January 21, 2026 2:05 PM

views 235

वायु सेना प्रमुख ने सशक्त सैन्य शक्ति और उसके उपयोग के लिए इच्छाशक्ति की आवश्यकता पर दिया बल

वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने सशक्त सैन्य शक्ति और उसके उपयोग के लिए इच्छाशक्ति की आवश्यकता पर बल दिया है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा अनिवार्यता विषय पर 22वीं सुब्रतो मुखर्जी संगोष्ठी में श्री सिंह ने कहा कि सैन्य शक्ति ही राष्ट्रीय शक्ति का अंतिम मापदंड है। श्री सिंह ने कहा कि सैन्य शक्ति...

January 21, 2026 2:01 PM

views 42

सरकार ने स्वीकृत की एसआईडीबीआई को 5,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता राशि

सरकार ने लघु उद्योग विकास बैंक - एस आई डी बी आई को पांच हजार करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में आज ये निर्णय लिया गया। इससे, 25 लाख 74 हजार से अधिक सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगो से जु़ड़े लाभार्थियों को लाभ मिलने की...

January 21, 2026 2:19 PM

views 55

बूथ स्‍तरीय अधिकारी देश में निर्वाचन आधारित लोकातांत्रिक व्‍यवस्‍था के स्‍तम्‍भ: मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बूथ स्तरीय अधिकारी, देश में चुनाव आधारित लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था के स्तंभ हैं। नई दिल्ली में आज आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि भारत, लोकतंत्र की जननी है और प्रत्येक पात्र मतदाता को ...

January 21, 2026 1:56 PM

views 29

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सिक्किम के छात्रों के समूह ने की मुलाकात

सिक्किम के छात्रों के एक समूह ने आज नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन का दौरा किया।

January 21, 2026 1:52 PM

views 25

हैदराबाद: श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने किया ईएसआईसी का दौरा

श्रम, वस्त्र और कौशल विकास संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने हैदराबाद स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का दौरा किया। लोकसभा सदस्य बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में समिति ने संविदा कर्मचारियों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा और लाभों सहित ईएसआईसी की भूमिका और कार्यों की समीक्षा की। ईएसआईसी अधिकारियों न...

January 21, 2026 1:41 PM

views 32

कोलंबिया: चुनावों से पहले बजट का संकट, सांसदों के वेतन में लगभग 30% की कटौती

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस साल होने वाले चुनावों से पहले बजट संकट का सामना कर रहे देश के सांसदों के वेतन में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया है। पिछले वर्ष, कोलंबिया के सांसदों का मासिक वेतन लगभग 13 हजार डॉलर था। यह देश के न्यूनतम वेतन से लगभग 32 गुना अधिक था। कल जारी एक आदेश...

January 21, 2026 1:39 PM

views 49

3 फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च तक सवेरे 10 बजे से शाम छह बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान प्रत्‍येक सोमवार को रखरखाव के लिए और चार मार्च को होली पर बंद रहेगा। उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। ऑनलाइन बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर और ऑफलाइन...

January 21, 2026 1:17 PM

views 26

तेलंगाना: कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में एसआईटी ने भारत राष्ट्र समिति के नेता टी. हरीश राव से की पूछताछ

तेलंगाना में, विशेष जांच दल -एसआईटी ने भारत राष्ट्र समिति के नेता टी. हरीश राव से कल कई घंटों तक पूछताछ की। यह पूछताछ 2023 में बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में उनकी कथित भूमिका से संबंधित थी। पूर्व मंत्री पूछताछ के लिए दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद स्थित एस.आई.टी...

January 21, 2026 1:13 PM

views 54

जापान: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या मामले में तेत्सुया यामागामी को आजीवन कारावास

जापान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की वर्ष 2022 में हुई हत्या के मामले में तेत्सुया यामागामी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यामागामी ने स्वीकार किया कि उसने नारा में चुनावी भाषण के दौरान श्री आबे को गोली मारी थी। यामागामी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके पास से एक ...

January 21, 2026 1:13 PM

views 19

जम्मू-कश्मीर: अधिकांश हिस्सों में दर्ज की गई न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

जम्मू-कश्मीर में कल केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रात के तापमान में तेज गिरावट आई। कश्मीर क्षेत्र के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में भी गिरावट आई और सोमवार को -1.8 डिग्री ...