मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 27, 2024 9:22 अपराह्न

printer

मस्‍कट में जूनियर हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने पहले मैच में थाइलैंड को 11-0 से हराया

मस्‍कट में जूनियर हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने पहले मैच में थाइलैंड को 11-0 से हरा दिया है। अरिजीत, गुरूजोत और सौरभ ने दो-दो गोल किए। हाफ टाइम तक भारत ने आठ-शून्‍य की बढ़त बना ली थी। चार बार की चैम्‍पियन भारतीय टीम का कल सामना जापान से होगा।

 

       अमिर अली की कप्‍तानी और मुख्‍य कोच पी आर श्रीजेश के नेतृत्‍व में वर्तमान चैम्पियन भारतीय टीम पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से प्रतियोगिता में उतरी है। भारत 30 नवम्‍बर चीनी ताइपे से और एक दिसम्‍बर को कोरिया से खेलेगा। टूर्नामेंट में दस टीमों को दो पूल में बांटा गया है।

 

पूल-ए में भारत के साथ कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाइलैंड की टीम हैं। पूल-बी में पाकिस्‍तान, मलेशिया, बांग्‍लादेश, ओमान और चीन की टीम शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है