October 25, 2024 8:26 PM

views 23

कांग्रेस ने दावा किया है कि संताल परगना की सभी 18 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी

कांग्रेस ने दावा किया है कि संताल परगना की सभी 18 सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा को बाहरी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना भारी पड़ेगा।

October 25, 2024 8:26 PM

views 10

यूरोपीय निवेश बैंक ने बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे को 2800 करोड़ रुपये का ऋण देने की घोषणा की

    यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) ने घोषणा की है कि वह बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे को दो हजार आठ सौ करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा। बैंक ने शहरी गतिशीलता समाधानों के लिए एक तकनीकी सहायता केंद्र भी शुरू किया है। ईआईबी के उपाध्यक्ष, निकोला बीयर और कर्नाटक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के वित्त निदेशक, अवधेश म...

October 25, 2024 8:24 PM

views 12

प्रतुल नाथ शाहदेव ने आलमगीर आलम की पत्नी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद राज्य के मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी को कांग्रेस द्वारा टिकट दिये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।   उन्होंने कांग्रेस पर वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

October 25, 2024 8:23 PM

views 16

भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव का टिकट बेचने का आरोप लगाया

भाजपा ने कांग्रेस पर चुनाव का टिकट बेचने का आरोप लगाया है। पार्टी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में 20 प्रतिशत सीट प्रत्याशियों से पैसे लेकर देती है।

October 25, 2024 8:22 PM

views 22

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का काम आज समाप्त हो गया। इस चरण में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

October 25, 2024 8:22 PM

views 18

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा ऋण की मौजूदा सीमा को दस  लाख रुपये से बढ़ाकर बीस लाख रुपये कर दिया गया

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा ऋण की मौजूदा सीमा को दस  लाख रुपये से बढ़ाकर बीस लाख रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, तरुण प्लस की नई श्रेणी दस लाख रुपये से अधिक और बीस लाख रुपये तक के ऋणों के लिए है और यह उन उद्यमियों को उपलब्ध होगी, जिन्होंने तरुण श्रेणी के अंतर्ग...

October 25, 2024 8:21 PM

views 18

बलरामपुर जिले में कथित रूप से पुलिस कस्टडी में एक एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद तनाव की स्थिति बरकरार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कथित रूप से पुलिस कस्टडी में एक एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कल शाम थाने के बाहर हंगामा किया था, जिसमें सरकारी संपत्तियों की तोड़फोड़ और वाहनों पर पथराव जैसी घटनाएं शामिल थीं।   इस मामले में पुलिस अध...

October 25, 2024 8:20 PM

views 15

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ होंगे 48 विधानसभा और दो संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव 

  महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 48 विधानसभा और दो संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं, राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार और पंजाब में चार-चार, कर्नाटक में तीन, केरल और मध्य प्रदेश तथा ...

October 25, 2024 8:18 PM

views 23

बीजापुर जिले के पातरपारा-भैरमगढ़ में तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल पवन कुमार आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पातरपारा-भैरमगढ़ में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।   यह जवान बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर-दो में तैनात था। हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला था।

October 25, 2024 8:17 PM

views 19

भाजपा की प्रदेश इकाई ने छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव के लिए जिला संगठन चुनाव अधिकारियों और सह-अधिकारियों की नियुक्ति क

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव के लिए जिला संगठन चुनाव अधिकारियों और सह-अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने दी है।   इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य म...