January 15, 2026 3:45 PM

views 49

अमरीका और ईरान के बीच संभावित सैन्‍य कार्रवाई की चिंताओं के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र खोला

अमरीका और ईरान के बीच संभावित सैन्‍य कार्रवाई की चिंताओं के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्रफिर से खोल दिया है। इसकी वजह से एयरलाइंस को कुछ उड़ान रद्द करनी पड़ीं, कुछ का मार्ग बदलना पड़ा और कई उड़ानों में उनमें देरी आई। ईरान ने कल औपचारिक अनुमति के साथ अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को छोड़कर ईरान से आने-जाने वाल...

January 15, 2026 3:36 PM

views 44

केरल: सबरीमाला पहाड़ी मंदिर में मकर मास पूजा शुरू

केरल में सबरीमाला पहाड़ी मंदिर में मकर मास पूजा शुरू हो गई है। यह मकर विलाक्कु उत्सव के बाद हो रही है, जिसे कल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया था।

January 15, 2026 3:21 PM

views 31

गुजरात: गृहमंत्री अमित शाह ने आदिशंकराचार्य जी की पुस्तकों का गुजराती भाषा में प्रकाशित संग्रह का विमोचन किया

गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में आदिशंकराचार्य जी की पुस्तकों का गुजराती भाषा में प्रकाशित संग्रह का विमोचन किया। गृहमंत्री ने पालडी स्थित टैगोर हॉल में आयोजित आदिशंकराचार्य समग्र ग्रंथावली के विमोचन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इस संग्रह के संपादन और प्रकाशन को डॉ. गौतम पटेल के ज...

January 15, 2026 3:13 PM

views 33

प्रधानमंत्री मोदी ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के साहस और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के साहस और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा पूर...

January 15, 2026 3:10 PM

views 34

रांची पुलिस हवाई अड्डा पुलिस स्‍टेशन पर ईडी अधिकारियों के विरूद्ध दर्ज मामले की जांच के लिए ईडी कार्यालय पहुंची

रांची पुलिस की एक टीम हवाई अड्डा पुलिस स्‍टेशन पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के विरूद्ध दर्ज प्रताडित मामले की जांच करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंची। परिसर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है जबकि सदर डी एस पी और हवाई अडडे के पुलिस स्‍टेशन प्रभारी परिसर में हैं। प्राथमिकी के ...

January 15, 2026 2:33 PM

views 64

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे अमरीकी के राष्ट्रपति

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात करेंगे। मारिया मचाडो की राजनीतिक पार्टी को 2024 चुनाव का विजेता माना जाता है, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने खारिज कर दिया था। जिन्हें अमरीका ने इस महीने एक छापे ...

January 15, 2026 2:26 PM

views 106

78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में हुआ भव्‍य परेड का आयोजन

जयपुर में आज 78वें सेना दिवस के अवसर पर एक भव्‍य परेड का आयोजन किया गया। जगतपुरा में महल रोड पर आयोजित इस परेड में भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और आधुनिक सैन्य दक्षता का प्रदर्शन किया गया। चुस्त-दुरुस्त टुकड़ियों ने अपनी बहादुरी और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए सलामी मंच के सामने मार्च पास...

January 15, 2026 2:15 PM

views 53

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के वीर जवानों को दी सेना दिवस शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि देश सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय से...

January 15, 2026 2:13 PM

views 57

बांग्लादेश: बीसीबी के अध्यक्ष दे इस्तीफा नहीं तो सभी क्रिकेट मैचों के पूर्ण बहिष्‍कार की धमकी

बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड-बीसीबी के निदेशक और वित्‍तीय समिति के अध्‍यक्ष एम नजमुल इस्‍लाम के तत्‍काल इस्‍तीफा देने की मांग किए जाने के कारण बांग्‍लादेश क्रिकेट कल गहरे संकट में चला गया। अगर नजमुल इस्‍लाम इस्‍तीफा नहीं देते हैं तो एसोसिएशन ने आज से सभी मै...

January 15, 2026 2:25 PM

views 52

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नागरिकों को ईरान की यात्रा ना करने की सलाह: विदेश मंत्रालय

भारत ने ईरान में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा है कि ईरान में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रहने वाले ...