March 24, 2024 2:51 PM

views 14

महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने कांस्य पदक हासिल किया

पुणे में आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कल तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में झारखंड ने मध्य प्रदेश पर दो-शून्य से जीत दर्ज की। झारखंड के लिए संगीता कुमारी और रोपनी कुमारी ने एक-गोल किए, जबकि टीम ...

March 24, 2024 2:00 PM

views 146

मॉस्‍को आतंकी हमलाः हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 133

मॉस्‍को में क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 133 हो गई है। रूस की जांच समिति का हवाला देते हुए रूस के सरकारी मीडिया तास ने खबर दी है कि छानबीन चल रही है और कन्‍सर्ट हॉल से मलबा हटाया जा रहा था। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार 147 लोग घायल हुए। रूस ने कहा है क...

March 24, 2024 1:58 PM

views 20

तपेदिक दिवस आज, लोगों को जागरूक करना है लक्ष्य

24 मार्च का दिन तपेदिक दिवस के रूप में जाना जाता है। आज ही के दिन 18 सौ 82 में डॉ. रॉबर्ट कोच ने क्षय रोग के लिए जिम्मेदार जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की पहचान की थी। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के बारे में लोगों को जागरूक करना और इसके फैलाव को रोकना है। क्षय रोग फेफड़ों को सर्वाधिक प्रभावित करता...

March 24, 2024 1:50 PM

views 28

जयपुर में एक रासायनिक फैक्‍टरी में लगी आग, 6 की मौत और दो घायल

राजस्थान में जयपुर के बस्सी क्षेत्र में एक रासायनिक फैक्‍टरी में आग लगने से छह लोग मारे गये और दो घायल हो गये। आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि ग्रामीणों ने मुआवजे और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जयपुर-आगरा राजमार्ग को जाम कर दिया...

March 24, 2024 1:44 PM

views 33

तमिलनाडुः लोकसभा चुनावों के लिए एएमएमके ने की उम्मीदवारों की घोषणा

तमिलनाडु में, भारतीय जनता पार्टी के साथ सीट-बंटवारे का समझौता करने के बाद अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने आज सात चरणों के लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने बताया कि एएमएमके-भाजपा के नेतृत्व वाले राष...

March 24, 2024 1:42 PM

views 28

पश्चिम बंगालः लोकसभा सीटों के लिए सीपीआई (एम) ने की उम्मीदवारों की घोषणा

पश्चिम बंगाल मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी- सीपीआई(एम) ने कल राज्य की चार प्रमुख लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम- मुर्शिदाबाद, अलकेश दास-राणाघाट, सुकृति घोष-बर्धमान दुर्गापुर और श्यामली प्रधान को बोलपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया ...

March 24, 2024 1:41 PM

views 28

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ाया

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और प्याज की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय-डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक रोक लगाई गई थी और अब इसे अगले आदेश तक ब...

March 24, 2024 1:40 PM

views 15

आईपीएलः राजस्थान रॉयल्स का मुक़ाबला आज लखनऊ सुपर जायंटस से होगा

आईपीएल क्रिकेट में आज दोपहर साढ़े तीन बजे जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंटस से होगा। वहीं, गुजरात टाइटन्स का सामना मुंबई इंडियन्स से शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद में होगा। इससे पहले, कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स...

March 24, 2024 1:38 PM

views 20

भारत के इक्विटी बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियों में बढ़ोतरी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने भारत के इक्विटी बाजारों में अपनी निवेश गतिविधियों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है, जिसमें 38, हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में अनुकूल बदलाव और मजबूत घरेलू व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण से प्रेरित होकर निवेश में बढ़ोतरी का यह रु...

March 24, 2024 1:37 PM

views 27

भाजपा में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया

भारतीय वायु सेना के पूर्व प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया और आंध्र प्रदेश से युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी- वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव वेलागापल्ली, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति मे...