October 1, 2025 7:05 AM

views 214

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता आज से लागू

भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आज से लागू हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते पर पिछले साल 10 मार्च को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे। ईएफटीए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समूह है जिसके पास वस्तुओं और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय व्य...

October 1, 2025 6:49 AM

views 108

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल शाम नई दिल्ली में श्री शाह से मुलाकात की और उन्हें राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने आपदा राहत और पुन...

October 1, 2025 7:04 AM

views 135

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति अंगरक्षक को हीरक जयंती रजत बिगुल और ध्‍वज प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति अंगरक्षक (पीबीजी) को हीरक जयंती रजत बिगुल और ध्‍वज प्रदान किया। यह सम्मान 1950 में पीबीजी के रूप में नामित होने के बाद से 75 वर्षों की गौरवशाली सेवा के सम्मान में दिया गया। उन्होंने पीबीजी को उनकी पेशेवर उत्कृष्टता और...

September 30, 2025 9:45 PM

views 68

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने आज कहा कि अगले महीने के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने आज कहा कि अगले महीने के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो दीर्घावधि औसत के एक सौ 15 प्रतिशत से अधिक है। वर्षा पूर्वानुमान पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. महापात्र ने कहा कि अक्‍टूबर महीने के दौरान लगभग 75 दशमलव 4 मि...

September 30, 2025 9:40 PM

views 59

पंजाब में, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने आज तरन तारन के असल उत्तर में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारत की विजय की हीरक जयंती मनाई

पंजाब में, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने आज तरन तारन के असल उत्तर में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारत की विजय की हीरक जयंती मनाई। असल उत्तर और बरकी की लड़ाई के दौरान अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने 1965 के युद्ध...

September 30, 2025 9:38 PM

views 60

सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शाम नई दिल्ली में श्री शाह से मुलाकात की और उन्हें मानसून के दौरान आई...

September 30, 2025 9:36 PM

views 49

तमिलनाडु में, पोन्नेरी के पास एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

तमिलनाडु में, पोन्नेरी के पास एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मजदूर तीस फुट की ऊँचाई से गिर गए। यह दुर्घटना आज शाम को हुई जब मजदूर बिना उचित सुरक्षा उपकरण पहने काम पर थे। घायलों को स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

September 30, 2025 9:35 PM

views 43

विशाखापत्तनम स्थित इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में चिड़ियाघर के चल रहे प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम के तहत दो एशियाई शेर शावकों का जन्म हुआ है

विशाखापत्तनम स्थित इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में चिड़ियाघर के चल रहे प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम के तहत दो एशियाई शेर शावकों का जन्म हुआ है। क्यूरेटर जी. मंगम्मा ने बताया कि शावक मातृ देखरेख में हैं और माँ और उसके बच्चे दोनों की एक पशु चिकित्सा टीम निगरानी कर रही है। शेर शावकों का जन्म एक महत्वपूर्...

September 30, 2025 9:27 PM

views 45

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं महानिदेशालय ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं महानिदेशालय ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्त्री रोग और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, निद्रा और शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र के विशे...

September 30, 2025 10:41 PM

views 40

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के अवसर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी है

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के अवसर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी है। नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत से अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया है कि अष्...