January 15, 2026 1:53 PM

views 68

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट: आज मुंबई इंडियंस से टक्कर लेगी यूपी वॉरियर्स

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से होगा। मैच शाम साढे़ सात बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं यूपी वॉरियर्स अंतिम पायदान पर है और अगर वह इस मैच में हार जाएगा तो प्‍ले ऑफ की दौड...

January 15, 2026 1:44 PM

views 113

दो दिन के राजकीय दौरे पर पंजाब पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के राजकीय दौरे पर आज पंजाब पहुंची। राष्‍ट्रपति आज अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं, जहां वे 463 छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति कल जालंधर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिक...

January 15, 2026 1:28 PM

views 37

ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते ब्रिटेन ने अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद किया

ब्रिटेन ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद बढ़ते तनाव और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तेहरान मे...

January 15, 2026 12:50 PM

views 73

ईरान: सरकार ने वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के आदेश को बढ़ाया

ईरान ने तेहरान में प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई और अमरीका के साथ तनाव के बीच आज सुबह वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के आदेश को बढ़ा दिया है। सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, हालांकि अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के लिए त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा का ...

January 15, 2026 12:44 PM

views 60

सबरीमला मंदिर सोना चोरी मामले में के. पी. शंकरदास गिरफ्तार

केरल में सबरीमला मंदिर स्‍वर्ण चोरी मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य के. पी. शंकरदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। केरल उच्च न्यायालय की निगरानी में गठित विशेष जांच दल ने शंकरदास को गिरफ्तार किया। इस मामले में 11वें आरोपी शंकरदास को निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया, जहां उनका इलाज चल...

January 15, 2026 12:39 PM

views 117

स्‍टार्टअप इंडिया पहल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में स्‍टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक को दर्शाने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत के वाइब्रेंट स्‍टार्टअप तंत्र के सदस्‍यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। चयनित स्‍टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमी यात्रा के अनुभवों को भी साझा ...

January 15, 2026 11:51 AM

views 110

मुर्शिदाबाद में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने शुरु की कानूनी कार्रवाई

निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद के फरक्का में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर सुनवाई शिविर में हुई हिंसक घटना के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय बूथ स्‍तर के अधिकारी ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ...

January 15, 2026 11:48 AM

views 139

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स ने लगाई एआई चैटबॉट ग्रोक से इमेज एडिटिंग पर रोक

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के उपयोगकर्ता अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई चैटबॉट ग्रोक की मदद से लोगों की तस्वीरों को आपत्तिजनक ढंग से एडिट नहीं कर पाएंगे। अश्‍लील डीपफेक को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच एलन मस्क के एआई मॉडल ग्रोक ने उपयोगकर्ताओं को वास्तविक लोगों की तस्‍वीरों को आपत्तिजनक ढंग से एडिट...

January 15, 2026 11:01 AM

views 123

बांग्लादेश: इस्लामी राजनीतिक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव, 12 फरवरी से होने हैं आम चुनाव

  बांग्लादेश में आम चुनावों से पहले इस्लामी राजनीतिक गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गहरा तनाव उत्पन्न हो गया है। मुख्य विवाद जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश के बीच सीटों की संख्या पर है। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश के प्रवक्ता और वरिष्ठ संयुक्त महासचिव गाज़ी अताउर रहमान ने कल ढाका में पत्र...

January 15, 2026 10:54 AM

views 40

ब्रिटिश कोलंबिया: कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने की पायलट परियोजना बंद

ब्रिटिश कोलंबिया ने कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने के अपने तीन साल की पायलट परियोजना को समाप्त कर दिया है। यह फैसला कनाडा की संघीय स्वास्थ्य एजेंसी से विस्तार न मांगने के कारण लिया गया है। ब्रिटिश कोलंबिया की स्वास्थ्य मंत्री जोसी ओसबोर्न ने कहा कि लोगों को मदद लेने के लिए...