September 27, 2025 2:32 PM

views 21

गज़ा पट्टी में इस्राइली हमलों में कम से कम 25 फिलस्तीनी मारे गए

गज़ा पट्टी में इस्राइली हमलों में आज सुबह कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए। इसमें नुसेरात शरणार्थी शिविर के मध्य में एक परिवार के घर पर घातक हमला भी किया गया। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, नागरिक सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल तक पहुँचने में कठिनाई हो रही है क्योंकि कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।     इस बी...

September 27, 2025 2:22 PM

views 33

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य गठबंधन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य गठबंधन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कोरियाई प्रायद्वीप से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर चर...

September 27, 2025 2:17 PM

views 192

नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई 12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप

12वीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 186 पदक स्पर्धाएँ होंगी। इनमें पुरुषों के लिए 101, महिलाओं के लिए 84 और एक मिश्रित स्पर्धा में स्प्रिंट से लेकर धीरज दौड़ तक शामिल हैं। चैंपियनशिप का समापन अग...

September 27, 2025 2:13 PM

views 225

पंचायती राज मंत्रालय 2 अक्टूबर से देश में “सबकी योजना, सबका विकास” अभियान शुरू करेगा

पंचायती राज मंत्रालय 2 अक्टूबर से देश में जन योजना अभियान "सबकी योजना, सबका विकास" अभियान शुरू करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी की प्रक्रिया शुरू करेगा।   मंत्रालय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्...

September 27, 2025 2:24 PM

views 90

ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारसुगुड़ा में 60 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। श्री मोदी ने गुजरात में सूरत के उधना और ओडिशा के बरह...

September 27, 2025 1:57 PM

views 111

बब्बर खालसा के आतंकवादी परमिंदर सिंह पिंडी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता मिली

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी परमिंदर सिंह पिंडी को अबू धाबी से भारत प्रत्यर्पित करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंडी दो विदेशी आतंकवादियों का करीबी सहयोगी है और पंजाब के बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमलों, हिंसक हम...

September 27, 2025 1:55 PM

views 17

आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर चर्चा प्रसारित करेगा आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने फ़ोन-इन कार्यक्रम "मार्केट मंत्रा" में आज शाम साढ़े छह बजे अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर चर्चा प्रसारित करेगा। चर्चा में वित्त मंत्रालय के अधिकारी और आर्थिक विश्लेषक शामिल होंगे।     कार्यक्रम के दौरान, श्रोता हमारे विशेषज्ञों से वस्तु और सेवाकर -जीएसटी से संबंध...

September 27, 2025 1:51 PM

views 53

असम: बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनावों में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की

असम में, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनावों में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। उसने 40 सदस्यीय परिषद में 28 सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ यूपीपीएल को 7 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को अंतिम परिणामों में 5 सीटें मिलीं। मतगणना कल शुरू हुई और आज सुबह पूरी हुई।   परिषद के...

September 27, 2025 1:47 PM

views 210

वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के लिए केंद्र सरकार के लिए अर्थोपाय अग्रिम की सीमा 50,000 करोड़ रुपये होगी: आरबीआई

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही के लिए केंद्र सरकार के लिए अर्थोपाय अग्रिम (वेज़ और मीन्स एडवांस) की सीमा 50,000 करोड़ रुपये होगी।     वेज़ और मीन्स एडवांस, आरबीआई द्वारा केंद्र, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्राप्तियों और भुगतानों में किसी भी तरह के...

September 27, 2025 12:29 PM

views 28

हंगरी के टोही ड्रोनों से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का ज़ेलेंस्की का दावा गलत: हंगरी

हंगरी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के इस दावे को खारिज कर दिया है कि हंगरी के टोही ड्रोनों ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के बलों ने टोही ड्रोनों द्वारा देश के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को रिकॉर्ड किया है, जो ...