November 28, 2024 8:03 AM

views 34

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर बाद 4 बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में, श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ-ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

November 28, 2024 6:37 AM

views 9

महाराष्ट्र सरकार ने माल ढुलाई करने वाली हल्की गाड़ियों के वितरकों के ऑनलाइन, फेसलेस पंजीकरण की सुविधा शुरू की

महाराष्ट्र सरकार ने माल ढुलाई करने वाली हल्की गाड़ियों के वितरकों के ऑनलाइन, फेसलेस पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा राज्य के सभी परिवहन कार्यालयों में उपलब्ध होगी। इसके लिए वाहन वितरकों को वेबसाइट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर मालिकों की ओर से वाहन पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। इस पंजीकरण के ...

November 28, 2024 6:36 AM

views 8

सशस्त्र बलों और उद्योग के बीच सहयोग को मज़बूत करने के लिए आज से नई दिल्ली में रक्षा साझेदारी दिवस का आयोजन

सशस्त्र बलों और उद्योग के बीच सहयोग को मज़बूत करने के लिए आज से नई दिल्ली में दो दिन के रक्षा साझेदारी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकार और व्‍यापारियों के बीच तथा व्यापारिक समुदाय के बीच के संबंधों को प्रगाढ करना है। कार्यक्रम में, प्रौद्योगिकी और खरीद से जुड़ी दो सौ से अधिक कंपनिया...

November 28, 2024 6:33 AM

views 11

केंद्र सरकार राज्यों , रेलवे और उर्वरक कंपनियों के साथ तालमेल बनाए हुए है: रसायन और उर्वरक मंत्रालय

केंद्र सरकार डाय-अमोनियम फॉस्फेट- डीएपी उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार राज्यों , रेलवे और उर्वरक कंपनियों के साथ तालमेल बनाए हुए है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में, 17 लाख टन से अधिक आयाति...

November 27, 2024 9:25 PM

views 10

सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैड मास्‍टर डी0 गुकेश ने तीसरी बाजी में विश्‍व चैम्‍पियन चीन के डिंग लिरेन हराया

सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैड मास्‍टर डी0 गुकेश ने तीसरी बाजी में विश्‍व चैम्‍पियन चीन के डिंग लिरेन हरा दिया है। सफेद मोहरों से खलते हुए गुकेश ने 37 चालों में जीत दर्ज की। दोनों खिलाडी ढेड-ढेड अंक लेकर बराबरी पर हैं।

November 27, 2024 9:24 PM

views 11

जसप्रीत बुमराह आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पर

जसप्रीत बुमराह आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्‍लेबाजी रेंकिंग में यशस्‍वी जायस्‍वाल दो स्‍थान के फायदे के साथ दूसरे और विराट कोहली नौ स्‍थान की छलांग लगाकर 13वें स्‍थान पहुंच गए हैं।   बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा और एक कैलेंडर...

November 27, 2024 9:22 PM

views 16

मस्‍कट में जूनियर हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने पहले मैच में थाइलैंड को 11-0 से हराया

मस्‍कट में जूनियर हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने पहले मैच में थाइलैंड को 11-0 से हरा दिया है। अरिजीत, गुरूजोत और सौरभ ने दो-दो गोल किए। हाफ टाइम तक भारत ने आठ-शून्‍य की बढ़त बना ली थी। चार बार की चैम्‍पियन भारतीय टीम का कल सामना जापान से होगा।          अमिर अली की कप्‍तानी और मुख्‍य कोच प...

November 27, 2024 9:21 PM

views 11

अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन टूर्नाटमेंट के सिंगल्‍स प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंँचे पीवी सिंधू और लक्ष्‍य सेन

लखनऊ में सैय्यद मोदी अंतरराष्‍ट्रीय बैडमिंटन टूर्नाटमेंट में पीवी सिंधू और लक्ष्‍य सेन सिंगल्‍स प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। पहले दौर में लक्ष्‍य सेन ने मलेशिया के सोहेल आदिल को और पीवी सिंधू ने अनमोल खरब को हराया।   माल्‍विका बनसोड, अनुपमा उपाध्‍याय, उन्‍नति हुड्डा, देविका सिहाग, इरा...

November 27, 2024 9:16 PM

views 9

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में संगीतकार ए0 आर0 रहमान ने भाग लिया

गोवा के पणजी में चल रहे 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कला अकादमी में संगीतकार ए.आर. रहमान ने लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक: म्यूजिकल थिएटर इन इंडिया नामक कार्यक्रम में भाग लिया।       श्री रहमान ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार लता जी को गाते सुना था तो वे अचंभित रह गए थे। उन्होंने लता...

November 27, 2024 8:29 PM

views 11

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण बने चक्रवाती तूफान से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और ...