April 16, 2025 3:33 PM

views 13

नेपालः सर्वोच्‍च अदालत ने कावरे की पंचखाल नगरपालिका में चल रहे ईंट भट्टों को बंद करने का दिया आदेश

नेपाल के सर्वोच्‍च अदालत ने पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों का हवाला देते हुए देश के कावरे जिले में पंचखाल नगरपालिका में चल रहे ईंट भट्टों को बंद करने का आदेश दिया है।   कावरे काठमांडू घाटी का एक निकटवर्ती जिला है जिसमें काठमांडू में पिछले 60 दिनों में वायु प्रदूषण खतरनाक ...

April 16, 2025 4:17 PM

views 30

नए आयकर विधेयक-2025 पर संसद भवन में लोकसभा की प्रवर समिति ने बैठक की

लोकसभा की प्रवर समिति ने आज संसद भवन में नए आयकर विधेयक-2025 पर चर्चा के लिए बैठक की। भारतीय जनता पार्टी सांसद बैजयंत पांडा 31 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष हैं। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।       आयकर विधेयक 2025 का उद्देश्य आयकर से संबंधित अधिनियम को समेकित और...

April 16, 2025 3:26 PM

views 10

पंजाब में बीएसएफ और एसएसओसी ने दो किलोग्राम हेरोइन के 3 तस्करों को पकड़ा

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल - बीएसएफ और राज्य विशेष अभियान प्रकोष्‍ठ-एसएसओसी ने संयुक्त अभियान चलाकर कल देर रात फाजिल्का सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक महिला समेत तीन मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा।   बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों को दो किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। तीनों को आगे...

April 16, 2025 3:23 PM

views 37

न्‍यायाधीश अरुण पल्ली ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्‍यायाधीश अरुण पल्ली ने आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश, अधीनस्थ न्यायपालिका और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।   इस...

April 16, 2025 3:21 PM

views 29

अमरीका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 245 प्रतिशत तक के नए जवाबी शुल्कों की घोषणा की

अमरीका ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 245 प्रतिशत तक के नए जवाबी शुल्कों की घोषणा की है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संघर्ष तेजी से बढ़ गया है। अमरीकी राष्‍ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि ये कदम राष्‍ट्रीय सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए उचित है। बयान में चीन द्वारा ...

April 16, 2025 3:16 PM

views 18

घरेलू शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे

घरेलू शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स एक सौ नौ अंक गिरकर 76 हजार छह सौ 26 पर आ गया, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 26 अंक गिरकर 23 हजार तीन सौ तीन पर कारोबार कर रहा था। 

April 16, 2025 3:15 PM

views 1.4K

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी। राज्य सरकार ने अब इस योजना के अंतर्गत हर महीने दी जाने वाली राशि के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। राज्य के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि अब लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में हर महीने 10 से ...

April 16, 2025 2:21 PM

views 14

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान और गुजरात में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है और लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनामणि ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 18 अप्रैल से मूसलाधार बा...

April 16, 2025 2:17 PM

views 46

आईपीएल में आज नई दिल्ली में डेल्ही कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। मैच नई दिल्ली में आज शाम साढे़ सात बजे से खेला जाएगा। कल रात चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 112 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में कोलकाता की ...

April 16, 2025 2:10 PM

views 52

भारत के निर्यात में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 820 अरब 93 करोड़ डॉलर पर पहुंचा

भारत के वस्तुओं और सेवाओं के कुल निर्यात में अप्रैल-मार्च वर्ष 2024-25 के दौरान पांच दशमलव पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष में सात सौ 78 दशमलव एक-तीन बिलियन डॉलर की तुलना में रिकॉर्ड आठ सौ बीस दशमलव नौ-तीन बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़...