January 13, 2026 7:53 AM

views 40

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने एक लाख से अधिक वीज़ा किए रद्द

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने एक लाख से अधिक वीज़ा रद्द कर दिए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा बढ़ाने और आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करने के प्रयासों के लिए उठाया गया है। रद्द वीजा में लगभग आठ हजार छात्र वीज़ा हैं। साथ ही दो हजार पांच...

January 13, 2026 7:46 AM

views 94

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में जताया शीतलहर का अनुमान

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में घने कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान है।     जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरि...

January 13, 2026 7:37 AM

views 83

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत राष्ट्रीय खेल निकाय नियम, 2026 अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल प्रशासन -राष्ट्रीय खेल निकाय नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। ये नियम उत्कृष्ट प्रतिभा वाले खिलाड़ियों को शामिल करने, आम सभा और कार्यकारी समिति की संरचना, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्रीय खेल निकायों तथा क्षेत्रीय खेल संघों के सदस्...

January 13, 2026 7:28 AM

views 73

11 जनवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.82 प्रतिशत बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये के पार

देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 11 जनवरी तक आठ दशमलव आठ दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18 लाख अड़तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह वृद्धि आठ लाख 63 हजार करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट कर प्राप्तियों और व्यक्तिगत करदाताओं के मजबूत योगदान के कारण हुई है। इसी अवधि में टैक्‍स रिफंड में 17 प्रतिशत की गिरावट आ...

January 13, 2026 6:24 AM

views 143

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए निशुल्क पास जारी करने की घोषणा की

रक्षा मंत्रालय ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए निःशुल्क पास जारी करने की घोषणा की है। ये पास 15 और 16 जनवरी को निःशुल्क बुकिंग के लिए उपलब्‍ध रहेंगे। इन्‍हें डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डब्‍ल्‍यू डॉट आमंत्रण डॉट एमओडी डॉट जीओवी डॉट आई एन (www.aamantran.mod.gov.in) वेबसाइट...

January 13, 2026 6:13 AM

views 91

हॉकी इंडिया ने तेलंगाना सरकार के साथ एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए किया समझौता

हॉकी इंडिया ने तेलंगाना सरकार के साथ हैदराबाद में इस वर्ष आठ से 14 मार्च तक एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलीफायर के आयोजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।     मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि यह टूर्नामेंट खेल, महिला सशक्तिकरण और हैदराबाद को वैश्विक खेल केंद्र बनाने की दिशा में राज्य की...

January 12, 2026 10:21 PM

views 136

ताइवान ने चीन पर फर्जी समाचार साइटें बनाने और गलत सूचना फैलाने के लिए चीनी आई.टी. और मार्केटिंग फर्मों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है

ताइवान ने चीन पर फर्जी समाचार साइटें बनाने और गलत सूचना फैलाने के लिए चीनी आई.टी. और मार्केटिंग फर्मों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह ताइवान के खिलाफ युद्ध का हिस्सा है। ताइवान स्थित सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो-एनएसबी ने ताइवान के खिलाफ पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइ...

January 12, 2026 10:17 PM

views 117

संयुक्त अरब अमीरात, अंतरराष्ट्रीय संधियों, अनुसंधान साझेदारियों और उच्च स्तरीय अन्वेषण अभियानों के माध्यम से आर्कटिक और अंटार्कटिक में अपनी वैज्ञानिक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है

संयुक्त अरब अमीरात, अंतरराष्ट्रीय संधियों, अनुसंधान साझेदारियों और उच्च स्तरीय अन्वेषण अभियानों के माध्यम से आर्कटिक और अंटार्कटिक में अपनी वैज्ञानिक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है।     संयुक्‍त अरब अमीरात अब अंतरराष्ट्रीय जलवायु एजेंसियों के साथ परामर्श बैठकों में भाग लेने और राष्ट्रीय अनुसंधान पहलों ...

January 12, 2026 10:15 PM

views 129

ईरान ने कहा है कि वह अमरीका के साथ युद्ध और वार्ता दोनों के लिए तैयार है

ईरान ने कहा है कि वह अमरीका के साथ युद्ध और वार्ता दोनों के लिए तैयार है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की पुष्टि की है। मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, लगभग 15 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में पांच सौ 44 लोग मारे गए हैं।...

January 12, 2026 10:18 PM

views 202

इंटरसेक 2026 का आयोजन आज से दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू

इंटरसेक 2026 का आयोजन आज से दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हो गया है। यह सुरक्षा, बचाव और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी और सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। इस नवीनतम संस्करण में कई नई विशेषताएं और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी शामिल हैं। दुबई बंदरगाह और सीमा सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष शेख मंसूर बिन...