October 25, 2024 12:15 PM

views 14

बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत बच्चों के कौशल विकास के लिए विद्यालय के प्राथमिक विभाग में बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   इसमें विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पेपर फ्लावर, पेन-पेंसिल स्टैंड और अन्य सजावटी सामान तैयार करके अपनी प्रत...

October 25, 2024 12:09 PM

views 14

स्थानीय निधि लेखा समिति ने कुफरी व ठियोग के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने शिमला जिला के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के प्रथम दिवस कुफरी एवं ठियोग क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न के नेतृत्व में समिति ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुफरी के विभिन्न विकास का...

October 25, 2024 12:07 PM

views 21

आशीष बुटेल ने चंदपुर में सुनी जनसमस्याएं, सड़क मरम्मत के लिए 7 लाख और समुदाय भवन निर्माण के लिए 3 लाख देने का किया ऐलान

मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास, आशीष बुटेल ने वीरवार को ग्राम पंचायत चंदपुर के गांव बगीची में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र लोगों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने विशेष प्राथमिकता रखी है।   ...

October 25, 2024 12:01 PM

views 16

बिहार: प्रदेश में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी

प्रदेश में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्यभर से डेंगू के एक सौ पैंसठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक बहत्तर मामले पटना से हैं। वहीं, पटना में पिछले चौबीस घंटों के दौरान चिकनगुनिया के ग्यारह मामलों की पुष्टि हुई है।

October 25, 2024 12:00 PM

views 15

आज राजगीर में विश्व शांति स्तूप के वार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर में विश्व शांति स्तूप के वार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे रत्नागिरी की तराई के रोप-वे परिसर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे।

October 25, 2024 11:57 AM

views 16

एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। इन जिलों में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग तथा बिहार राज्...

October 25, 2024 11:54 AM

views 13

अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा- लगभग छह लाख कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनायी जाएगी

प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, पुस्तकालय अध्यक्षों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि लगभग छह लाख कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जार...

October 25, 2024 11:41 AM

views 21

बुधनी और विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी

प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के छठवें दिन कल श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 7...

October 25, 2024 11:35 AM

views 27

पीएम जन-मन योजना के जरिये प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के किये जा रहे हैं विशेष प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना के जरिये प्रदेश में निवासरत् बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने ऐसे 5 हजार 481 गांव चिन्हित किये हैं...

October 25, 2024 11:24 AM

views 22

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज से 1400 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर प्रारंब होगी सोयबीन की खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी आज से 1400 केन्द्रों पर प्रारंभ होगी। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी संबंधित अधिकारी सोयाबीन उपार्जन की कार्यवाही संवेदनशीलता से करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी गई सोयाबीन का भुगतान किसानों को ऑनलाइन...