March 24, 2024 1:32 PM

views 32

नागालैंड समेत आज दुनियाभर में ईसाई समुदाय पाम संडे मना रहा है

आज दुनिया भर में ईसाई समुदाय पाम संडे मना रहा है। यह यरूशलेम में यीशु मसीह के विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है और ईस्‍टर रविवार के साथ संपन्‍न होता है। ईसाई बहुल राज्य नागालैंड में पाम संडे पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर अपनी शुभकाम...

March 24, 2024 1:31 PM

views 29

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वोंग ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं

भारत में सिंगापुर दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में होली की शुभकामनाएं दीं हैं। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वोंग ने एक्स से बातचीत में कामना व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के जीवन में शांति और प्रसन्‍नता लाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरसाना से होली समारोह की तस्वीरें भी साझा की। होली...

March 24, 2024 1:29 PM

views 27

दुनिया ने भारत को सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में देखाः निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि समुचित और समयबद्ध फैसलों तथा आर्थिक सुधारों ने कोविड संकट से उबरने में भारत की सहायता की। बेंगलुरु में आज विचारक मंच के एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान वैश्विक समुदाय ने भारत की भूमिका को पहचाना और इसे सबसे तेजी ...

March 24, 2024 1:27 PM

views 29

भारत के साथ व्यापारिक-संबंधों को बहाल करने पर पुनर्विचार करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने कहा है कि उनका देश भारत के साथ व्यापारिक-संबंधों को बहाल करने पर गंभीरता से विचार करेगा, जो अगस्त 2019 से निलंबित हैं। श्री डार ने लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तानी व्यापारी चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू हो। पाकिस्‍तानी व...

March 24, 2024 1:24 PM

views 37

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भावी रणनीति तय करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और पार्षदों की आज बैठक होगी। राज्‍यसभा के सदस्‍य संदीप पाठक की बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद यह आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी बैठक होगी। श...

March 24, 2024 1:19 PM

views 41

भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री-सुरक्षा अभियानों के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के 100 दिन पूरे

भारतीय नौसेना के समुद्री ऑपरेशन ने हिंद महासागर क्षेत्र में संकट के समय सहायता करने में पहल करने और मुख्‍य सुरक्षा भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना ने 23 मार्च को ऑपरेशन संकल्प के अंतर्गत चल रहे समुद्री सुरक्षा अभियानों के 100 दिन पूरे कर लिए। यह अभियान 23 दिसम्बर को शुरू हु...

March 24, 2024 1:09 PM

views 31

थॉमस-उबेर कप टूर्नामेंट-2024 के लिए टीमों के चयन की घोषणा

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने चीन के चेंगदू में होने वाले थॉमस-उबेर कप टूर्नामेंट-2024 के लिए टीमों के चयन की घोषणा कर दी है। पिछली विजेता भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला टूर्नामेंट की सर्वाधिक सफल टीम इंडोनेशिया से होगा। ग्रुप सी के मैच में भारत का सामना थाईलैंड और इंग्लैंड से भी होगा। भारत ने 2022 में बै...

March 24, 2024 1:08 PM

views 28

मेरठ में मोबाइल चार्ज करते हुए लगी आज, चार मासूमों की मौत और दो घायल

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के पल्लवपुरम इलाके में एक घर में आग लगने से चार बच्‍चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गये। सभी लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान बच्‍चों की मृत्‍यु हो गई। बच्‍चों के पिता खतरे से बाहर हैं, लेकिन मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि...

March 24, 2024 12:25 PM

views 22

इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में नाहीद दिवेचा ने दो स्वर्ण पदक जीते

महाराष्ट्र की नाहीद दिवेचा ने पंचकूला में इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। बॉम्बे जिमखाना की सदस्य और शटल क्रेज़ अकादमी से जुड़ी दिवेचा ने कल हरियाणा की सुनीता सिंह पंवार को सीधे सेटों में हराकर महिला 50 एकल खिताब जीता। बाद में, नाहीद दिवेचा और किरण माकोडे क...

March 24, 2024 12:22 PM

views 24

विश्व टेबल टेनिस फीडर बेरूत टूर्नामेंट में आज दो भारतीय जोड़ी आमने-सामने होगी

लेबनान में विश्व टेबल टेनिस फीडर बेरूत टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में आज दो भारतीय जोड़ी आमने-सामने होगी। साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा की जोड़ी का मुकाबला आकाश पाल और पॉयमंती वैश्य की जोड़ी से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर चालीस मिनट से खेला जाएगा। आज ही पुरुष डबल्स के फाइनल...