April 26, 2024 8:26 AM

views 23

उत्तर प्रदेश: आम चुनाव के दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों पर हो रहा है मतदान 

उत्तर प्रदेश में आज आम चुनाव के दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। लगभग 1 करोड़ 67 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 91 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। 

April 26, 2024 8:24 AM

views 27

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना जारी, छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए होगा चुनाव 

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच सीटों, झारखंड की 3 सीट और जम्‍मू-कश्‍मीर तथा लद्दाख की ...

April 25, 2024 9:11 PM

views 24

कश्‍मीर घाटी में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया

  कश्‍मीर घाटी में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उरी में उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उरी कमलकूट मंडयान क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधि की विशेष सूचना के आधार पर बारामुला पुलिस और सेना ने संयुक्‍त अभियान ...

April 25, 2024 9:04 PM

views 20

एमएससी एरीज़ मालवाहक जहाज दल के 16 सदस्य जल्द लौटेंगे भारत

  विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान द्वारा जब्त किए गए एमएससी एरीज़ मालवाहक जहाज के चालक दल के 16 सदस्य कुछ अनुबंध संबंधी दायित्वों के पूरा होने के बाद देश लौट आएंगे। आज दिल्ली में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है और वे नियमित रूप से ...

April 25, 2024 8:54 PM

views 19

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदर्शनी  का आयोजन 

  दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदर्शनी - गेटेक्‍स 2024 में चल रही है। सेवा निर्यात संवर्धन परिषद - एसईपीसी, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित, मंडप अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर...

April 25, 2024 8:51 PM

views 19

भारतीय उच्‍चायोग पर हमले के मामले में एक आरोपी  गिरफ्तार  

  राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने पिछले वर्ष लंदन में भारतीय उच्‍चायोग पर हमलें के मामलें के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने कहा कि आरोपी की पहचान ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा के रूप में हुई है, जिसने पिछले साल 22 मार्च को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियो...

April 25, 2024 8:39 PM

views 17

भाजपा वरिष्‍ठ नेता श्री मोदी कल बिहार के अररिया और मुंगेर में जनसभाएं करेंगे

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी कल बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में अररिया और मुंगेर में जनसभाएं करेंगे। श्री मोदी अररिया संसदीय क्षेत्र में फारबिसगंज हवाई अड्डे के मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद मुंगेर संसदीय क्षेत्र में साफिया सराय हवाई अड्डे पर जनसभा को संबो...

April 25, 2024 8:15 PM

views 18

कर्नाटक में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्‍यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए

  निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में कल होने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्‍यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दो लाख 76 हजार दिव्‍यांग मतदाता हैं। शहरी क्षेत्रों में सक्षम मोबाइल एप्‍प के जरिए व्‍हील चेयर और परिवहन सुविधा बुक की जा सकती है। अब तक 756 दिव्‍यांग...

April 25, 2024 8:14 PM

views 17

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इस सीट से 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए योग्य घोषित किया गया था, लेकिन उनमें से आठ ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

April 25, 2024 8:04 PM

views 25

मणिपुर में कल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हुई 

मणिपुर में कल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। ईवीएम, वीवीपैट और सुरक्षा बलों के साथ मतदान कर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। आठ जिलों में फैले बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के तेरह विधानसभा क्षेत्रों में कल सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुल चार ला...