October 25, 2024 11:12 AM

views 21

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल के प्रशासन अकादमी परिसर में प्रातः 11 बजे से होगा। इस दौरान निःशुल्क गणवेश योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 ...

October 25, 2024 10:45 AM

views 30

नई दिल्ली पहुंचीं वेनेजुएला की कार्यकारी उप-राष्‍ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज

वेनेजुएला की कार्यकारी उप-राष्‍ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज नई दिल्ली पहुंच गई हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सुश्री रोड्रिग्ज का स्वागत किया और कहा कि उनकी यात्रा भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

October 25, 2024 10:42 AM

views 25

स्क्वैश: भारत की आकांक्षा सालुंखे फ्रांस में कूज़िक्स-2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

स्क्वैश में भारत की आकांक्षा सालुंखे फ्रांस में कूज़िक्स 2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने कल रात क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की कीरा मार्शल को 3-2 से हराया। छठी वरीयता प्राप्त आकांक्षा का मुकाबला आज रात सेमीफाइनल में मिस्र की मेना वालिद से होगा। इससे पहल...

October 25, 2024 10:51 AM

views 17

एसीसी पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप सेमीफाइनल मैच में आज भारत-ए का मुकाबला अफगानिस्तान-ए से

एसीसी पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप में, भारत ए आज ओमान के अल अमीरात में दूसरे सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान-ए से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। आज एक अन्य सेमीफाइनल में, श्रीलंका-ए का सामना पाकिस्तान-ए से होगा।

October 25, 2024 8:56 AM

views 17

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेशल रिव्स के साथ की बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कल वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों से अलग ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेशल रिव्स के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि भारत अगले वर्ष लंदन में होने वाले आर्थिक औ...

October 25, 2024 8:54 AM

views 18

जम्मू-कश्मीर: बारामुला जिले के गुलमर्ग के बोटा-पथरी इलाके में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया

कश्मीर घाटी में कल देर रात बारामुला जिले के गुलमर्ग के बोटा-पथरी इलाके में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया। चिनार कोर के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान और दो पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इ...

October 25, 2024 8:52 AM

views 23

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन

मध्य प्रदेश में दो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है।  मुख्य चुनाव अधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि कल श्‍योपुर जिले के विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र में चार उम्मीदवारों ने और सिहोर जिले के बुधनी निर्वाचन क्षेत्र में 5 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।उपचुनाव के लिए 13...

October 25, 2024 8:51 AM

views 16

मौसम विभाग ने भीषण चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अत्‍याधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने भीषण चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अत्‍याधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा के बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केउंझर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खोरदा और पुरी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश...

October 25, 2024 8:49 AM

views 20

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अब तक 552 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए अब तक 552 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। कांग्रेस ने कल 48 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कल उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।

October 25, 2024 8:49 AM

views 16

पेरिस समझौते पर विकसित और विकासशील देशों के बीच प्रभावी सहयोग का केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने किया आह्वान

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि और पेरिस समझौते पर विकसित और विकासशील देशों के बीच प्रभावी सहयोग का आह्वान किया है। वाशिंगटन में, जी20 देशों के वित्त, पर्यावरण और विदेश मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की वार्षिक बैठक में श्री...