October 4, 2023 3:29 PM

views 12

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू

राजधानी रांची सहित राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस जांच के लिए पहले मरीजों से 30 रुपए लिये जाते थे, लेकिन अब इसे मुफ्त किया गया है। यहां हर दिन 135 से 150 खून के नमूनों की जांच की जा रही है।

October 4, 2023 2:14 PM

views 23

भारत ने हांगचोओ एशियाई खेलों में 74 पदक जीतकर अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, तीरंदाजी के मिक्स्ड स्पर्धा में स्वर्ण और बॉक्सिंग में लवलीना ने रजत पदक जीता

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में आज तीरंदाजी स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले की जोड़ी ने कोरिया के सो चैवोन और जू जाहून को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीरंदाजी में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण है। वहीं 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्‍ड टीम में रामबाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने का...

October 4, 2023 2:11 PM

views 24

बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में मूसलाधार बारिश

बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में मूसलाधार बारिश सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, गया, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अररिया और गोपालगंज सहित उन्नीस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली ग...

October 4, 2023 2:08 PM

views 30

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'आप' के खिलाफ प्रदर्शन किया और आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं का भ्रष्टाचार एक-एक कर उजागर हो रहा है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे का हवाला देते हुए पार्टी ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के नेता शराब घोट...

October 4, 2023 2:01 PM

views 20

विशेष सीबीआई अदालत ने नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी

सीबीआई मामलों से सम्‍बद्ध दिल्‍ली की एक अदालत ने राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी, राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती को नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने उनके ...

October 4, 2023 1:51 PM

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री राजस्थान में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 350 बिस्तरों के ट्रॉमा सेंटर और गहन देखभाल ब्लाक तथा पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मिशन के तहत सात देखभ...

October 4, 2023 1:39 PM

views 25

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने पर राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेल 2022 में 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीतने पर राम बाबू और मंजू रानी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक संदेश में, श्री ठाकुर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और समर्पण ने देश को गौरवान्वित किया है। 

October 4, 2023 1:37 PM

views 24

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी।

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण के दूसरे भाग की रिपोर्ट विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखी जाएगी। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पटना में सर्वदलीय बैठक में यह जानकारी दी। यह रिपोर्ट आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करता है। बिहार सरकार ने सोमवार को इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी ...

October 4, 2023 1:20 PM

views 27

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक मुंबई में शुरू

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को मौद्रिक नीति वक्‍तव्‍य जारी करेंगे।     मौद्रिक नीति समिति की पिछली बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वर्तमान में रेपो रेट 6.5 प्रतिशत, रिवर्स रेप...

October 4, 2023 12:50 PM

views 18

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर इस मेले में पहुंच रहे हैं। पितृपक्ष मेले को लेकर पिंडदानियों के लिए विष्णुपद प्रांगण में जिला प्रशासन की ओर से विशाल पंडाल बनाया गया है। इ...