April 29, 2025 11:17 AM

views 14

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों की अपील याचिका पर सुनवाई की स्वीकृति दी

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों की अपील याचिका पर सुनवाई की स्वीकृति दे दी है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को नोटिस जारी किया है।

April 29, 2025 11:16 AM

views 15

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई जारी है। रांची को डोरंडा में अपनी मां के साथ रह रहे तीन बच्चों समेत चार पाकिस्तानी नागरिकों को दिल्ली भेजा गया है। बच्चों के साथ उनकी मां भी है। अब दिल्ली में इन सभी को पाकिस्तान भेजने की प्रक्रि...

April 29, 2025 11:15 AM

views 15

कोडरमा के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल का जायजा लिया

कोडरमा के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने मरीजों से बातचीत की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।  स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की।

April 29, 2025 11:14 AM

views 25

केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के 30 अप्रैल के बाद डीजीपी बने रहने पर रोक लगाई

केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के 30 अप्रैल के बाद डीजीपी बने रहने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रुल के अनुरुप नहीं है। गौरतलब...

April 29, 2025 11:13 AM

views 27

भाजपा द्वारा राज्य के मंत्री हफीजुल हसन की डाक्टरेट की डिग्री पर सवाल उठाये जाने पर झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

भाजपा द्वारा राज्य के मंत्री हफीजुल हसन की डाक्टरेट की डिग्री पर सवाल उठाये जाने पर झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय ने कहा है कि अल्पसंख्यक को देखते ही भाजपा को पाकिस्तान याद आने लगती है। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने रांची में संवाददाता स...

April 29, 2025 11:11 AM

views 35

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे के बाद आज स्वदेश लौटेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे के बाद आज स्वदेश लौटेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 19 अप्रैल को राज्य से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूरोप के दौरे पर गया था। विदेश दौरे के क्रम में स्पेन और स्वीडन की कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले कल स्वीडन के भारतीय दूतावास में मुख...

April 29, 2025 12:21 PM

views 1.1K

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लिखे अलग-अलग पत्रों में दोनों नेताओं ने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय एकता और संकल्प को प्रदर्श...

April 29, 2025 11:09 AM

views 43

प्रख्‍यात मलयाली फिल्‍म निर्माता और सिनेमेटोग्राफर शाजी एन. करूण का तिरूवनंतपुरम में हुआ निधन

प्रख्‍यात मलयाली फिल्‍म निर्माता और सिनेमेटोग्राफर शाजी एन करूण का कल तिरूवनंतपुरम में निधन हो गया। 73 वर्षीय फिल्‍म निर्माता स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से जूझ रहे थे। मलयालम में न्‍यू वेव सिनेमा के अग्रदूतों में से एक शाजी एन करूण उन कुछ निर्माताओं में से एक थे जिन्‍होंने मलयालम सिनेमा की विरासत...

April 29, 2025 12:22 PM

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परशुराम जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परशुराम जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की है कि शस्‍त्र कौशल और धार्मिक ग्रंथों के ज्ञाता भगवान परशुराम का आशीर्वाद सबके जीवन को उत्‍साह और शक्ति से भरपूर करे।

April 29, 2025 10:49 AM

views 24

प्रस्तावित भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के विकास से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए प्रस्तावित भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के विकास से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री कल भोपाल में प्रदेश में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन के संबंध में बैठक को संबोधि...