हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करे
आकाशवाणी गोल्ड पर एक नयी सुबह का आगाज़ हो चुका है और हर सुबह हमारी जीवन में लेकर आती है एक नयी आशा और उम्मीद की किरण। इसी उम्मीद के साथ की आज का दिन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए। शुरुआत करते है न्यूज मैगज़ीन आज सवेरे की जो रोज सुबह ताज़ा तरीन ख़बरों के साथ देता है आपको वो सारी जानकारी जिनका आपसे है सरोकार। आज सवेरे के इस एडिशन के साथ मै हूं आपका होस्ट और दोस्त सिद्धार्थ सिंह और मेरे साथ है मेरी कोहोस्ट शगुन चोपड़ा। सभी श्रोताओं को हमारा नमस्कार और शगुन- आपको भी नमस्कार
Hello SIDDHARTH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 18th of JUNE 2025.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत तथा कनाडा के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों को लोकतंत्र मजबूत करने के साथ-साथ मानवता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कैनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और कनाडा के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा लोकतंत्र, स्वतंत्रता तथा कानून के शासन में मजबूत विश्वास की डोर से जुड़े हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी, फ्रांस, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया के नेताओं के साथ भी कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has concluded a productive Canada visit. In a social media post, Mr. Modi thanked the Canadian people and appreciated the efforts of the Canadian government for hosting a successful G7 Summit. The Prime Minister added that the summit witnessed fruitful discussions on diverse global issues and the nations remain committed to furthering global peace, prosperity, and sustainability.
<><><>
Prime Minister Modi held productive exchanges with G7 leaders on key global challenges and shared aspirations for a better planet during the G-7 Outreach Summit at Kananaskis in Canada. Our correspondent reports that this was the Prime Minister’s sixth consecutive participation in the G-7 Summit. A report:
Prime Minister Modi reiterated India’s stand against terrorism and thanked the leaders for condemning the ghastly Pahalgam terror attack. He urged them to galvanize global action against terrorism and underlined the need to take strict action against those who promote and support terrorism. PM also highlighted India’s experience in democratising use of technology and its human-centric approach in deploying it. He called for addressing global governance issues to tackle concerns of AI and to promote innovation in the field. Suparna Saikia, Akashvani News, Delhi.
<><><>
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नई दिल्ली में कल एक उच्च स्तरीय बैठक में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन की समीक्षा की। निदेशालय ने एयर इंडिया के बताए गए रखरखाव संबंधी मुद्दों पर चिंता जताई। एयरलाइन को इंजीनियरिंग, संचालन, ग्राउंड हैंडलिंग इकाइयों में आंतरिक समन्वय को मजबूत करने और नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई।
<><><>
Israel’s military has confirmed the killing of Ali Shadmani, Iran’s wartime Chief of Staff and a close adviser to Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, in an airstrike on a command center in Tehran. Shadmani had recently assumed leadership of Iran’s Khatam-al Anbiya Central Headquarters following the death of his predecessor during Israel’s initial offensive on Friday.
Iran’s Cyber Security Command has accused Israel of launching a widespread cyber war targeting its digital infrastructure, reportedly disrupting essential services, according to the state-run IRIB news agency.
Continuous and intense explosions are being heard in west Tehran, according to Iranian state news agency IRNA, as the conflict enters its sixth day with no signs of abating. Iran’s newly appointed Army chief has issued a stark warning, saying the strikes carried out against Israel so far were merely a deterrent message. In a televised address, the new army chief General Abdolrahim Mousavi declared that punitive action will be carried out soon, signaling further escalation. Meanwhile, United States President Donald Trump made a social media call for Iran to surrender unconditionally. As tensions rise, the Pentagon announced it is speeding up the deployment of the USS Nimitz and other naval hardware to the Middle East, the second carrier strike group to be deployed to the area. Calls for restraint are growing louder. Egypt has urged both Iran and Israel to pull back, THIS IS VINOD KUMAR FOR AKASHVANI NEWS DUBAI
<><><>
भारत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा है कि अब तक 77 करोड़ देशवासियों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता या ABHA पहचान पत्र बन चुका है।
[FOR BULLETINS FINAL BYTE ABHA IDS ANUPRIYA PATEL – Raw Recording-1:02 in NSD PRODUCTION]
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ पॉडकास्ट आज शाम हमारे यूट्यूब चैनल NEWSONAIROFFICIAL पर जारी किया जाएगा।
<><><>
The Hockey India Masters Cup for men and women kicks off today in Chennai. This 10-day tournament, hosted by the Tamil Nadu Hockey Unit, features men over 40 age group and women over 35. Twelve men’s teams and eight women’s teams are taking part in the event. There will be group matches followed by the knockout stage and the finals.
In the men’s opening game, Punjab will face Puducherry. The match will begin at 1:30 PM. This is the first edition of the tournament, providing a special platform for veteran hockey players in India.
<><><>
कार्यक्रम आज सवेरे में अब वक्त हो चला है मेट्रो न्यूज का। सबसे पहले चैन्नई के समाचारों के साथ है – शगुन
Metro Rail’s driverless trains will undergo the first safety test next month. The Chennai Metro Rail needs two certifications from the RDSO and the other from the Commissioner of Rail Safety, before launching the services in December this year. A team of experts from RDSO will visit the city by the end of July and test a driverless train to evaluate the safety parameters, quality of ride, comfort, adherence to the technical specifications and alignment among others. The team of experts will carry out the trials on the viaduct between Poonamallee and Porur where CMRL will start services for commuters in December. If the tests are convincing then RDSO will issue a speed certification authorising the speed at which the train will be allowed to operate on this stretch.
<><><>
A team of 15 mahouts and cavadies who are assistants to mahouts from two elephant camps – the Theppakadu camp in the Mudumalai Tiger Reserve and the Kozhikamuthi camp in the Anamalai Tiger Reserve in Tamil Nadu is heading to the Thai Elephant Conservation Centre in Lampang, Thailand, for a weeklong training program. They are accompanied by forest veterinarians, forest range officers and other officials.
<><><>
Southern Railway has become the first zone in Indian Railways to complete 100 percent automatic block signalling on Golden Quadrilateral or Golden diagonal routes, covering a total of 275 kilometers. This includes the vital Chennai-Renigunta and Chennai-Arakkonam corridors. The final stretch Puttur to Pudi was commissioned on the 15th of this month completing the automation of the Chennai-Renigunta Section which spans over 33 kms and includes upgraded electronic interlocking at Tadaku station and modifications at Puttur, Pudi and Sri Venkata Perumal Rajupuram stations.
<><><>
अब रूख करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समाचारों का
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल राजधानी में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और 17 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन किया।
https://x.com/PTI_News/status/1934841182422700418
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मंदिर अपने स्थायी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं से प्राथमिक देखभाल सुविधाएं प्रदान करेंगे जो पुराने मोहल्ला क्लिनिकों को अधिक बेहतर और सुविधाजनक बनायेंगे। इस बीच राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्रियो ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी इन केंद्रों का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष मार्च तक आठ महीने की अवधि मे एक हजार एक सौ से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरूआत की जाएगी।
<><><>
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एन.सी.आर.टी.सी को जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट-यू.आई.टी.पी ग्लोबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट समिट 2025 में सम्मानित किया गया है। एन.सी.आर.टी.सी को दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के लिए सार्वजनिक और शहरी परिवहन रणनीति श्रेणी के अंतर्गत यह सम्मान दिया गया है।
यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एनसीआरटीसी के प्रयासों को दर्शाता है।
<><><>
इस समय मिशन एडमिशन का दौर चल रहा है और सभी स्टूडेंट्स नए सत्र में प्रवेश के लिए अपना आवेदन कर रहे हैं साथ ही संभावनाओं की भी तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली विश्वविद्यालय ने कल शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी एडमिशन पॉलिसी को लॉन्च कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडमिशन पोर्टल की लॉन्चिंग के साथ ही विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, पाँच वर्षीय लॉ, बी.टेक. और पीएचडी व एसओएल के दाखिलों का सिलसिला शुरु हो गया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दाखिलों से संबंधित ‘बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन’ भी लॉन्चिंग किए। इसके साथ ही 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ और बी.टेक. पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए भी पोर्टल की शुरूआत की गई। इसके अलावा इस वर्ष से विश्वविद्यालय में दो नए पीजी पाठ्क्रम की शुरूआत की है जिनमें हिन्दी पत्रकारिता और ‘टूरिज्म मैनेजमेंट’ शामिल हैं।
<><><>
बेंगलुरू मैट्रो की खबर
The Government of Karnataka, Bengaluru Airport City Limited (BACL), and ANSR have announced the launch of District I, a Global Innovation Hub within BACL’s Business Park. Bangalore International Airport Limited (BIAL) stated that the hub will boost deep-tech entrepreneurship, enterprise innovation, and the commercialisation of academic research.
By bringing together GCCs, IT firms, accelerators, startups, VCs, academia, and public institutions, District I aims to create a collaborative innovation ecosystem. With a focus on technologies like AI, quantum computing, blockchain, and CX, it will drive innovation in key sectors including aerospace, smart cities, retail, telecom, and defence.
<><><>
Bengaluru leads with 30 per cent of planned hiring in tech and e-commerce startups for the first half of Financial Year 2026 (April–September), followed by Mumbai at 25 per cent and Chennai at 23 per cent, according to a report by staffing firm TeamLease. These cities remain key startup hubs due to their strong talent pool and mature ecosystems.
The report projects a Net Employment Change (NEC) of 6.9 per cent for the tech and e-commerce sectors during this period.
<><><>
अब रुख करते हैं देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के समाचारों का।
हर किसी की ज़िंदगी में कुछ ऐसे पल आते हैं जब शब्द कम पड़ जाते हैं और तब संगीत के जरिए हम अपनी बात को, अपने एहसास को दिल से दिल तक पहुंचा सकते हैं। संगीत के महत्व को समझते हुए हर साल 21 जून को ‘विश्व संगीत दिवस’ मनाया जाता है।
इस दिन की शुरुआत 1982 में फ्रांस से हुई थी. वहां के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और म्यूज़िक डायरेक्टर मौरिस फ्लुरेट ने ये सोचा कि साल में एक दिन ऐसा होना चाहिए जो संगीत के नाम हो और इसके लिए 21 जून का दिन तय किया गया। यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है जिसे ‘समर सोल्सटिस’ के नाम से जाना जाता है। इस मौके ने लोगों को म्यूजिक से जुड़ने का अवसर दिया. धीरे-धीरे यह उत्सव फ्रांस से निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया. आज 120 से ज्यादा देश हर साल इस दिन को खास तरीके से मनाते हैं.
इस बीच, विश्व संगीत दिवस के अवसर पर, भारत का पहला रचनात्मक और सांस्कृतिक रेडियो महोत्सव तथा महाराष्ट्र आशा रेडियो पुरस्कार 21 जून को मुंबई में आयोजित किए जाएँगे। मुंबई में कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि रेडियो ने भारत की आज़ादी से लेकर महाराष्ट्र के गठन तक हर मील का पत्थर देखा है और यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक विरासत में रेडियो के योगदान के लिए आभार प्रकट करने का अवसर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और रेडियो उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए 12 पुरस्कार प्रदान करेंगे।
<><><>
हैदराबाद मैट्रो की खबर
The Telangana State government has called for an all-party meeting with Members of Parliament from Telangana, including those from both the Lok Sabha and Rajya Sabha, to discuss the Banakacharla project. This meeting is scheduled to take place this afternoon at the state Secretariat. The State government has invited Union Ministers Kishan Reddy and Bandi Sanjay Kumar, as well as MPs from the BJP, BRS, and AIMIM.
<><><>
अब रुख करते हैं देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के समाचारों का।
कोलकाता में नगर निगम डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दे रहा है और इसी कड़ी में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने डिजिटल ग्राउंड वाटर लाइन मैप प्रकाशित किया है। पहले चरण में आठ नगरों के अंतर्गत 65 वार्डों को कवर किया गया है। विभाग ने 52 वार्डों के डिजिटल भूजल मानचित्र को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य जलापूर्ति लाइनें बिछाने के लिए सड़कों की बार-बार खुदाई को रोकना है।
तो ये थे अब तक के मेट्रो समाचार ।
<><><>
अब जानते हैं कि आज मेट्रोज में मौसम कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम की।
राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम की बात करे तो यहां कल तो बारिश हुई ही आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी राजधानी में मौसम विभाग ने आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुम्बई में भी आज बादल छाए रहेंगे तथा रूक-रूककर बरिश होने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है ।
कोलकाता की बात करे तो आज के लिए वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कोलकाता में आंधी के साथ भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया वहीं आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
और अब, चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू के मौसम का हाल
Chennai is expected to have a generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 38 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Bengaluru is also expected to have generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 20 degree.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 34 degree and a maximum of 24 degree Celsius.
<><><>
अब समय है इतिहास के पन्नों में दर्ज उन घटनाओं पर नज़र डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गई। 18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
International Day for Countering Hate Speech is being observed today globally. The day reminds us that Hate Speech is a human issue. Creating safe and inclusive spaces, from community meetings to online chat groups, means making sure the voices that are usually ignored are heard and included. The theme for this year is – “Hate Speech and Artificial Intelligence”. UN Secretary General António Guterres has said this year’s theme reminds us, hate speech travels faster and farther than ever, amplified by Artificial Intelligence.
<><><>
Gastronomy is sometimes called the art of food. It can also refer to a style of cooking from a particular region. In other words, gastronomy often refers to local food and cuisine. Sustainability is the idea that something (e.g. agriculture, fishing or even preparation of food) is done in a way that is not wasteful of our natural resources and can be continued into the future without being detrimental to our environment or health.
Sustainable gastronomy, therefore, means cuisine that takes into account where the ingredients are from, how the food is grown and how it gets to our markets and eventually to our plates.
Today also marks the Sustainable Gastronomy Day – that promotes using clean energy for cooking to reduce food waste and eating locally-grown products. There are different ways for to preserve ecosystems and culinary traditions. The UN General Assembly adopted its resolution in December, 2016 and designated 18th of June as an international observance, Sustainable Gastronomy Day. The decision acknowledges gastronomy as a cultural expression related to the natural and cultural diversity of the world.
<><><>
हम सब जानते हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली, लेकिन आजाद भारत का एक हिस्सा ऐसा भी था जहां आजादी के बाद भी कई बरस तक विदेशियों का शासन रहा और इसे आजाद होने में 14 बरस और लगे। यह हिस्सा था देश का तटीय क्षेत्र गोवा, जो उस समय पुर्तगालियों के कब्जे में था। दरअसल 1946 में जब यह साफ हो गया कि अंग्रेज अब भारत में अधिक समय तक अपना शासन नहीं चला पाएंगे तब यही माना जा रहा था कि अंग्रेजों के साथ-साथ पुर्तगाली भी गोवा छोड़कर चले जायेंगे। स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा पहुंचकर पुर्तगालियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन में हजारों गोवावासी शामिल हुए। गोवा की मुक्ति के लिये एक लम्बा आन्दोलन चला। अन्ततः 19 दिसम्बर 1961 को भारतीय सेना ने यहाँ आक्रमण कर इस क्षेत्र को पुर्तग़ाली आधिपत्य से मुक्त करवाया और गोवा को भारत में शामिल कर लिया गया।
<><><>
1576: में आज ही के दिन हल्दीघाटी का युद्ध 1576 को महाराणा प्रताप के नेतृत्व वाली मेवाड़ सेना और आमेर के मान सिंह प्रथम के नेतृत्व वाली मुगल सेना के बीच लड़ा गया थाहल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को महाराणा प्रताप के नेतृत्व वाली मेवाड़ सेना और आमेर के मान सिंह प्रथम के नेतृत्व वाली मुगल सेना के बीच लड़ा गया था
<><><>
1815: वाटरलू का युद्ध आज ही के दिन 1815 में बेल्जियम के वाटरलू के पास लड़ा गया था। यह युद्ध नेपोलियन बोनापार्ट के नेतृत्व वाली फ्रांसीसी सेना और ड्यूक ऑफ वेलिंगटन और गेबर्ड लेबरेक्ट वॉन ब्लूचर के नेतृत्व में गठबंधन सेना के बीच हुआ था। यह युद्ध नेपोलियन युद्धों का निर्णायक युद्ध था, जिसमें नेपोलियन की हार हुई और उनका शासन समाप्त हो गया।
<><><>
1934 – United States President Franklin Delano Roosevelt signed the Indian Reorganization Act into law, in a major reversal of federal policy toward Native Americans.
1987: एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला। यह पुरस्कार कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया था, खासकर भारत में हरित क्रांति लाने में उनकी असाधारण भूमिका के लिए।
<><><>
और अब याद करते हैं उन महान हस्तियों को जो आज के दिन हमसे मिले या जुदा हुए।
नसीम बानो (अंग्रेज़ी: Naseem Bano; जन्म- 4 जुलाई, 1916; मृत्य- 18 जून, 2002)
आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा ‘भारतीय सिनेमा’ में चालीस के दशक की हिन्दी फ़िल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नसीम बानो ने । भारतीय सिने जगत् में अपनी इस अभिनेत्री को उसकी ख़ूबसूरती के लिए “ब्यूटी क्वीन” कहा जाता था। प्रसिद्ध अभिनेत्री सायरा बानो, नसीम बानो की ही पुत्री हैं। नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई, 1916 ई. को हुआ था।
सिनेमा जगत् में नसीब बानो का प्रवेश संयोगवश हुआ था। एक बार नसीम बानो अपनी स्कूल की छुटियों के दौरान अपनी माँ के साथ फ़िल्म ‘सिल्वर किंग’ की शूटिंग देखने गयीं। फ़िल्म की शूटिंग देखकर नसीम बानो ने निश्चय किया कि वह अभिनेत्री के रूप में अपना सिने करियर बनायेंगी।
Milkha Singh (20 November 1929 – 18 June 2021)
“The Flying Sikh”, was an Indian track and field sprinter who was introduced to the sport while serving in the Indian Army. He is the only athlete to win gold at 400 metres at the Asian Games as well as the Commonwealth Games. He has won gold medals in the 1958 and 1962 Asian Games. He represented India in the 1956 Summer Olympics in Melbourne, the 1960 Summer Olympics in Rome and the 1964 Summer Olympics in Tokyo. Singh was awarded the Padma Shri in 1959, India’s fourth-highest civilian honour, in recognition of his sporting achievements.
Milkha Singh will forever be remembered as one of the greatest Indian athletes in our country’s history. From winning two gold medals and one silver medal at the National Games of India to clinching four gold medals at the Commonwealth Games and winning a gold medal in the 1958 British Empire and Commonwealth Games, he made India’s mark on the global stage.Milkha Singh dominated Indian track and field for over a decade with his speed and spirit, creating multiple records and winning numerous medals in his career.
वे भारत के ऐसे प्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग फ्लाइंग सिक्ख के नाम से जानते हैं। सन 1956 में मेलबर्न में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में उन्होंने पहली बार 200 मीटर और 400 मीटर की रेस में भाग लिया था। इसके बाद उसी साल तोक्यो में आयोजित हुए एशियाई खेलों में उन्होंने 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साल 1958 में ही इंग्लैंड के कार्डिफ में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में मिलखा सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक देश के नाम किया। आज़ाद भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले वे पहले भारतीय थे। 1960 में रोम में आयोजित ओलंपिक खेलों में उन्होंने 400 मीटर की रेस में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम पलों में वे जर्मनी के एथलीट कार्ल कूफमैन से सेकेंड के सौवें हिस्से से पिछड़ गए और कांस्य पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए। इस दौरान उन्होंने इस रेस में पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान भी तोड़ा और 400 मीटर की दौड़ 45 दशमलव सात तीन सेकेंड में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। 400 मीटर की रेस में उनका ये रिकॉर्ड 40 साल बाद जाकर टूटा। मिलखा सिंह ने ओलिंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से देश के करोड़ों युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया।
Representing India at the 1956 Olympics in Melbourne, the 1960 Olympics in Rome and the 1964 Olympics in Tokyo, Milkha Singh remains one of India’s greatest athletes.
<><><>
उस्ताद अली अकबर ख़ाँ (अंग्रेज़ी: Ustad Ali Akbar Khan, जन्म: 14 अप्रैल, 1922 – मृत्यु: 18 जून, 2009)
आज ही पुण्य तिथि है सुप्रसिद्ध संगीतकार और सरोद वादक उस्ताद अली अकबर ख़ाँ की Sarod by Ali Akbar Khan
उस्ताद अली अकबर ख़ाँ ने पश्चिमी दुनिया के श्रोताओं के सामने भारतीय संगीत को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया । इनके संगीत की जड़ें भारतीय संगीत की हिंदुस्तानी (उत्तरी) परंपरा में जमी थीं।
उस्ताद अली अकबर ख़ाँ ने अपनी पहली प्रस्तुति लगभग 13 वर्ष की आयु में दी। 22 वर्ष की आयु में वे जोधपुर राज्य के दरबारी संगीतकार बन गए। 1956 में इन्होंने कोलकाता में अली अकबर संगीत महाविद्यालय की स्थापना की।
पाँच दशकों तक उन्होंने दुनिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत का परचम लहराया और खासतौर से भारतीय शास्त्रीय संगीत को पश्चिमी दुनिया में प्रतिष्ठित करने में उनका विशेष योगदान था।
कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उस्ताद अली अकबर ख़ाँ को भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था 1997में संयुक्त राज्य अमेरिका का कला के क्षेत्र में सबसे बड़ा सम्मान नेशनल हैरिटेज फ़ेलोशिप दी गई। 1991 में उन्हें मैकआर्थर जीनियस ग्रांट से सम्मानित किया गया।
<><><>
James Paul McCartney (born 18 June 1942)
singer, songwriter and musician who gained global fame with the Beatles, for whom he played bass guitar and the piano, and shared primary songwriting and lead vocal duties with John Lennon. One of the most successful composers and performers in history, McCartney is known for his melodic approach to bass-playing, versatile and wide tenor vocal range and musical eclecticism, exploring genres ranging from pre-rock and roll pop to classical, ballads and electronica. His songwriting partnership with Lennon is the most successful in music history.
<><><>
और अब धीरे-धीरे घडी की सुइयां कह रही हैं के आपसे विदा ली जाए। चलते-चलते आपसे यही कहेंगे कि हर दिन खास होता है और आज के दिन ये कोशिश करते हैं कि खुद तो मुस्कुराएं ही साथ ही किसी और की मुस्कुराहट की वजह भी बनें। सो कीप स्माइलिंग क्योंकि –
किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार
एक बेहतर दिन आपका इंतजार कर रहा है इन्हीं शुभकामनाओं के साथ अनुमति दीजिए सिद्धार्थ सिंह औऱ शगुन चोपड़ा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
अनिता 7.59.32 – Coming up is Samachar Prabhat followed by Morning News. नमस्कार।
Stay Tuned for coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8:15 a.m. Thanks for tuning in. Have a superb day. Namaskar!
<><><>