November 9, 2024 8:35 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार। सुप्रभात। आज सवेरे में सभी श्रोताओं का हार्दिक अभिनंदन। मैं हूं नवीन सक्सेना और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सुभद्रा रामाचन्‍द्रन। Good morning सुभद्रा।

 

<><><> 

 

Very Good morning  NAVEEN and  very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 9th of November. So, let us begin with the programme.

 

<><><> 

 

मुख्य समाचार –

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता अनेक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और रोड-शॉ आयोजित किये जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महाराष्‍ट्र में दो सौ 88 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा। झारखंड में 81 सदस्यों की विधानसभा के लिए दो चरणों में इस महीने की 13 और 20 तारीख को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान की तारीख निकट आने के साथ ही चुनाव प्रचार में तेजी आती जा रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह आज झारखंड के जमशेदपुर में छतरपुर, हजारीबाग और पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे जमशेदपुर में रोड-शॉ भी करेंगे।

 

<><><> 

 

Chief of Defence Staff General Anil Chauhan inaugurated the 2nd edition of the annual Indian Military Heritage Festival in New Delhi yesterday. The two-day festival aims to engage global and Indian think tanks, corporations, government and private sectors, non-profits, and academics, focusing on India’s national security, foreign policy, and military heritage. General Chauhan also launched Project Shaurya Gatha, which aims to conserve and promote India’s military heritage through education and tourism. He also released key military publications, including Because of This: A History of the Indo-Pak Air War December 1971 by Air Marshal Vikram Singh (Retd), Valour and Honour, and War-Wounded, Disabled Soldiers and Cadets.

 

<><><> 

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को रोकने के लिए देश में सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा को उच्‍च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्री गडकरी कल शाम छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक    सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री गडकरी ने कहा कि सड़क और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की खामी ने बड़ी समस्‍याएं उत्‍पन्‍न की हैं।

 

<><><> 

 

East Central Railway will operate 446 special trains in the next 15 days to manage the return rush of passengers after the end of Chhath Puja celebrations. These special trains are being operated to facilitate the return of passengers from Bihar to other places.
Mr. Chandra said that to manage the crowd at platforms, holding areas have been set up at several stations, including Patna, Danapur, Rajendra Nagar, Samastipur, and other major stations. He said this will help prevent overcrowding on platforms and avoid stampede-like situations. The CPRO added that besides the major stations of New Delhi and Anand Vihar in North India, the East Central Railway is operating a good number of trains for cities in Western and Southern India.

 

<><><> 

 

In order to clear the extra rush of passengers during the winter season, Western Railway will run Winter Special Trains on Special Fare between Bandra – Gorakhpur – Valsad stations. The train comprises General Second Class Coaches. Train No. 09093 Bandra – Gorakhpur Special will depart from Bandra Terminus o­n 10th and 17th November at 6 am and reach Gorakhpur at 3:05 pm the next day. Similarly, Train No. 09094 Gorakhpur – Valsad Special will depart from Gorakhpur o­n 11th and 18th November at 6:05 pm.

 

<><><> 

 

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कल नई दिल्‍ली में भारतीय सैन्‍य विरासत महोत्‍सव के दूसरे वार्षिक संस्‍करण का उद्घाटन किया। दो दिन के इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य भारत की राष्‍ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और सैन्‍य विरासत पर ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए वैश्विक और भारतीय विचारकों, निगमों, सरकार और निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठन तथा शैक्षणिक संस्‍थानों को मंच मुहैया कराना है।

 

<><><> 

 

The US Department of Justice has said that Federal Bureau of Investigations thwarted an Iranian plot to assassinate President-elect Donald Trump. It charged an Iranian national and arrested two American citizens for involvement in a plot to murder the Republican President-elect.
In a criminal complaint, the Department of Justice accused Iran’s elite Revolutionary Guards Corps (IRGC) of orchestrating a murder-for-hire plot. It charged 51-year old Farhad Shakeri, alleging he was tasked with providing a plan to kill the US president-elect. The department described Shakeri an IRGC asset residing in Tehran. It said he immigrated to the US as a child and was deported in 2008 after serving 14 years for robbery. The US government said that Shakeri has not been arrested and is believed to be in Iran.

 

<><><> 

 

केरल में तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज शाम चार बजे से रात नौ बजे तक करीब पांच घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्‍थगित रहेगा। श्री पद्मनाभस्‍वामी मन्दिर से संबंधित अल्‍पास्‍सी अराट्टू शोभायात्रा को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। यह शोभायात्रा दशकों से वार्षिक परंपरा है।

<><><>

 

अब प्रमुख महानगरों से संबंधित प्रमुख खबरें।

 

CHENNAI-METRO

Snake Bite is now a notifiable disease in Tamilnadu. A Government order has been issued to this effect. Snake bite envenomation is an acute life threatening medical condition and is a preventable public health condition often faced by rural populations in tropical and subtropical countries. A National action plan for prevention and control of snake bite envenoming  launched by the Ministry of health and family welfare details the roadmap to have snake bite deaths by 2030 through one health approach.

 

<><><> 

 

BANGALORE-METRO

 

The Food Safety and Quality Control department in Karnataka has conducted inspections of food joints and eatables to ensure health of the consumers in the state. The department raided student hostels to check the quality of the food served to the students there. It collected 1201 food samples and found that 65 samples tested till now were suitable for consumption. The department found out that the food sold by 31 outlets in Kodagu bordering Kerala state had artificial colours, alura red, Carmoisine, Tartrazine and Sunset Yellow. Several food packets seized here had no manufacturing date, expiry date and the details of the manufacturers. It also had no registration number issued by FSSAI. The Commissioner of the Food control department has shot off a letter to his counterpart in Kerala to take action against such food manufacturers in their state.

 

<><><> 

 

HYDERABAD-METRO-

The Indian Poultry Equipment Manufacturers Association (IPEMA) has announced its 16th Poultry India Expo 2024, South Asia’s largest poultry industry event in Hyderabad. The expo will take place from 27th to 29th of this month at the Hitex Exhibition Centre, with a Knowledge Day technical seminar on 26th of this month. IPEMA president Uday Singh Bayas said this major event will feature over 400 exhibitors from more than 50 countries and expects around 40 thousand visitors, including poultry farmers, officials, industry leaders and international experts. He highlighted the significance of the poultry industry in India, appealing for government support to aid over a million poultry farmers.

 

<><><>

 

 

दिल्ली – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-आईआईटीएफ के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन-आईटीपीओ ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, आगुंतक मेले के लिए दिल्ली मेट्रो और भारत मंडपम ऐप से क्‍यूआर कोड के माध्‍यम से टिकट बुक कर सकेंगे। यह मेला 14 से 27 नवम्बर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली- ड्रोन-आधारित छिड़काव

  
दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कल से ड्रोन-आधारित छिड़काव की शुरुआत की। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में शहर के प्रदूषण हॉटस्पॉट बने आनंद विहार में इसका परीक्षण किया गया। श्री राय ने कहा कि शहर में ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाएगा। श्री राय ने बताया कि जिन स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन्स नहीं पहुंच सकते, वहां ड्रोन के जरिए पानी का छिड़काव किया जाएगा।

 

<><><>

 

मुंबई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण
बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के उस सर्कुलर को खारिज कर दिया है, जिसमें 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया था। जस्टिस सोमशेखर सुंदरसन और आरिफ डॉक्टर की अवकाश पीठ ने कहा कि आदर्श आचार संहिता में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को निलंबित कर दे। ऐसा आचरण वैधानिक गतिविधि के संचालन में बाधा उत्पन्न करेगा।

 

<><><> 

 

कोलकाता-

पश्चिम बंगाल सरकार बंगाल को सेमीकंडक्टर विनिर्माण का केंद्र बनाने की योजना बना रही है। सरकार सेमीकंडक्टर निवेश पर एक मसौदा नीति प्रकाशित करेगी। इसके बाद सेमीकंडक्टर निवेश नीति प्रकाशित की जाएगी। हाल ही में कोलकाता में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सेमीकंडक्टर में निवेश की घोषणा की गई है। अगले साल होने वाले बिजनेस कॉन्क्लेव बिस्वो बांगो वाणिज्य सम्मेलन के समय एक अमेरिकी टीम कोलकाता का दौरा करेगी।

 

<><><>

मौसम-  

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुम्‍बई में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ रहने की संभावना है।
कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ रहने का अनुमान है।
 अब चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद मौसम

 

<><><> 

 

WEATHER-

 
Chennai is expected to have partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.

 

<><><> 

 

अब खेल खबरों के साथ हैं निखिल कुमार-

नवीन सबसे पहले बात हम क्रिकेट की करेंगे। भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है और कल रात डरबन में भारत ने चार टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 61 रन की शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। भारत ने पहले खेलते हुए ताबड तोड बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 18वें ओवर में 141 रन पर ही समेट दिया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रन बनाए और बन गये प्‍लेयर ऑफ द मैच। श्रृंखला दूसरा मुकाबला कल सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। वहीं, शतंरज की बिसात पर दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाडी अर्जुन एरिगैसी ने कल चेन्‍नई ग्रैंड मास्‍टर्स क्‍लासिकल टूर्नामेंट में मास्‍टर्स श्रेणी के चौथे दौर में ईरान के अमीन तबातबाई को हरा दिया। आज पांचवें दौर में उनका सामना ईरान के परहम माघसूदलू से होगा। वहीं, चैलेंजर्स सेक्शन में, प्रणव वेंकटेश ने वैशाली रमेशबाबू को हराकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की। चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स का दूसरा संस्करण 11 नवंबर को समाप्त होगा, जिसमें कुल सात राउंड होंगे। उधर, बैडमिंटन में, भारत के किरण जॉर्ज आज दक्षिण कोरिया के इक्सान में कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से मुकाबला करेंगे। कल क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए, जॉर्ज ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमा ओबैयाशी को लगातार सेटों में 21-14, 21-16 से हराया। किरण जॉर्ज इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले एकमात्र भारतीय शटलर हैं। खेलों की दुनिया से बस इतना ही और अब आज सवेरे के बाकी  के लिए मैं आपकों वापस ले चलता हूं नवीन और सुभद्रा के पास।

 

<><><> 

 

9 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएँ-

9 नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज हैं। पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड को 27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया। वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ ही यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है।

 

<><><>

 

ऐतिहासिक घटनाएँ

⦁ In 1858, the 1st performance of the NY Symphony Orchestra took place on this day.
⦁ 1989 में, जर्मन सरकार द्वारा बर्लिन की दीवार खोलने की ऐतिहासिक घटना इसी दिन हुई थी। यह शीत युद्ध का प्रतीक है, जिसे 1961 में बर्लिन के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को अलग करने के लिए 28 मील (45 किमी) लंबा बनाया गया था। इस दिन को विश्व स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसे 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने घोषित किया था।
⦁ 1922 Albert Einstein was named the winner of the 1921 Nobel Prize for Physics for his explanation of the photoelectric effect.
⦁ 1953 में इसी दिन कंबोडिया फ़्रांस से स्वतंत्र हुआ।
⦁ 1943 में, इसी दिन 44 देशों के समझौते द्वारा संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की गई थी।
⦁ 1923: Scientists at the University of Michigan discover the hormone insulin, leading to significant advancements in diabetes treatment.
⦁ 1938 में, इस रात से शुरू हुई भयावह घटना, जिसे क्रिस्टलनाचट (“क्रिस्टल नाइट” या “टूटे हुए शीशे की रात”) कहा जाता है, इस दिन भड़क उठी जिसमें नाजी द्वारा शुरू की गई 48 घंटे की हिंसा पूरे जर्मनी और ऑस्ट्रिया में यहूदियों के खिलाफ़ हुई, जिसके परिणामस्वरूप आराधनालयों और यहूदी व्यवसायों में तोड़फोड़ और तोड़फोड़ की गई। इस घटना में कम से कम 91 यहूदियों की मौत हो गई।
⦁ 1967 The very popular The biweekly popular culture magazine Rolling Stone was founded by businessman Jann Simon Wenner and music critique Ralph j gleason in San Francisco. The magazine launched the careers of many famous authors and musicians from all over the globe.
⦁ 1985 Garry Kasparov, who was 22 years old, defeated Anatoly Karpov to become the youngest male world chess champion.
⦁ 1907 में, अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा, कलिनन डायमंड, इसी दिन किंग एडवर्ड सप्तम को उनके जन्मदिन पर भेंट किया गया था।
⦁ 1922 में फ्रेडरिक सोड्डी को इसी दिन रसायन विज्ञान में 1921 का नोबेल पुरस्कार मिला था, जिसकी घोषणा 1922 में एक तकनीकी गलती के कारण की गई थी।
⦁ 1999 Italian opera singer Andrea Bocelli released his sixth album, “Sacred Arias,” which sold over 5 million copies, making it the highest-selling classical album ever by a solo singer.
⦁ Mozilla Firefox  browser became a popular alternative for Microsoft Internet Explorer users who sought a different browser  this was the day in 2004 when  firefox introduced 1.0
⦁ 1985 में, जब गैरी कास्पारोव 22 वर्ष के थे, उन्होंने अनातोली कार्पोव को हराया और सबसे कम उम्र के पुरुष विश्व शतरंज चैंपियन बने।
⦁ 1858 में, इसी दिन न्यूयॉर्क सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का पहला प्रदर्शन हुआ था।

 

<><><> 

 

पुण्‍यतिथि

 
और अब आज सवेरे कार्यक्रम में वक्‍त हुआ है उन महान व्‍यक्तियों को याद करने का जिनकी आज है पुण्‍यतिथि या जंयती।

Remembering Dhondo Keshav Karve popularly known as Maharshi Karve, who worked tirelessly  in the field of  women s welfare… He advocated widow remarriage and he himself married a widow. He also wanted widows and all other women to empower themselves with education hence He founded the first women’s university in India, the SNDT Women’s University in 1916. He passed away this day in 1962 at the age of 104..

 

<><><> 

 

हरगोबिन्द खुराना आज भारत में जन्मे अमेरिकी जैव रसायनशास्त्री हरगोबिन्द खुराना की पुण्‍यतिथि है। (अंग्रेज़ी: Hargobind Khorana, जन्म: 9 जनवरी, 1922; मृत्यु: 9 नवंबर, 2011) थे। हरगोबिन्द खुराना को 1968 में शरीर विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉली के साथ उस अनुसंधान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। इस अनुसंधान से पता लगाने में मदद मिली कि कोशिका के आनुवंशिक कूट (कोड) को ले जाने वाले न्यूक्लिक अम्ल (एसिड) न्यूक्लिओटाइड्स कैसे कोशिका के प्रोटीन संश्लेषण (सिंथेसिस) को नियंत्रित करते हैं।

 

<><><> 

 

LIFE ALWAYS GIVES YOU A SECOND CHANCE … IS CALLED TOMORROW… Said this great Welsh poet and prose writer …  Remembering  Dylan Thomas whose work is known for its comic exuberance,  and is noted for his original, rhythmic, and cleaver use of words and imagery. Thomas began writing poetry as a child, and was publishing by his teens. Thomas recorded radio shows and worked as a scriptwriter for the BBC. Between 1945 and 1949, he wrote, narrated, or assisted with over a hundred radio broadcasts. This modern welsh poet passed away this day in 1953 at the age of 39.
Before the advent of electronic music simple folk music co existed with popular music .. American folk music revival happened in the early 60s,, one famous group of that time was PETER PAUL AND MARY   and today  we remember Mary Travers, singer, and  songwriter who sang for the group ….the band has several classics one of them is 500 miles.

 

<><><> 

 

1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति –  आज प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता इन्द्र विद्यावाचस्पति की जयंती है। (अंग्रेज़ी: Indra Vidyawachaspati, जन्म: 9 नवम्बर, 1889; मृत्यु: 1960) इन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में भी भाग लिया और गांधी जी के ‘नमक सत्याग्रह’ के समय जेल की यात्रा भी की। इन्होंने कई पुस्तकों की भी रचना की थी। इन्द्र विद्यावाचस्पति जीवन में सत्य और अहिंसा के स्थान को सर्वश्रेष्ठ मानते थे। इन्द्र विद्यावाचस्पति ने अनेक पुस्तकों की भी रचना की। जिसमें भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उदय और अन्त, मुग़ल साम्राज्य का क्षय और उसके कारण, मराठों का इतिहास, उपनिषदों की भूमिका, आर्य समाज का इतिहास, स्वराज्य और चरित्र निर्माण शामिल हैं।
1904 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।

 

<><><> 

 

1941 guitar player of  the legendary swamp rock band  the creedence clearwater revival or the CCR  Tom Fogerty, was born this day … he would be 83years old had be been around… he was  overshadowed by his younger  brother,  john forgerty who played guitar and sang lead for ccr but Tom Fogerty still holds a significant place in rock history. As the rhythm guitarist for Creedence Clearwater Revival, Tom played on plenty of rock classics and had a solo career before his death on Sept. 6, 1990.

 

<><><> 

 

9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1951 – तारिक़ ख़ान – आपको वो अभिनेता याद है जिसकी एक ही फिल्म ने 1970 के दशक में रातों रात लाखों लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। चॉकलेटी लुक वाला यह हेंडसम एक्टर  70s के रॉकस्टार बन गया था। वो फिल्‍म थी यादों की बारात और वो अभिनेता थे तारिक खान और वो गीत था ‘क्या हुआ तेरा वादा’ आज उन्‍ही तारिख खान का जन्‍म दिन है।

आज ही के दिन सन 1951 में लखनऊ में उनका जन्‍म हुआ था। तारिक खान आमिर खान के कजन हैं। उन्होंने फिल्म ‘यादों की बारात’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखे थे। परिवार का फिल्मी माहौल उन्हें बॉलीवुड में ले आया। तारिक खान ने 1977 में आई फिल्म ‘हम किसी के कम नहीं’ से भी तहलका मचा दिया था। इस म्यूजिकल हिट फिल्म में ऋषि कपूर भी थे, जो पहले से ही बड़े स्टार थे। लेकिन तारिक खान के आगे ऋषि भी फीके पड़ गए थे। लेकिन बाद में तारिक खान का करियर ऐसा फिसला कि वह उबर ही नहीं पाये। लेकिन उनके इन गीतों को कोई नहीं भुला पाया। तारिक खान को इन गीतों के साथ जन्‍म दिन की ढेरों शुभकामनाएं।

 

<><><> 

 

Let me take you to boston massachusetts to celebrate the birthday of a guitar lady Susan Tedeschi trucks who plays blues guitar and thrill fans alongside her husband  guitarist derek trucks….susan grew up listening to the blues giants as well as classic rock   now she leads the Tedeschi trucks band with hubby derek.

 

<><><> 

 

Tributes to  Carl sagan Astronomer, educator and author whose birth anniversary it is today the 9 th of November  Carl Sagan was perhaps the world’s greatest science addict , reaching millions of people through newspapers, magazines and television broadcasts. He is well-known for his work on the PBS series Cosmos (1980), the the most watched series in public-television history.

 

<><><> 

 

Actor screenwriter director shankar nag was born this day .. nag worked predominantly in kannada films and television He directed and acted in the teleserial, Malgudi Days, based on celebrated novelist Rk Narayan’s short stories.

 

<><><> 

 

1931 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।

 

<><><> 

 

और जैसा हमने पहले भी कहा था देवभूमि उत्तराखण्‍ड एक राज्‍य के रूप में आज ही के दिन अस्तित्‍व में आया था तो मैं नवीन और सुभद्रा इस गीत के साथ झूमते गाते छोडे जाते हैं।

 

<><><> 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><>