October 4, 2023 4:05 PM

views 28

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। रिखणीखाल में आयोजित तहसील दिवस पर उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण तहसील और विकासखंड स्तर पर करने को कहा ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्याल...

October 4, 2023 4:03 PM

views 11

हरिद्वारः भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान केे उपचुनाव के लिए कल होगा मतदान

हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान केे उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी मतदाताओं के लिए कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

October 4, 2023 4:02 PM

views 15

ड्रग तस्कर गैंगस्टर कपिल देव की 50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने की सील

ड्रग तस्कर गैंगस्टर कपिल देव की 50 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने सील कर दी है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ मारपीट, लूट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

October 4, 2023 3:58 PM

views 24

भारतीय स्टेट बैंक ने मोबाइल हस्तचालित उपकरण की शुरुआत की

भारतीय स्टेट बैंक ने आज मोबाइल हस्तचालित उपकरण की शुरुआत की।  इससे बैंक के ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस उपकरण से ग्राहकों को घर बैठे नकदी की निकासी, नकदी जमा करने, धनराशि के हस्तांतरण, बकाया राशि की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।  इस उपकरण से ...

October 4, 2023 3:43 PM

views 17

उत्तराखंड में कल आए भूकंप से बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कुछ आवासीय भवनों को आंशिक नुकसान की खबर

बागेश्वर जिले के स्यूनी गांव में कल दोपहर आए भूकंप के कारण 2 आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। भूकंप से अल्मोड़ा जिले के कईं पुराने मकानों में भी दरारें आई हैं। जिला प्रशासन क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन करने में जुटा हुआ है।

October 4, 2023 3:40 PM

views 13

रांची: कोयला क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर आयोजित प्रथम हैकथॉन 2023 के विजेताओं को पुरस्कृत किया

भारत सरकार के कोयला सचिव अमृतलाल मीणा ने कल राजधानी रांची स्थित सीएमपीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में कोयला क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर आयोजित प्रथम हैकथॉन 2023 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कोयला मंत्रालय और सीएमपीडीआई ने मिलकर किया। इस मौके पर कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्...

October 4, 2023 3:38 PM

views 11

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक कल होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसे लेकर सभी विभागों को इस संबंध में प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है।

October 4, 2023 3:35 PM

views 14

गोड्डा जिले में स्वास्थ्य एक संकल्प सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन

गोड्डा जिले के आकांक्षी ब्लॉक सुंदर पहाड़ी में स्वास्थ्य एक संकल्प सप्ताह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।13 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

October 4, 2023 3:31 PM

views 16

3 दिनों बाद फोर बाई फोर वित इल वित वाहनों के लिए मनाली लेह सामरिक मार्ग खुला

मनाली लेह सामरिक मार्ग पिछले तीन दिनों से यातायात के लिए बंद पड़ा था किन्तु आज यह मार्ग फोर बाई फोर वित इल वित वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पिछले दिनों दारचा से सरचू के बीच मनाली लेह मार्ग पर एक से डेढ फुट बर्फबारी हो गई थी जिस कारण ये मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था। सीमा सड़क संगठन के 70 आर ...

October 4, 2023 3:29 PM

views 12

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू

राजधानी रांची सहित राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के सदर अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस जांच के लिए पहले मरीजों से 30 रुपए लिये जाते थे, लेकिन अब इसे मुफ्त किया गया है। यहां हर दिन 135 से 150 खून के नमूनों की जांच की जा रही है।