Download
Mobile App

android apple
signal

December 16, 2024 8:21 AM

printer

Aaj Savere

किसी की मामले में हस्तक्षेप करना, अच्छी चीज की प्रशंसा करना और किसी भी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देना मानव व्यवहार का अभिन्न अंग है, लेकिन बस जरा सा ख्याल रखना जरूरी है कि हस्तक्षेप बुद्धिमानी से, प्रशंसा दिल से और प्रतिक्रिया विवेक से देना ही समझदारी है, वरना हस्तक्षेप करने वाला आलोचना का पात्र बन जाता है। दिल से प्रशंसा न करने वाला चापलूस कहलाता है और अविवेक से दी गई प्रतिक्रिया अक्सर झगडे का कारण बन जाती है। किसी को समझाना तो हमारे हाथ में नहीं इसलिए कुछ चीजों को समय पर छोड देना ही उचित होता है और संतुलित तरीके से इन तीन बिंदुओं पर अमल करने से हम खुद भी सुकून की जिंदगी बसर कर पाते हैं। इसी सोच के साथ आगाज करते हैं एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्‍ड पर, समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे का। साथ हूं आपके मैं नईम अख़तर और मेरी साथी अनीता आनंद।

 

HEADLINES

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से छोटे शहरों में उद्यमियों के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने और उन्हें सुविधा प्रदान करने के लिए पहल करने को कहा है। कल नई दिल्ली में राज्‍यों के मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में श्री मोदी ने अनुपालन को सरल बनाने को कहा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्‍य सचिवों से राज्यों को जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शासन के मॉडल में सुधार करने को कहा। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सूचित करना भी महत्वपूर्ण है।

 

सर्कुलर इकोनॉमी के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की सराहना की कि गोबरधन कार्यक्रम को अब बड़े ऊर्जा संसाधन के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने पाया कि यह पहल अपशिष्ट को धन में परिवर्तित करने के साथ ही वृद्ध मवेशियों को दायित्व के बजाय संपत्ति बनाती है। उन्होंने राज्यों को ई-कचरे के पुनर्चक्रण के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की अवधारणाओं का पता लगाने का निर्देश दिया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मोटापे को देश में बड़ी चुनौती के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट और स्वस्थ भारत ही विकसित राष्‍ट्र हो सकता है। उन्होंने कहा कि 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। श्री मोदी ने कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

 

दिल्‍ली में आयोजित मुख्‍य सचिवों के 13 से 15 दिसंबर तक तीन दिवसीय सम्मेलन में इस बात पर चर्चा की गई कि भारत के सेवा क्षेत्र के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

<><><> 

The government has listed two bills related to one nation, one election for introduction in the Lok Sabha today. Law Minister Meghwal will introduce The Constitution (129th Amendment) Bill and The Union Territories Laws (Amendment) Bill in the Lower House. Union Cabinet headed by Prime Minister Narendra Modi on Thursday approved the constitutional amendment bill to roll out the concept of simultaneous Lok Sabha and state assembly polls.

<><><> 

विदेशी निवेशकों ने इस महीने के पहले दो सप्‍ताह में भारतीय पूंजी बाज़ारों में लगभग 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया हैं। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और एफपीआई ने भारतीय इक्विटी बाज़ारों में 22 हजार सात सौ 66 करोड़ रुपए और ऋण बाज़ारों में 4 हजार आठ सौ 14 करोड़ रुपए का निवेश किया हैं।

 

यह पिछले कुछ महीनों में भारी निकासी के बाद हुआ है। विदेशी निवेशकों ने नवंबर में 21 हजार छह सौ 12 करोड़ रुपए और अक्‍तूबर में 94 हजार 17 करोड़ रुपए की निकासी की थी। सितंबर में एफपीआई प्रवाह के लिए नौ महीने का उच्चतम स्तर दर्ज किया गया था, जिसमें 57 हजार सात सौ 24 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ था।

 

इस साल अब तक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाज़ारों में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है।

<><><> 

A two-day special debate on the Constitution will begin today in Rajya Sabha to mark the beginning of 75th year of its adoption in the country. A similar debate was held in Lok Sabha on Friday and Saturday. Prime Minister Narendra Modi is expected to reply to the debate in Rajya Sabha tomorrow.

 

The BJP has issued a ‘three-line whip’ for all its Rajya Sabha MPs, urging them to be present in the Upper House today and tomorrow during the debate on the Constitution of India.

 

On November 26, 1949, the Indian Constituent Assembly formally adopted the Constitution, which came into effect on January 26, 1950, establishing India as a sovereign, democratic republic.

 

In 2015, Modi government formally declared November 26 as Constitution Day (Samvidhan Divas) to honour the adoption of the Indian Constitution in 1949.

<><><> 

महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू होगा, जिसमें मंत्रिपरिषद में नए शामिल किए गए मंत्रियों का परिचय और इस वर्ष के लिए अनुपूरक अनुदानों को पेश किया जाएगा। सत्तारूढ़ महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल हुआ जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा 16 कैबिनेट मंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री पद की सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद शिवसेना के 9 कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 8 कैबिनेट मंत्री हैं। कल नागपुर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने यह भी बताया कि इस सत्र में कुल 20 विधेयक पेश किए जाएंगे। विपक्ष के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी ने परभणी और बीड में हिंसक घटनाओं के साथ-साथ संविदा रोजगार और विधानसभा सत्र के छोटे कार्यकाल जैसे मुद्दों को लेकर कल सरकार द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार किया है।

<><><> 

Prime Minister Narendra Modi will share his thoughts with the people of the country and abroad in the ‘Mann Ki Baat’ programme on Akashvani on 29th of December. It will be the 117th episode of the monthly radio programme.

 

People can submit their ideas and suggestions for the programme through the toll free number 1800-11-7800. People can also share their input online via the Narendra Modi App or the MyGov Open Forum. Suggestions for the upcoming episode will be accepted till 27th of this month.

 

The programme will be broadcast on the entire network of Akashvani and Doordarshan, AIR News website and newsonair mobile app.

<><><> 

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि श्रीलंका भारत की पडोसी प्रथम नीति और सागर आउटलुक दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। डॉ. जयशंकर ने विश्वास जताया किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बातचीत से दोनों देशों के संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे तथा विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि उनकी बातचीत भारत-श्रीलंका आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और पर्यटन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी।

 

श्री दिसानायके के कल नई दिल्ली पहुंचने पर सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने उनका स्वागत किया। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। वह बिहार के बोधगया भी जाएंगे।

<><><> 

To make the 100th celebration of Tansen Music Festival memorable, a Guinness Book of World Record was created by playing 9 musical instruments simultaneously for 9 minutes in the music city of Gwalior in MP.

 

A total of 536 male and female artists from Madhya Pradesh and the country participated in this presentation.

 

A musical tribute was paid to the king of voices Tansen through a collective presentation. The presentation included three ragas composed by Tansen – Malhar, Miyan ki Todi and Darbari Kanhra.

 

This presentation was coordinated by the famous flute player Pandit Ronu Majumdar. The group presentation included 9 musical instruments as well as vocal. The musical instruments included tabla, flute, violin, santoor, sarod, sarangi, sitar, banjo and harmonium.

 

Chief Minister Dr. Mohan Yadav, Union Communications Minister Jyotiraditya Scindia and Assembly Speaker Narendra Singh Tomar were also present in the program.

 

Tansen Samaroh is organized by the Culture Department of Madhya Pradesh.

<><><> 

In Hockey, India won the Women’s Junior Asia Cup 2024 championship in Muscat, Oman last night. Indian team defeated China 3-2 in a penalty shootout to successfully defend its title. We have a detailed report on India’s stellar performance in hockey:

 

In the penalty shootout of Women’s Junior Asia Cup 2024 final, Indian goalkeeper Nidhi made three crucial saves, while Sakshi Rana, Ishika and Sunelita Toppo striked in the shootout to bring the trophy home. Earlier, Jinzhuang Tan scored the opening goal for China and Kanika Siwach equalised in the third quarter for India. After a 1-1 draw in regulation time, the title clash went to a shootout.  Lauding the efforts of Women in blue, Hockey India has announced a reward of 2 lakh rupees for each player and 1 lakh rupees to each of the support staff. India’s Deepika Sehrawat, with 12 goals ranked the top scorer of the tournament. Last year, India defeated Republic of Korea to clinch its main title in the tournament. 

 

Moving on to Domestic Cricket, Mumbai has won the Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 last night after registering a five wicket victory over Madhya Pradesh at the M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru. Opting to bowl first, Mumbai restricted Madhya Pradesh to 174 for 8 in stipulated 20 overs before chasing down the target in 17.5 overs. Suryakumar Yadav scored a quick 48 off 35 balls for the winning side. For Madhya Pradesh, Rajat Patidar remained the top-scorer with 81 runs. Suryansh Shedge has won the player of match award in the final for his overall performance, while Mumbai’s Ajinkya Rahane was named the man of the series. For Akashvani, Omvesh Upadhyay, Sports Desk.

<><><> 

CHENNAI METRO

The Regional Met Department has predicted rainfall in some parts of the Southern districts of the State on 17th and, 18th December. Fishermen have been advised not to venture into the west central Arabian sea and also near Comorin area and Gulf of Mannar. .

<><><> 

दिल्‍ली

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 22वे दिव्य कला मेले का कल चौथा दिन था। इसमें 20 राज्यों के लगभग 100 दिव्यांग उद्यमी और कारीगर अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देशभर के दिव्यांग शिल्पकारों, उद्यमियों और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। दिव्य कला मेले में कई प्रकार के उत्पाद जैसे – हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई के काम, पर्यावरण अनुकूल स्टेशनरी और जीवन शैली से जुड़े सामान उपलब्ध है। इनके अतिरिक्त गृह सज्जा, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद, खिलौने, उपहार, आभूषण और क्लच बैग समेत कई अन्य अनूठी वस्तुओँ की भी भारी मांग देखी जा रही है। मेले में सांस्कृतिक उत्सव एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें दिव्यांग कलाकारों द्वारा संगीत, नृत्य और अन्य कलाओं में मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है। वहीं मेले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी उपलब्ध हैं जहाँ आगंतुक देश के विभिन्न क्षेत्रों के अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 11 दिवसीय यह मेला 22 दिसम्‍बर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा, जिसमे प्रवेश निःशुल्क है।

<><><> 

BENGALURU METRO

With the recent drop in temperature and fluctuating weather, respiratory infections are on the rise in Bengaluru, including walking pneumonia caused by the bacteria Mycoplasma pneumoniae.

 

Known as “walking pneumonia” for its milder symptoms, it can still show prominent patches on chest X-rays. It commonly affects children, young adults, the elderly, and individuals with conditions like asthma or COPD. Those with weakened immune systems due to medications like steroids or a history of smoking are at greater risk.

<><><> 

The Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP) is conducting a survey to register street vendors across various zones in Bengaluru. As of now, 23,407 vendors have been identified using a mobile-based technology platform. The survey, which aims to streamline the identification and support of street vendors, is scheduled to conclude on December 20.

 

Street vendors failing to register by the deadline will not be eligible for any government benefits, and no further registrations will be accepted after December 20.

<><><> 

महाराष्ट्र

मुंबई के निकट पालघर जिले में सिकल सेल रोग से पीड़ित 1600 से अधिक लोगों में सिकल सेल रोग की पुष्टि हुई है, जबकि इस रोग पर नियंत्रण के लिए चलाए गए चिकित्सा अभियान में 24,288 अन्य लोग इस रोग के वाहक पाए गए हैं। यह चिकित्सा अभियान जिले में 11 से 17 दिसंबर तक मनाए जा रहे सिकल सेल जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है, जिसमें अब तक 13 लाख 96 हजार से अधिक लोगों में सिकल सेल रोग की पुष्टि हुई है। मरीजों को दी जाने वाली सहायता के बारे में बात करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी संतोष चौधरी ने कहा कि सिकल सेल रोगियों को संजय गांधी निराधार योजना के तहत वित्तीय लाभ दिया जाता है, जिसमें मरीजों की काउंसलिंग के अलावा मुफ्त दवा, उपचार और रक्ताधान शामिल है। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को परीक्षा के दौरान प्रत्येक पेपर के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। सिकल सेल रोगियों को बस यात्रा में भी छूट दी जाती है।

<><><> 

HYDERABAD METRO

Telangana is reeling under severe cold wave conditions, with most of the districts recording minimum temperatures below 10° Celsius for the past three days. This marks a sharp dip compared to the previous days when only five to 10 districts experienced such low temperatures.

 

According to data from the Telangana State Development Planning Society, Tandra village of Nirmal district recorded the lowest minimum Temperature of 6.3 degrees Celsius in the state this morning while Pochara of Adilabad recorded the minimum temperature at 6.4 degrees Celsius. The MET officials issued a cold wave alert as over 15 districts out of 33 recorded the minimum temperatures below 10 degrees Celsius continuously for three days.

<><><> 

कोलकाता

भारतीय सेना आज विजय दिवस मना रही है। ये दिन हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पश्चिमी पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है, जिससे एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ। पूर्वी कमान कोलकाता में क्षेत्रीय मुख्यालय फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर बहुत हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस भी मौजूद रहेंगे। मुक्तियुद्ध में भाग लेने वाले 1971 के युद्ध के दिग्गज भी बांग्लादेश के कुछ प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।

<><><> 

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

 

मुम्बई में मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

कोलकाता में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 24 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

 

Bengaluru is expected to have Generally Mist. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.

 

Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 14 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

<><><> 

1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

 

1824 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गयी।

 

1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया।

 

1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी

 

1921- Calcutta Electric Supply Corporation started tunnel construction under Hoogly river.

 

1922- Parvati Devi, orator, was arrested for delivering revolutionary speeches in meetings at Hapud and Merrut. She was the first Indian women to get two years long imprisionment during the freedom struggle.

 

1951- Salarjung Museum opened in Hyderabad.

 

1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

 

1998- The Government introduced in the Rajya Sabha the Patents (Amendments) Bill 1998 amid Left protests.

 

1999- Bill on Cyber law was introduced in the Lok Sabha.

 

2000- Kalyan Banerjee became the first Indian to head the Rotary Foundation, one of the richest bodies of the Rotary International.

 

Rotary International provides service to others, promote integrity, and advance world understanding, goodwill, and peace through fellowship of business, professional, and community leaders.

 

2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

<><><> 

सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (अंग्रेज़ी: Second Lieutenant Arun Khetarpal, जन्म: 14 अक्तूबर, 1950 – शहादत: 16 दिसम्बर, 1971) परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय थे। उन्हें यह सम्मान सन 1971 में मरणोपरांत मिला। 1971 में हुआ भारत-पाकिस्तान युद्ध, जिसमें बांग्लादेश पाकिस्तान से छूटकर एक स्वतंत्र देश की तरह जन्मा, भारत के इतिहास में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यह युद्ध 17 दिसम्बर, 1971 तक चला। इसमें पाकिस्तान ने मुहँ की खाई। वह न केवल हार गया, बल्कि उससे टूट कर उसका राज्य पूर्वी पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में जन्मा, जो बांग्लादेश कहलाया। इस युद्ध में अनेक वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल उन्हीं में से एक हैं।

<><><> 

Jane Austen (16 December 1775 – 18 July 1817) was an English novelist her novels implicitly interpret, critique, and comment upon the English landed gentry at the end of the 18th century. Austen’s plots often explore the dependence of women on marriage for the pursuit of favourable social standing and economic security. Her works are implicit critiques of the novels of sensibility of the second half of the 18th century and are part of the transition to 19th-century literary realism. Her use of social commentary, realism, wit, and irony have earned her acclaim amongst critics and scholars.

 

The anonymously published Sense and Sensibility, Pride and Prejudice (1813), Mansfield Park (1814), and Emma (1816) were modest successes, but they brought her little fame in her lifetime. She wrote two other novels—Northanger Abbey and Persuasion, both published posthumously in 1817.

 

Her novels gradually gained wide acclaim and popular readership and. Her novels have also inspired many films, including 1940’s Pride and Prejudice, 1995’s Sense and Sensibility, and 2016’s Love & Friendship.

<><><> 

शकीला बानो (अंग्रेज़ी: Shakeela Bano, जन्म- 1942; मृत्यु- 16 दिसम्बर, 2002) प्रसिद्ध भारतीय क़व्वाल हैं। भोपाल की पहचान शकीला बानो को पहली महिला क़व्वाल होने का दर्ज़ा प्राप्त है। काफ़ी लम्बे संघर्ष के बाद उन्हें फ़िल्मों और स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला था। शकीला बानो की प्रसिद्धि भारत के बाहर के देशों में भी है। उन्होंने पूर्वी अफ़्रीका, इंग्लैण्ड और कुवैत आदि देशों में अपने कार्यक्रम पेश किये हैं।

<><><> 

Sir Arthur Charles Clarke CBE FRAS (16 December 1917 – 19 March 2008) was a British science fiction writer, science writer, futurist, inventor, undersea explorer, and television series host.

 

He co-wrote the screenplay for the 1968 film 2001: A Space Odyssey, widely regarded as one of the most influential films of all time. Clarke was a science fiction writer, an avid populariser of space travel, and a futurist of a distinguished ability. He wrote many books and many essays for popular magazines. In 1961, he received the Kalinga Prize, a UNESCO award for popularising science. Clarke’s science and science fiction writings earned him the moniker “Prophet of the Space Age”. His science fiction writings in particular earned him a number of Hugo and Nebula awards, which along with a large readership, made him one of the towering figures of the genre.

<><><> 

राय बहादुर दयाराम साहनी (अंग्रेज़ी: Rai Bahadur Dayaram Sahni, जन्म- 16 दिसम्बर, 1879; मृत्यु- 7 मार्च, 1939) भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे। सन 1921-1922 में प्राचीन हड़प्पा नगर की खुदाई का कार्य उन्हीं के नेतृत्व में किया गया, जो सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थान है। जॉन मार्शल के सहायक के रूप में वर्ष 1931 में दयाराम साहनी प्रथम भारतीय बने, जिन्हें भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वह सन 1935 तक इस पद पर रहे। लगभग एक वर्ष के बाद सन 1922 में राखालदास बनर्जी ने खुदाई के समय एक और स्थान का पता लगाया था।

<><><> 

William Frederick Gibbons (born December 16, 1949) is an American rock musician, best known as the guitarist and primary vocalist of ZZ Top. He began his career in Moving Sidewalks, who recorded Flash (1969) and opened four dates for the Jimi Hendrix Experience. Gibbons formed ZZ Top in late 1969 and released ZZ Top’s First Album in early 1971. He has also maintained a solo career in recent years, starting with his first album Perfectamundo (2015).

 

Gibbons has made appearances with other artists and acted on television shows, most notably in a recurring role as Angela’s rock star father on Bones. In 2001, Rolling Stone named him the 32nd greatest guitarist of all time.

<><><> 

रूप सिंह (अंग्रेज़ी: Roop Singh, जन्म- 8 सितंबर, 1908; मृत्यु- 16 दिसंबर, 1977) महान हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह का जन्म 8 सितंबर, 1908 को भले ही जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ, लेकिन कर्मभूमि उनकी ग्वालियर ही बनी। उनकी स्टिक से निकले गोलों ने भारत को दो बार (1932 और 1936 में) ओलम्पिक का स्वर्ण मुकुट पहनाया। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 4 अगस्त को पहले मैच में भारत ने जापान को एकतरफा मुकाबले में 11-1 से हराया। इस मैच में 4 गोल ध्यानचंद ने किए जबकि 3 गोल रूप सिंह की स्टिक से निकले। दूसरा मैच मेजबान 8 अगस्त को अमेरिका से था। भारत ने इस मैच अमेरिका को उसी के दर्शकों के सामने 24-1 से धो डाला। इस मैच में ध्यानचंद ने 8 गोल किए। लेकिन पहली बार ध्यानचंद को गोल ठोंकने में अपने भाई रूप सिंह से यहां मात मिली क्योंकि रूप ने 10 गोल ठोंके। अपने पहले ही ओलंपिक में 13 गोल करने वाले रूप सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे और भारत दूसरी बार हॉकी में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुआ। 1932 के ओलंपिक में भारत ने कुल 35 गोल ठोंके और महज 2 गोल खोए।

<><><> 

हवा सिंह (अंग्रेज़ी: Hawa Singh, जन्म- 16 दिसम्बर, 1937, भिवानी, हरियाणा; मृत्यु- 14 अगस्त, 2000) भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे। हवा सिंह ने वर्षों तक मुक्केबाजी के खेल को नई दिशा दी तथा देश का नाम रोशन किया। पहले बॉक्सर के रूप में देश की सेवा की और अन्त तक खेल से जुड़े रहे। उन्हें 1966 में ‘अर्जुन पुरस्कार’प्रदान किया गया तथा 1968 में थलसेना अध्यक्ष द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफी प्रदान की गई। वर्ष 1999 में हवा सिंह के लिए ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ घोषित किया गया।

<><><> 

Harshdeep Kaur (born 16 December 1986) is an Indian playback singer known for her Bollywood Hindi, Punjabi, English and Sufi songs. She is popularly known as “Sufi Ki Sultana” because of her soulful Sufi renditions. After winning titles in two reality shows, Kaur established herself as a lead singer in Bollywood soundtracks. Kaur was sixteen years old when she released her first Bollywood song, “Sajna Mai Haari”.

 

She has recorded songs for film music in multiple Indian languages, including Hindi, Punjabi, Malayalam, Tamil and Urdu, and has established herself as a leading playback singer of Indian cinema.

In 2019, Kaur received the IIFA Award for Best Female Playback Singer award at the 20th IIFA Awards for the song “Dilbaro” from the film Raazi. She also won the Star Screen Award, Zee Cine Award for the same song Dilbaro.

<><><>