April 26, 2024 8:53 AM

views 47

अगले चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने की 30 तारीख तक बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों तथा उत्तर प्रदेश और क...

April 26, 2024 8:51 AM

views 21

प्रधानमंत्री ने की अधिक मतदान अपील कहा- अधिक मतदान करता है देश के लोकतंत्र को मजबूत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक मतदान प्रतिशत देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है।

April 26, 2024 8:50 AM

views 31

बिहार: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर चल रहा है मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज और बांका में मतदान चल रहा है।इन पांच संसदीय क्षेत्रों में करीब 94 लाख मतदाता 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी पांच सीटों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ...

April 26, 2024 8:48 AM

views 41

मोना अग्रवाल ने विश्‍व निशानेबाजी पैरा स्‍पोर्ट प्रतिस्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक 

पैरा निशानेबाजी में भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कल रात कोरिया के चंगवोन में विश्‍व निशानेबाजी पैरा स्‍पोर्ट प्रतिस्पर्धा में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सेना के आमिर अहमद भट्ट ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। 37 वर्षीय मोना अग्रवाल ने फाइनल में...

April 26, 2024 8:46 AM

views 20

तेलंगाना: आम चुनाव के लिए अंतिम दिन किए गए 600 नामांकन दाखिल 

तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 17 संसदीय सीटों पर 890 उम्मीदवारों ने 1488 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कल नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 600 नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें कई निर्दलीय उम्‍मीदवार भी शामिल हैं। मल्काजगिरि में सबसे अधिक 151 नामांकन, नालगोंडा में 114 नामांकन और भोंगीर में 103 ना...

April 26, 2024 8:45 AM

views 3

लोकसभा चुनाव:  चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की आज होगी जांच 

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। इस चरण के लिए नामांकन भरने की समय सीमा कल शाम समाप्त हो गई। नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान अगले महीने की 13 तारीख को होगा। नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन सोमवार है।  इस चरण में आंध्र प्रदेश के...

April 26, 2024 8:44 AM

views 3

बिहार: प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज अररिया और मुंगेर में करेंगे चुनावी जनसभायें  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली रैली अररिया संसदीय क्षेत्र के फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में करेंगे जबकि दूसरी रैली मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सफियासराय हवाई अड्डा मैदान में करेंगे।

April 26, 2024 8:42 AM

views 13

नागालैंड: नागालैंड स्‍कूल शिक्षा बोर्ड आज जारी करेगा परीक्षा परिणाम

नागालैंड स्‍कूल शिक्षा बोर्ड (एनबीएसई) आज दोपहर बाद स्‍कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (एचएसएलसी) और उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र (एचएसएसएलसी) परीक्षा 2024 के लिए अनंतिम परिणाम घोषित करेगा। ये परिणाम प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। परिणाम की सॉफ्ट प्रति वेब पोर्टल www.nbs...

April 26, 2024 8:36 AM

views 20

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर आज अपना फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

सर्वोच्‍च न्‍यायालय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों ( ईवीएम) में दर्ज मतों का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों के साथ 100 प्रतिशत सत्यापन की मांग करने वाली याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने दो दिनों की व्यापक सुनवाई के बाद...

April 26, 2024 8:31 AM

views 3

मध्‍य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 101 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन 

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए 101 प्रत्याशियों ने 154 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कल नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 43 उम्मीदवारों ने 71 नामांकन पत्र दाखिल किए। उम्‍मीदवार इस महीने की 29 तारीख तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को होगा। इस बीच...