October 8, 2024 8:31 AM

printer

Aaj Savere

अभिवादन स्वीकार किजिए सरफिरोज़ी का न्यूज़ मैगज़ीन प्रोग्राम आज सवेरे में। प्रोग्राम के आज के अंक के साथ आपको ले कर चलेंगे देश दुनिया की सैर पर। आपको देंगे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय समाचार। आपको बतायेंगे मौसम का हाल और पलटेंगे इतिहास के पन्नों को जानेंगे आज का दिन क्यों खास है। उन विशेष हस्तियों को भी करेंगे याद जिनकी आज है पुण्यतिथी या जन्म दिवस है। प्रोग्राम के इस अंक में मेरे साथ हैं रेनू कटारिया। गुड मॉर्निंग रेनू।

HELLO SARFIROZI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 8th of october. So, let us begin with the headlines first.

भारतीय वायु सेना दिवस
आज भारतीय वायु सेना का ब्यानवा स्थापना दिवस है। हर साल 8 अक्तूबर को ये दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास (Glorious History) और देश की सुरक्षा में इसके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी और तब से यह दिन भारतीय सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में मान्यता प्राप्त है।

वायुसेना दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय वायुसेना की ताकत, संकल्प को प्रदर्शित करना है। भारतीय वायुसेना ने विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में अपनी कुशलता और वीरता का परिचय दिया है, जिसमें 1965 और 1971 के युद्ध और 1999 का कारगिल युद्ध शामिल हैं।

The Indian Air Force (IAF) is the air arm of the Indian Armed Forces. Its primary mission is to secure Indian airspace and to conduct aerial warfare during armed conflicts. It was officially established on 8 October 1932 as an auxiliary air force of the British Empire which honoured India’s aviation service during World War II with the prefix Royal. After India gained independence from United Kingdom in 1947, the name Royal Indian Air Force was kept and served in the name of the Dominion of India. With the transition to a republic in 1950, the prefix Royal was removed.

Since 1950, the IAF has been involved in four wars with neighbouring Pakistan. Other major operations undertaken by the IAF include Operation Vijay, Operation Meghdoot, Operation Cactus and Operation Poomalai. The IAF’s mission expands beyond engagement with hostile forces, with the IAF participating in United Nations peacekeeping missions.

The President of India holds the rank of Supreme Commander of the IAF.

आपदाओं में राहत बचाव अभियान-

थीम- इस साल के वायुसेना दिवस की थीम (Theme) है- भारतीय वायुसेना- सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर।

साहस और वीरता को किया जाता है सम्मानित
भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों को उनके साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्हें विभिन्न पदक और सम्मान दिए जाते हैं, जिनमें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक शामिल हैं।

वहीं, इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इस वायुसेना दिवस पर भी इसी तरह के प्रेग्राम किए जा रहे हैं। इनमें से एक है वायु वीर विजेता कार रैली। आज से लद्दाख के थोइस से सात हजार किलोमीटर लंबी वायु वीर विजेता कार रैली निकाली जाएगी। इस कार रैली का समापन 29 अक्‍तूबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचने के साथ होगा।

मुख्‍य समाचार

संशो. मतगणना
जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम मिलने लगेंगे। पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतगणना के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in.  पर रुझान और परिणाम देने की व्‍यवस्‍था की गई है। मतगणना केन्‍द्रों पर तीन स्‍तर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में आठ सौ 73 उम्‍मीदवारों के राज‍नीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। केन्‍द्र शासित प्रदेश में 28 मतगणना केन्‍द्र बनाए गये हैं। दस मतगणना केन्‍द्र कश्‍मीर में – श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाडा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग में होंगे।

जम्‍मू-कश्‍मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में- पिछले महीने की 18 और 25 तारीख तथा इस महीने की एक तारीख को मतदान हुआ था।

हरियाणा में वोटों की गिनती के लिए 22 जिलों में 90 मतगणना केन्‍द्र बनाए गए हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्‍तूबर को मतदान हुआ था।

NADDA-TB INITIATIVES
Union Health Minister J P Nadda yesterday announced several key initiatives aimed at enhancing nutrition support for Tuberculosis (TB) patients and their household contacts. Underscoring India’s resolute commitment to end TB, Mr Nadda informed that the monthly nutrition support under Ni-kshay Poshan Yojana has been doubled from the existing 500 rupees to 1000 rupees for all TB patients during the period of treatment. He said that the government has also decided to introduce energy dense nutrition supplementation for all patients with BMI less than 18.5.

CBDT- INCOME TAX
The Central Board of Direct Taxes has formed an internal committee to oversee a comprehensive review of the Income Tax Act, 1961. The Ministry of Finance said that the goal of this committee is to make the Act concise, clear, and easy to understand, which will reduce disputes, litigation, and provide greater tax certainty to taxpayers. The Ministry also invited suggestions on the Income Tax e-filing portal. The suggestions are invited under four categories that are Simplification of Language, Litigation Reduction, Compliance Reduction, and Redundant/Obsolete Provisions.

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 के लिए 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ऋषभ शेट्टी को कन्नड़ फिल्म कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। नित्या मेनन को तमिल फिल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

MP-ALAUDDIN KHAN FESTIVAL
In Madhya Pradesh, Ustad Alauddin Khan Festival will start today in Maihar. This is the golden jubilee year of this music festival. During the three-day event, many well-known personalities of the country will perform at the festival.

महिला क्रिकेट
आईसीसी महिला टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप में आज शाम ऑस्‍ट्रेलिया का मुकाबला न्‍यूज़ीलैंड से होगा। ग्रुप-ए का यह मैच, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों ने प्रतियोगिता में अपने शुरुआती मैच जीते हैं।
कल शारजाह में इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 124 रन ही बना सकी। इंग्‍लैंड ने सात विकेट और चार गेंद शेष रहते जीत का लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

और अब चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचारों की जानकारी दे रही हैं

CHENNAI METRO
The Indian Airforce will be celebrating its 92 nd anniversary at the Indian Airforce Station Tambaram today. This is for the first time that the grand event is happening at Chennai. The day will be marked with a flypast and a parade. Chief of the Air Staff Air Chief Marshal Amar Preet Singh will be the Chief guest for the day. The Airforce Station Tambaram is involved in training pilots as qualified flying instructors and Mechanical Training Institute for Airmen. It was started as Royal Airforce Station in the Madras Presidency during the British regime.

दिल्‍ली-टमाटर
राजधानी दिल्‍ली के खुदरा बाजार में टमाटर के लगातार बढते दाम पर लगाम लगाने के लिए भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी उपभोक्‍ता महासंघ (एनसीसीएफ) ने मंडियों से सीधे खरीद कर 65 रूपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर मोबाइल वैन के माध्‍यम से टमाटर की बिक्री करने की शुरूआत की है। इस तरह से उपभोक्‍तओं को लाभ मिलने के साथ टमाटर के बढते दाम को काबू करने में मदद मिलेगी।

BENGALURU METRO  
The Karnataka state Government has deferred its decision on 28 applications seeking mining rights within 10 kms radius of Kappatagudda hillock in Gadag in North Karnataka. A meeting held under the chairmanship of Chief Minister Siddaramaiah in Bengaluru yesterday has kept the 28 mining applications in abeyance. Briefing the media persons after the meeting, the Forest Minister Eeshwar Khandre informed that the Chief Minister has decided not only to defer the decision on 28 mining applications but has also asked the Forest department to issue notices to illegal mines operating in the one Kilometer radius of Kappatagudda wildlife sanctuary. The Chief Minister has directed the officials to inspect the area around Kappadagudda wildlife sanctuary and submit a status report.

मुंबई
मुंबई अंडरग्राउंड मैट्रो के पहले चरण के तहत कल से आरे कोलोनी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के लिए मैट्रो सेवा शुरू हो गई है। आरे और बीकेसी के बीच 12 दशमलव उन्हत्तर किलोमीटर का ये खंड 33 दशमलव 5 किलोमीटर की कोलाबा-सीप्ज़-आरे मेट्रो लाइन 3 का हिस्सा है। इस मेट्रो की नियमित सेवाएं सप्ताह के बाकी दिनों में सुबह 6.30 बजे से रात 10:30 बजे तक और रविवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक उपलब्ध होंगी। टिकट नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), मुंबई मेट्रो 3 मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीनों का उपयोग करके खरीदे जा सकते हैं।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड – एनएचएसआरसीएल ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक के डिजाइन, और निर्माण तथा इससे संबंधित दूसरे कार्यों के लिए भारतीय और जापानी कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की हैं। इसमें मुंबई के बीकेसी स्टेशन और गुजरात के ज़ारोली गांव के बीच 314 किलोमीटर लंबे ट्रैक का निर्माण शामिल होगा। बोलियां 31 जनवरी 2025 तक जमा की जा सकती हैं, टेंडर खोलने की तारीख 3 फरवरी 2025 तय की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी एनएचएसआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nhsrcl.in पर उपलब्ध है।

HYDERABAD METRO
Telangana Chief Minister A Revanth Reddy has urged the Centre to release over 11 thousand 713 crore rupees for restoration and repairs of damaged infrastructure due to recent heavy rains and floods in the state. He also urged the centre to include Hyderabad’s Comprehensive Sewerage Master Plan  under AMRUT 2.0 . He further requested the centre to undertake the Metro Rail Phase 2 project on a 50:50 joint venture basis between the Centre and State. Mr Reddy called on union Home Minister Amit Shah in Delhi yesterday and informed that 37 people had lost their lives, more than one lakh cattle and other domestic animals died during heavy rains. Crops have been damaged in over 4 lakh 16 thousand acres besides huge damage to infrastructure.

The Chief Minister also called on Union Housing and Urban Affairs Minister, Manohar Lal Khattar and requested for inclusion of Comprehensive Sewerage Master Plan (CSMP) of Hyderabad under AMRUT 2.0.

कोलकाता
कलकत्ता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 75 वर्ष पूरे कर लिये हैं। इस असवर पर कल एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुलसचिव डॉ देबाशीष दास ने विशेष डाक टिकट प्रकाशित किया। कुलपति डॉ. सांता दत्ता ने पत्रकारिता विभाग की कक्षा में एक पट्टिका लगाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अब आपको देंगे महानगरों का हाल, शुरूआत कर रहे हैं चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद से जिनके बारे में जानकारी देंगी रेनू कटारिया।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं मुंबई में दिन में आसमान साफ रहेगा पर रात में बादल घिर सकते हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WEATHER

Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 27 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.

Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 30 degrees.

Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.

श्रोताओ अब वक्त है कि इतिहास की किताब को खोला जाये और आपको बतायें की आज का दिन 08 अक्‍टूबर क्यों खास है और आज के दिन कौन सी बड़ी घटनाएं हुई थी।

8 अक्तूबर की घटनाएं

0730 HISTORY

1919- Mahatma Gandhi started publication of ‘Young India’.

1919 – में पहली बार ट्रांसकॉन्टिनेंटल एयर रेस शुरू हुई थी। इसमें सैन फ्रांसिस्को से 15 और न्यूयॉर्क से 48 मिलाकर कुल 63 एयरप्लेन शामिल हुए थे।

1921- Indian nationalists call a general strike on Prince of Wales’s arrival in Bombay.

1932- The Indian Air Force was officially established, being the date of its formal constitution as India’s first Air Force.

1952 – दुनिया का पहला इंटरनल पेसमेकर इम्प्लांट हुआ- स्वीडन में आर्ने लार्सन को 8 अक्टूबर 1952 को दुनिया का पहला इंटरनल पेसमेकर लगाया गया था।

1973 – ब्रिटेन का पहला स्‍वतंत्र रेडियो स्‍टेशन एलबीसी शुरू हुआ।

1996 – ओटावा में हुए सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।

1993- The squadron did itself proud by flying the “Big Boy Formation” with one IL-76 in lead and two AN-32 of the Squadron in formation on the occasion of the Air Force Day.

1998- 16 policemen are killed when their vehicle is blown up by PWG naxalites on the Basaguda-Jagargunda road in Madhya Pradesh’s Bastar division.

2000- Anup Sridhar and Trupti Murugunde claim the boys and girls title in the Sonora All India junior ranking tournament in Kozhikode.

2004- भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेंट रद्द हुआ।

DEATH ANNIVERSARY
Dhanpat Rai Srivastava (31 July 1880 – 8 October 1936), better known as Munshi Premchand based on his pen name Premchand  was an Indian writer famous for his modern Hindustani literature.

Premchand was a pioneer of Hindi and Urdu social fiction. He was one of the first authors to write about caste hierarchies and the plights of women and labourers prevalent in the society of the late 1880s.He is one of the most celebrated writers of the Indian subcontinent, and is regarded as one of the foremost Hindi writers of the early twentieth century.

उन्होंने सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, गबन, कर्मभूमि, गोदान आदि लगभग डेढ़ दर्जन उपन्यास तथा कफन, पूस की रात, पंच परमेश्वर, बड़े घर की बेटी, बूढ़ी काकी, दो बैलों की कथा आदि तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखीं। प्रेमचंद का कहानी साहित्य इतना विशाल और व्यापक है कि इसमें एक पूरा युग समा गया है। इनकी कहानियों में कमज़ोरों पर अत्याचर की झलक मिलती है। अपनी कहानियों के बारे में वो कहते थे कि मेरी कहानियां घटनाओं से प्रेरित होती हैं लेकिन कोई घटना तब तक कहानी नहीं बनती जब तक कि उससे कोई मनोवैज्ञानिक सत्य प्रकट ना हो। उनकी कहानी कफन इसी कथन को दिखाती है। इस कहानी के माध्यम से सामाज के प्रति प्रेमचंद का विद्रोह भी दिखाई देता है।

इस कहानी की कुछ पक्तियां मैं आपसे साझा करना चाहूंगी-

घीसू खड़ा हो गया और जैसे उल्लास की लहरों में तैरता हुआ बोला, “हाँ, बेटा बैकुण्ठ में जाएगी। किसी को सताया नहीं, किसी को दबाया नहीं। मरते-मरते हमारी ज़िन्दगी की सबसे बड़ी लालसा पूरी कर गयी। वह ना बैकुण्ठ में जाएगी तो क्या ये मोटे मोटे लोग जाएंगे जो गरीबों को दोनों हाथों से लूटते हैं।  

महाजनी सभ्यता उनका अंतिम निबन्ध, साहित्य का उद्देश्य अन्तिम व्याख्यान, कफन अन्तिम कहानी, गोदान अन्तिम पूर्ण उपन्यास तथा मंगलसूत्र अन्तिम अपूर्ण उपन्यास माना जाता है।

His works include Godaan, Karmabhoomi, Gaban, Mansarovar, and Idgah. He published his first collection of five short stories in 1907 in a book called Soz-e-Watan (Sorrow of the Nation).

His works include more than a dozen novels, around 300 short stories, several essays and translations of a number of foreign literary works into Hindi.

Mill (Mazdoor), (1934)
This is the only film written by the acclaimed writer Munshi Premchand in which he also played a cameo. The film courted controversy owing to its story of the prodigal son of a benevolent mill worker who inherits the mill and proceeds to treat its workers with disdain.

केदार नाथ साहू (मृत्यु- 8 अक्टूबर, 2008) भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार थे। वह सरायकेला शैली में छऊ नृत्य के कलाकार थे। उन्होंने भारत के अलावा पूर्वी यूरोप, दक्षिणी अमेरिका व दक्षिण पूर्व एशिया में छऊ का नृत्य प्रदर्शन किया। केदार नाथ साहू ने सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में 1974 से 1988 तक प्रशिक्षण दिया। केदार नाथ साहू के शिष्यों में यूके निवासी शेरोन लोवेन, गोपाल प्रसाद दुबे व शशधर आचार्य भी शामिल थे। सन 1981 में केदार नाथ साहू को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा उन्हें 2005 में पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा गया।

Matthew Paige Damon (/ˈdeɪmən/ DAY-mən; born October 8, 1970) is an American actor, film producer, and screenwriter. He was ranked among Forbes’ most bankable stars in 2007, and in 2010 was one of the highest-grossing actors of all time. He has received various awards and nominations, including an Academy Award and two Golden Globe Awards, in addition to nominations for three British Academy Film Awards and seven Primetime Emmy Awards.

Damon made his acting debut in the film Mystic Pizza (1988) before gaining prominence in 1997 when he and Ben Affleck wrote and starred in Good Will Hunting, which won them the Academy Award and Golden Globe for Best Screenplay. He established himself as a leading man by starring as Tom Ripley in The Talented Mr. Ripley (1999),

 and Oppenheimer (2023), the last of which is his highest-grossing feature.

Aside from awards he has garnered for his role as an actor and producer, Damon became the 2,343rd person to receive a star on the Hollywood Walk of Fame on July 25, 2007. He reacted to the award by stating: “A few times in my life, I’ve had these experiences that are just kind of too big to process and this looks like it’s going to be one of those times.

जयप्रकाश नारायण (अंग्रेज़ी: Jayaprakash Narayan, जन्म: 11 अक्तूबर, 1902; मृत्यु: 8 अक्तूबर, 1979) राजनीतिज्ञ और सिद्धांतवादी नेता थे। उन्होंने देश की सराहनीय सेवा की है। इन्होंने मौलाना आज़ाद से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। भारत में ब्रिटिश हुक़ूमत के ख़िलाफ़ सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने के कारण 1932 में उन्हें एक वर्ष की क़ैद हुई। द्वितीय विश्व युद्ध में ग्रेट ब्रिटेन के पक्ष में भारत की भागीदारी का विरोध करने के कारण 1939 में जयप्रकाश को दुबारा गिरफ़्तार कर लिया गया। संघर्ष के इसी दौर में उनकी पत्नी भी गिरफ़्तार कर ली गईं और उन्हें दो वर्ष की सज़ा हुई। क्योंकि वह भी स्वतंत्रता आंदोलन में कूदी थीं और जनप्रिय नेता बन चुकी थीं। भारत निर्माण के लिए गए अथक प्रयासों के लिए इन्हें भारत रत्न तथा रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Mona Singh (born 8 October 1981) is an Indian actress who works in Hindi films and series. Having first gained prominence in 2000s for playing the eponymous heroine in the soap opera series Jassi Jaissi Koi Nahin (2003–06), she has since appeared in several other television and film roles. Singh is the recipient of two Indian Television Academy Awards.

Singh is also known for participating and winning the first season of the reality series Jhalak Dikhhla Jaa, and for playing Mona in Kya Huaa Tera Vaada, Preet Singh in Pyaar Ko Ho Jaane Do, and Paridhi in Kavach… Kaali Shaktiyon Se. She made her film debut with a supporting role in Rajkumar Hirani’s comedy-drama 3 Idiots (2009), which is one of the highest-grossing Indian films of all time.

SONG: Har tarf ab yahi ……………………Hindustan ki Kasam movie

Raaj Kumar became popular through his rustic appearance, and the special way he presented his dialogues.

Dialogue….
Raaj Kumar (born Kulbhushan Pandit; 8 October 1926 – 3 July 1996) was an Indian actor who worked in Hindi films. In a career that spanned over four decades, he went on to star in 70 films and is regarded as one of the most successful actors of Indian cinema.

Raaj Kumar began his career with Rangeeli in 1952 and followed it with Anmol Sahar (1952), Aabshar (1953), Ghamand (1955), most of which sank without a trace. He got his breakthrough in 1957 with Mehboob Khan’s epic drama Mother India. The film emerged an All Time Blockbuster at the box office and also the most successful film of the 1950s. It went on to win several accolades and was also featured in the book 1001 Movies You Must See Before You Die.

Check out song “Matwala Jiya Dole Piya” from Mother India sung by Lata Mangeshkar, and Mohammed Rafi featuring Nargis and Rajkumar.

अभिनेता कभी मुंबई के माहिन थाने में अधिकारी हुआ करते थे, पर फिर निर्माता बलदेव की नज़र इन पर पड़ी और वो राजकुमार के अंदाज़ से काफी प्रभावित हुए। इन्होंने फिल्म रंगीली से अपने करियर की शुरूआत की, पर इन्हें पहचान मिली फिल्म दिल अपना और प्रीत पराई-1960′, ‘घराना- 1961’ जैसी फिल्मों से।

राज कुमार ने ‘दिल एक मंदिर’ और ‘वक़्त’ के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। फिल्म उद्योग का नोबेल,फिल्म जगत का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 1996 से भी इन्हें नवाजा गया।

SONG- TUJHKO PUKARE MERA PYAR

Kumar began the new decade with Kishore Sahu’s romantic drama Dil Apna Aur Preet Parai.The film proved to be a box office superhit with one of its song “Ajeeb Dastan Hai Yeh” sung by Lata Mangeshkar becoming a chartbuster. In 1961, he appeared alongside Rajendra Kumar and Asha Parekh in Gharana.

SONG: NEELE GAGAN KE TALE…………..HUMRAAZ MOVIE, 1967, MAHENDRA KAPOOR

बदरुद्दीन तैयब (जन्म: 8 अक्टूबर, 1844; मृत्यु: 19 अगस्त, 1909) अपने समय के प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता थे। वे धर्मनिरपेक्ष समाज की कल्पना करते थे। अपनी निष्पक्षता के लिए भी उनकी बड़ी ख्याति थी। इन्हें ‘बॉम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय का प्रथम भारतीय अधिवक्‍ता’ होने का गौरव प्राप्‍त है। जब बदरुद्दीन तैयब की नियुक्ति ‘मुंबई हाईकोर्ट’ के न्यायाधीश के पद पर हुई, तो बाल गंगाधर तिलक पर सरकार द्वारा चलाये गये राजद्रोह के मुकदमे में तिलक को जमानत पर छोड़ने का साहसिक कार्य इन्होंने किया।

क्लोज़िंग
दोस्तों, अब समय आ गया है आप से विदा लेने। सरफिरोज़ी और रेनू कटारिया को दीजिए इजाज़त कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड (इंग्लिश क्लोसिंग)
 नमस्कार।

CLOSING
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.