार जीत के बाद, पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल एक-एक से बराबर है।
<><><>
In Wimbledon Tennis, Novak Djokovic won a testing battle against Flavio Cobolli to reach a record 14th Wimbledon semifinal of the men’s singles. The Serb defeated Italian Flavio Cobolli 3-1 at the All England Club yesterday. Djokovic will next face world No.1 Jannik Sinner of Italy in the semifinal clash.
In Women’s Singles, world No.1 Iga Swiatek reached her first Wimbledon semifinal by defeating 19th seed Liudmila Samsonova 6-2, 7-5.
<><><>
CHENNAI
The Madras high Court has imposed One lakh cost on Greater Chennai Corporation Commissioner J.Kumaragurubaran over his inaction over unauthorised construction in Royapuram Zone. The first bench of Chief Justice K.Shriram and Justice Sundar Mohan directed the State Government to deduct the amount from the commissioner’s salary and deposit it into the account of the Adyar Cancer Institute. The Court passed the order on a contempt petition on the failure to comply with a Court order dated April 8, 2022 to remove unauthorised construction in Zone 5.
<><><>
Bengaluru
As part of efforts to build a more “people-friendly” image, the Bengaluru West Division police have introduced child-friendly rooms at three of their stations under a pilot project. These dedicated spaces aim to offer a calm and welcoming environment for children who visit police stations with their parents.
Police Commissioner Seemanth Kumar Singh said the initiative not only ensures a safe and child-sensitive atmosphere but also seeks to spread awareness about crimes against children. It further serves to educate
<><><>
Hyderabad
As many as 19 people fell ill, three critically, after consuming suspected to be spurious yesterday, were admitted to various Government Hospitals in Hyderabad. Of them 15 are undergoing treatment at NIMS Hospital, two at Gandhi Hospital and two more at a private hospital in Hyderabad. The victims consumed adulterated toddy at three different toddy shops in Kukatpally area. State Excise Minister Jupalli Krishna Rao said that the government responded promptly to the incident and took necessary steps, including seizure of the implicated toddy compounds.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने शहर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले स्मार्ट क्लास रूम को भी मंजूरी दी है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मीडिया को व्यापक डिजिटल क्लासरूम विस्तार योजना के बारे में बताया।
दिल्ली मंत्रिमंडल ने श्री गुरु तेग़ बहादुर के शहीदी दिवस पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी के लाल क़िला और चांदनी चौक में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की मंज़ूरी दी है। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष प्रकाश और ध्वनि शो, कीर्तन दरबार, संगोष्ठी, चित्रकला, ऐतिहासिक दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी और श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की शिक्षाओं का सार्वजनिक पाठ शामिल किए जाएंगे।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक फैसला बताया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया है। श्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली में यह अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि लाल क़िले पर होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरु साहिब के बलिदान और उनकी शिक्षाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इसके साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय ने “भारतीय इतिहास में सिख शहादत” नाम से नया कोर्स शुरू किया है। इसे सिख समुदाय के न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की रक्षा में दिए गए योगदान की औपचारिक मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
<><><>
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आज सिंधुर रेलवे ओवरब्रिज (जिसे पहले कारनैक ब्रिज के नाम से जाना जाता था) का उद्घाटन करेंगे, यह मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और मुंबई में पी. डिमेलो रोड को जोड़ता है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस उद्घाटन से दक्षिण मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा लिंक का उद्घाटन होगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार करना और यातायात की भीड़ को कम करना है।
<><><>
कोलकाता-समाचार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम कोलकाता के अलीपुर में एक उद्योग केंद्र का उद्घाटन करेंगी। शिल्पन्ना नामक यह केंद्र चमड़ा और कपड़ा उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देगा। उद्योग समन्वय समिति के सदस्य और मुख्यमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार अमित मित्रा ने बताया कि भारत द्वारा अन्य देशों को निर्यात किए जाने वाले चमड़े के उत्पादों में पश्चिम बंगाल का योगदान सबसे अधिक है।
<><><>
दिल्ली में आज सामान्यत बादल छाए रहेंगे। मध्यम वर्षा के भी आसार हैं। राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुम्बई में भी आज सामान्यत बादल छाए रहेंगे। मध्यम वर्षा का भी आनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कोलकाता में भी बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
<><><>
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 29 degree Celsius and maximum will be around 38 degree.
Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 31 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 32 degree Celsius.
<><><>
और श्रोताओं अब वक्त आ गया है अतीत के उस पार उन प्रमुख घटनाओं को याद करने का, जिन्होंने आज के दिन अपनी एक विशेष पहचान दर्ज की। आज 10 जुलाई, 2025 है। दस जुलाई का दिन कहने को तो एक सामान्य सा दिन ही है, लेकिन इतिहास के झरोखे में झांके तो इस तारीख के नाम पर बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं।
हर साल 10 जुलाई को दुनिया भर में वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें ऊर्जा के उन स्रोतों के बारे में सोचने का मौका देता है, जो न केवल हमारे आज को रोशन करते हैं, बल्कि हमारे कल को भी सुरक्षित रखते हैं। आज के समय में, जब जीवा ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस तेजी से ख हो रहे हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, यह दिन हमें नवीकरणीय और टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
Lets talk about the history of this day in brief.
International Clean Energy Day was founded by the United Nations General Assembly back in 2023. This initiative aligns with the Sustainable Development Goals (SDGs), particularly SDG 7, which targets universal access to affordable, reliable, sustainable and modern energy by 2030.
The chosen date is that of the establishment of the International Renewable Energy Agency (IRENA) in 2009, symbolising a unified commitment towards renewable energy.
<><><>
⦁ 1909-Gandhiji arrives in London with the assistance of Lord Ampthill and works ceaselessly to educate influential British leaders and the public, and also to move Imperial authorities.
⦁ 1965- First NCC (National Cadet Corps) College for training girls started at Gwalior.
⦁ 1992- SROSS-C placed in orbit. Indian National Satellite (INSAT-2A), first indigenously-built satellite of second-generation INSAT series launched from Kourore. This is more operational multi-purpose communication and enhanced meteorology satellite. It is still in service.
⦁ 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
⦁ 1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
⦁ 1997- Malleswari earns India’s first gold medal in Asian weightlifting championship in Beijing.
⦁ 2000- Pete Sampras wins his 7th singles Wimbledon title and his 13th Grand Slam title overtaking Roy Emerson’s 12 titles.
⦁ 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
<><><>
Delhi International Airport has issued a passenger advisory owing to heavy downpour in Delhi-NCR region. It has asked them to consider alternative modes of transport, including Delhi Metro, to reach the airport and avoid potential delays. Delhi Airport said, for the latest flight information, passengers are advised to contact their respective airlines. It said, all flight operations at Delhi Airport are currently normal.
<><><>
अब बात कर लें उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की जो आज ही के दिन इस दुनिया में आए या आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा…
हम याद कर रहे हैं भिखारी ठाकुर (अंग्रेज़ी: Bhikhari Thakur, जन्म: 18 दिसम्बर 1887 बिहार – मृत्यु: 10 जुलाई, 1971) को, जो भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी लोक जागरण के सन्देश वाहक, नारी विमर्श और दलित विमर्श के उद्घोषक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे। आज उनकी पुण्यतिथि है। भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे एक ही साथ कवि, गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, लोक संगीतकार और अभिनेता थे। भिखारी ठाकुर की मातृभाषा भोजपुरी थी और उन्होंने भोजपुरी को ही अपने काव्य और नाटक की भाषा बनाया। राहुल सांकृत्यायन ने उनको ‘अनगढ़ हीरा’ कहा था तो जगदीशचंद्र माथुर ने ‘भरत मुनि की परंपरा का कलाकार’। उनको ‘भोजपुरी का शेक्सपीयर’ भी कहा गया।
साहित्यिक परिचय भिखारी ठाकुर का रचनात्मक संसार बेहद सरल है- प्रमुख नाटक बिदेशिया, बेटी-वियोग, कलियुग-प्रेम, राधेश्याम-बहार।
<><><>
Today we remember Arthur Wontner, a British actor best known for playing Sir Arthur Conan Doyle’s master detective Sherlock Holmes in five films from 1931 to 1937. Wontner’s acting career began on the stage where he played such roles as Tybalt in Romeo and Juliet, Bassanio in The Merchant of Venice, Bunny Manders in Raffles, the Amateur Cracksman in The Three Musketeers .In 1926, Wontner appeared in The Captive alongside Basil Rathbone; both went on to play Sherlock Holmes on film. Here’s an excerpt from the film.
<><><>
आज पुण्यतिथि है प्रसिद्ध अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल की। (अंग्रेज़ी: Zohra Sehgal, जन्म: 27 अप्रैल, 1912; मृत्यु: 10 जुलाई 2014) ज़ोहरा सहगल का असल नाम ‘साहिबजादी ज़ोहरा बेगम मुमताजुल्ला ख़ान’ है। वो इस देश की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की चहिती अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और नृत्य से करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया। थियेटर को अपना पहला प्यार मानने वाली ज़ोहरा ने परंपरा को तोड़ने और कला की दुनिया में अपनी सार्थकता को तलाशने में जोहरा अपनी जिंदगी के करीब 70 साल लगा दिए। थियेटर के साथ-साथ उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया। जिनमें हम दिल दे चुके सनम, वीर जारा, और चीनी कम जैसी फ़िल्में शामिल हैं। ज़ोहरा सहगल को 1998 में पद्मश्री, 2002 में पद्मभूषण और 2010 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। आइए सुनते हैं
<><><>
सर गंगा राम (अंग्रेज़ी: Sir Ganga Ram, जन्म- 22 अप्रैल, 1851, पाकिस्तान; मृत्यु- 10 जुलाई, 1927, लंदन) प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे। उन्होंने ‘सर गंगा राम ट्रस्ट सोसाइटी’ बनाई, जिसके अंतर्गत विधवा आश्रम, अपाहिज आश्रम, चिकित्सालय आदि संस्थाओं की स्थापना की गई
<><><>
Nikola Tesla was born and raised in the Austrian Empire, Tesla first studied engineering and physics in the 1870s without receiving a degree. He then gained practical experience in the early 1880s working in telephony and at Continental Edison in the new electric power industry.
In 1884 he immigrated to the United States, where he became a naturalized citizen. He worked for a short time at the Edison Machine Works in New York City before he struck out on his own. With the help of partners to finance and market his ideas, Tesla set up laboratories and companies in New York to develop a range of electrical and mechanical devices. His AC induction motor and related polyphase AC patents, licensed by Westinghouse Electric in 1888, earned him a considerable amount of money and became the cornerstone of the polyphase system which that company eventually marketed.
<><><>
आज क्रिकेट के दुनिया के महानतम बल्लेबाज ‘लिटिल मास्टर’ यानी सुनील गावस्कर का जन्म दिन है। सुनील गवास्कर ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही वर्ष में एक हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं और यह जादू उन्होंने चार-चार बार करके दिखाया है। 34 शतक लगाकर उन्होंने सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। सुनील गावस्कर को अर्जुन पुरस्कार, पद्म भूषण और ‘विस्डेन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
<><><>
Jessica Simpson is an American singer, actress, and fashion designer. After performing in church choirs as a child, Simpson signed with Columbia Records in 1997, aged seventeen.
Simpson released the record’s title track, “Irresistible” as the lead single from the project in April 2001. The single became her second top twenty hit on the Billboard Hot 100 chart.Simpson released her second studio album, Irresistible, on May 25, 2001.The album sold 127,000 copies in the United States.Here’s irresistible.
<><><>
आज ही प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का भी जन्मदिन है। ‘पटियाला घराने’ से सम्बन्धित परवीन सुल्ताना ऐसी प्रतिभाशाली गायिका हैं, जिन्हें वर्ष 1976 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था। असमिया पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली परवीन सुल्ताना ने पटियाला घराने की गायकी में अपना अलग मुकाम बनाया है। उनके गुरुओं में ‘आचार्य चिनमोय लाहिरी’ और ‘उस्ताद दिलशाद ख़ान’ प्रमुख रहे हैं। गीत को अपनी अन्तरात्मा मानने वाली परवीन सुल्ताना की जन्म-भूमि असम और कर्म-भूमि मुम्बई रही है।
परवीन सुल्ताना उन चुनिन्दा शास्त्रीय गायिकाओं में से एक हैं, जिन्हें ईश्वर ने एक ऐसी अनोखी और ख़ूबसूरत आवाज़ से नवाजा, जिसका कोई सानी नहीं था। उन्हें ‘पद्मश्री’ (1976), ‘गंधर्व कला निधि’ (1980), ‘मियाँ तानसेन पुरस्कार’ (1986), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार – 1999 परवीन सुल्ताना ने फिल्मों के लिए आवाज दी और उनकी आवाज में इस खुबसूरत गीत के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामना.
<><><>
Frederick Hubbard Gwynne (July 10, 1926 – July 2, 1993) was an American actor, artist and author, who is widely known for his roles in the 1960s television sitcoms Car 54, Where Are You? (as Francis Muldoon) and The Munsters (as Herman Munster), as well as his later film roles in The Cotton Club (1984), Pet Sematary (1989), and My Cousin Vinny (1992). Hers the song From the very rare “At Home With the Munsters” album
<><><>
आज हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध गीतकार असद भोपाली की जयंती है।(अंग्रेज़ी: Asad Bhopali, जन्म: 10 जुलाई, 1921, भोपाल; मृत्यु: 9 जून, 1990, मुम्बई), उन्हें ऐसे गीतकार में शुमार किया जाता है, जिन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में 40 साल तक का लंबा संघर्ष किया। असद भोपाली का जन्म 10 जुलाई, 1921 को भोपाल के इतवारा इलाके में पैदा हुए थे। उनका वास्तविक नाम असदुल्लाह ख़ान था। उन्हें फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए प्रतिष्ठित फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। 1940 में मशहूर फ़िल्म निर्माता फजली ब्रदर्स ने असद के पहली बार फ़िल्म ‘दुनिया’ के लिए बतौर गीतकार साइन किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘अफसाना’, ‘बरसात’, ‘पारसमणि’, ‘आया तूफान’, ‘जैसी कई फिल्मों में अपनी गीतों का जादू बिखेरा। पारसमणि के इस गीत ने उनके कलम का जादू मनवाया।
<><><>
तो आपसे यही गुजारिश है कि उन चीजों को याद कीजिए जो आपको मिला है, फिर देखिए जिंदगी कितनी खुशनुमा होगी। श्रोताओं आज के इसी सुविचार के साथ अनुमति दें…..जया भारती और नीना मैथ्यू। को आज का कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की…….लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट कॉम पर।
<><><>