October 25, 2024 8:38 PM

views 19

दिल्ली में आज सामान्य रहा मौसम, शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई

  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम आज सामान्य रहा, हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों मे...

October 25, 2024 8:37 PM

views 19

प्रसार भारती जल्द अपना ओटीटी प्लेटफार्म लांच करेगा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजीव शंकर ने आज कहा कि प्रसार भारती अपने दोनों लोक प्रसारकों आकाशवाणी और दूरदर्शन को लेकर खुद का नया ओटीटी प्लेटफार्म लांच करेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं।     आज पटना में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री शंकर ने कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन के पास ...

October 25, 2024 8:35 PM

views 11

दिल्‍ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निगम ने बनाई 370 से अधिक सर्विलेंस टीमें: महापौर डॉ. शैली ओबराय

दिल्‍ली की महापौर डॉ. शैली ओबराय ने बताया है कि राजधानी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निगम द्वारा 370 से अधिक सर्विलेंस टीमें बनाई गई हैं, जो दिन-रात शहर के प्रदूषण पर नजर बनाए हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि दिन और रात की पालियों में लगभग 1300 अधिकारी काम कर रहे हैं। डॉ. ओबराय ने बताया कि निगम के...

October 25, 2024 8:33 PM

views 23

झारखंड के कोल्हान और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया

झारखंड के कोल्हान और आसपास के इलाकों को छोड़कर राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी हिस्से से बड़ी तबाही की खबर नहीं है। हालांकि रांची के अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।   मौसम विज्ञान केन्द्र के प...

October 25, 2024 8:33 PM

views 16

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने  बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं। श्री  कुमार ने बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51 करोड़ 17 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकद जब्त किये गये हैं।   श्री कुमार ने  बताया कि...

October 25, 2024 8:32 PM

views 24

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी के 40 दिग्गजों के नाम हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह के नाम हैं।

October 25, 2024 8:31 PM

views 31

ईडी ने गुरूग्राम, दिल्ली, मानेसर और रोहतक सहित 9 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 200 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में कल देर शाम गुरूग्राम, दिल्ली, मानेसर और रोहतक सहित नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी की टीम ने 46 लाख रुपये नकद, बैंक लॉकर की चाबियां और कई अन्‍य महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज जब्‍त किए। ईडी ने बताया कि एक कंपनी ने फर...

October 25, 2024 8:31 PM

views 27

झामुमों ने लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा आज लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। लुइस मरांडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी।

October 25, 2024 8:30 PM

views 20

इंडी गठबंधन के घटक दलों में तीन सीटों पर दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गयी

इंडी गठबंधन के घटक दलों में तीन सीटों पर दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गयी है। छतरपुर  और विश्रामपुर सीट से कांग्रेस और राजद दोनों ने अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं। दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन भी दाखिल कर दिये हैं।   विश्रामपुर में कांग्रेस के सुधीर कुमार च...

October 25, 2024 8:29 PM

views 22

झारखंड में फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगीः सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी दावा किया है झारखंड में फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ होने के भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।