January 12, 2026 10:17 PM

views 118

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में आज एक पुलिस वाहन को बम से उड़ा दिया गया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में आज एक पुलिस वाहन को बम से उड़ा दिया गया। इस घटना में छह पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार  जिला पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए अज्ञात बदमाशों ने पुल के पास विस्फोटक सामग्री लगाई थी।

January 12, 2026 10:13 PM

views 191

युवा शक्ति प्रगतिशील विचारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा है कि नवाचार विचारों, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में विकसित भारत-यंग लीडर्स डायलॉग- 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। श्री मोदी ने कहा कि  2047 में जब देश स्वतंत्रता के एक...

January 12, 2026 10:08 PM

views 87

डिजिटलीकरण ने वित्तीय सेवाओं में दक्षता, पहुंच और नवाचार को काफी हद तक बढ़ाया है: आरबीआई

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि डिजिटलीकरण ने वित्तीय सेवाओं में दक्षता, पहुंच और नवाचार को काफी हद तक बढ़ाया है, लेकिन इसने जोखिमों की प्रकृति, गति और संचरण को भी बदल दिया है। उन्‍होंने मुंबई में कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स के तीसरे वार्षिक वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करते ...

January 12, 2026 10:07 PM

views 42

युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है: सरबानंदा सोनोवाल

पोत, पत्तन, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास, नवाचार और महत्वाकांक्षा भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक बदलाव को दर्शाती है। नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत का संकल्प और युवा विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विश्वविद्यालयो...

January 12, 2026 10:06 PM

views 39

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। श्री चौहान ने बताया कि प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों और ग्रामीण उद्य...

January 12, 2026 10:05 PM

views 39

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कल नई दिल्ली में भाषिणी समुदाय कार्यशाला करेगा आयोजित

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कल नई दिल्ली में भाषिणी समुदाय कार्यशाला आयोजित करेगा। इसका विषय भारत के भाषा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है।   मंत्रालय ने बताया कि भाषिणी समुदाय भाषिणी के नेतृत्व में शुरू की गई एक सहयोगात्मक पहल है। ये भारत के लिए भाषा...

January 12, 2026 10:03 PM

views 38

एन.एच.ए.आई ने अपनी नागरिक-केंद्रित पहल ‘स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती’ को इस वर्ष 30 जून तक बाढ़ाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन.एच.ए.आई ने अपनी नागरिक-केंद्रित पहल, स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती को इस वर्ष 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित शौचालयों की स्वच्छता और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना है। इस पहल को बढ़ाने का उद्देश्य स्वच्छ शौचालय चित्र योजन...

January 12, 2026 10:03 PM

views 380

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम ग्रामीण मजदूरों तथा किसानों को फायदा पहुंचाता है: मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया नया विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, मनरेगा की कमियों को दूर करता है और ग्रामीण मजदूरों तथा किसानों को फायदा पहुंचाता है। उन्होंने कांग्रेस पर नई योजना के बारे में लोगों क...

January 12, 2026 10:10 PM

views 71

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये त्यौहार  कल और बुधवार को मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भा...

January 12, 2026 10:17 PM

views 88

भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को किया और मजबूत

गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद भारत और जर्मनी ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया है। द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा के परिणामस्वरूप रक्षा, प्रौद्योगि...